PBKS vs GT: पंजाब ने गुजरात को हराया, कूपर कोनोली ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक
PBKS vs GT IPL 2026: IPL 2026 के चौथे मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पंजाब की टीम ने 7 विकट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

PBKS vs GT IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हुए। मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से मात दी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से विजयकुमार वैशाक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। जवाब में पंजाब ने 19.1 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से कूपर कोनोली ने शानदार 72 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
Live updates : PBKS vs GT Live Score IPL 2026
-
March 31, 2026 11:23 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पंजाब ने गुजरात को हराया
कूपर कोनोली के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज किया। कूपर ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली।
-
March 31, 2026 11:12 PM (IST) Posted by Vanson Soral
मार्को येनसन सस्ते में आउट
मार्को येनसन बने अशोक शर्मा का शिकार। गिल ने लपका येनसन का कैच। येनसन सिर्फ 10 रन बना सके। पंजाब के 7 विकेट गिर गए हैं।
-
March 31, 2026 11:08 PM (IST) Posted by Vanson Soral
17 ओवर समाप्त
पंजाब किंग्स ने लड़खड़ाने के बाद अपनी पारी संभाल ली है। कूपर कोनोली ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 17 ओवर में में टीम का स्कोर 140 रन के पार पहुंचा दिया है। कूपर और येनसन क्रीज पर डटे हुए हैं। पंजाब को जीत के लिए अब 18 गेंदों में 21 रनों की दरकार है।
-
March 31, 2026 10:55 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पंजाब के 6 विकेट गिरे
पंजाब की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई है। प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में 2 बड़े शिकार किए हैं। शशांक सिंह 4 रन और मार्कस स्टोइनिस डक पर पवेलियन लौट गए हैं।
-
March 31, 2026 10:46 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पंजाब को लगा चौथा झटका
पंजाब की पारी लड़खड़ाई। कप्तान श्रेयस अय्यर के बाद नेहाल वढेरा आउट हो गए हैं। वाशिंगटन सुंदर ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर नेहाल वढेरा को चलता कर दिया है। नेहाल ने सिर्फ 3 रनों का योगदान दिया।
-
March 31, 2026 10:39 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अय्यर सस्ते में लौटे पवेलियन
पंजाब ने 12वें ओवर में अपना स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया है। कूपर कोनोली अर्धशतक के बेहद करीब है। हालांकि, 13वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट गए हैं। अय्यर को प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया।
-
March 31, 2026 10:24 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पंजाब को लगा दूसरा झटका
10वें ओवर में जाकर राशिद खान ने गुजरात को बड़ी सफलता दिला दी है। राशिद ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। प्रभसिमरन ने 24 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली।
-
March 31, 2026 10:22 PM (IST) Posted by Vanson Soral
9 ओवर समाप्त
पंजाब की टीम के बल्लेबाज धमाकेदार बैटिंग कर रहे हैं। कूपर और प्रभसिमरन के बीच 74 रनों की शानदार साझेदारी हो चुकी है। पंजाब ने 9 ओवर में 1 विकेट खोकर 81 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं।
-
March 31, 2026 10:08 PM (IST) Posted by Vanson Soral
गिल की टीम को दूसरे विकेट की तलाश
पंजाब किंग्स ने धमाकेदार अंदाज बल्लेबाजी की बदौलत 5 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। कूपर और प्रभसिमरन मैदान पर डटे हुए हैं। गुजरात को दूसरे विकेट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
-
March 31, 2026 9:58 PM (IST) Posted by Vanson Soral
बैक टू बैक सिक्स
चौथे ओवर में कगिसो रबाडा के ओवर का आगाज बैक टू बैक सिक्स से हुआ है। प्रभसिमरन ने लगातार 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़ने के बाद खेली डॉट गेंद।
-
March 31, 2026 9:48 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पंजाब को लगा पहला झटका
पहले ओवर में सिराज ने दिए सिर्फ 7 रन। इसके बाद पंजाब को दूसरे ही ओवर में लग गया है बड़ा झटका। कगिसो रबाडा ने दूसरी ही गेंद पर प्रियांश को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। प्रियांश सिर्फ 7 रन बना सके।
-
March 31, 2026 9:47 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पंजाब की पारी का आगाज
पंजाब की पारी का आगाज हो गया है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतर गई है।
-
March 31, 2026 9:27 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पंजाब को जीत के लिए मिला 163 रनों का लक्ष्य
गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार वैशाक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 रनों की पारी खेली।
-
March 31, 2026 9:17 PM (IST) Posted by Vanson Soral
विजयकुमार वैशाक को मिली तीसरी सफलता
गुजरात ने 19वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। इस बीच ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात की टीम को छठा झटका लग गया है। शाहरुख खान सिर्फ 4 रन बना सके। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया। विजयकुमार वैशाक ने तीसरा विकेट चटकाया।
-
March 31, 2026 9:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral
GT को लगा 5वां झटका
वाशिंगटन सुंदर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। इस तरह गुजरात को 5वां झटका लग गया है। विजयकुमार वैशाक ने सुंदर को आउट करते हुए अपना दूसरा विकेट झटका।
-
March 31, 2026 8:53 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पंजाब के हाथ लगी चौथी सफलता
जोस बटलर 33 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसके साथ ही पंजाब किंग्स को चौथी सफलता मिल गई है। बटलर को आउट करने के साथ ही चहल ने अपना दूसरा विकेट झटका।
-
March 31, 2026 8:41 PM (IST) Posted by Vanson Soral
फिलिप्स ने किया निराश
गुजरात को तीसरा झटका लग गया है। ग्लेन फिलिप्स 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। विजयकुमार वैशाक को मिली पहली सफलता।
-
March 31, 2026 8:32 PM (IST) Posted by Vanson Soral
GT 100 रन के पार
गुजरात टाइटंस ने 12 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। जोस बटलर और ग्लेन फिलिप्स के कंधों पर पारी को संभालने का दारोमदार है। पंजाब की कोशिश बीच के ओवर्स में 1-2 विकेट निकालने की होगी।
-
March 31, 2026 8:19 PM (IST) Posted by Vanson Soral
गिल लौटे पवेलियन
शुभमन गिल पवेलियन लौट गए हैं। युजवेंद्र चहल ने गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाने के साथ ही पंजाब को दूसरा विकेट दिलाया। गिल 39 रन बनाकर आउट हुए।
-
March 31, 2026 8:15 PM (IST) Posted by Vanson Soral
9 ओवर में स्कोर पहुंचा 76 रन
पंजाब के गेंदबाज दूसरे विकेट की तलाश में है। शुभमन गिल और जोस बटलर मोर्चा संभाले हुए हैं। दोनों ने मिलकर 9 ओवर में टीम का स्कोर 76/1 रन पहुंचा दिया है।
-
March 31, 2026 7:59 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पावरप्ले समाप्त
बैटिंग पावरप्ले समाप्त होने के बाद गुजरात की टीम ने 1 विकेट खोकर 54 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, जोस बटलर 11 रन पर नाबाद हैं।
-
March 31, 2026 7:48 PM (IST) Posted by Vanson Soral
GT को लगा पहला झटका
साई सुदर्शन आउट हो गए हैं। मार्को येनसन ने सुदर्शन को 13 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इस तरह गुजरात को पहला झटका लग गया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने सुदर्शन का कैच लपका।
-
March 31, 2026 7:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral
2 ओवर समाप्त
गिल और सुदर्शन ने मिलकर धमाकेदार अंदाज में पारी का आगाज किया है। 2 ओवर में ही टीम का स्कोर 23 रन पहुंच गया है। दूसरे ओवर में आए तीन शानदार चौके।
-
March 31, 2026 7:34 PM (IST) Posted by Vanson Soral
GT की पारी का आगाज
गुजरात की पारी का आगाज हो चुका है। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल पारी का आगाज कर रहे हैं। अर्शदीप सिंह पंजाब की ओर से पहला ओवर करने आए हैं।
-
March 31, 2026 7:18 PM (IST) Posted by Vanson Soral
इम्पैक्ट सब
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र।
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे।
-
March 31, 2026 7:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
-
March 31, 2026 7:07 PM (IST) Posted by Vanson Soral
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।
-
March 31, 2026 7:07 PM (IST) Posted by Vanson Soral
ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा का डेब्यू
गुजरात टाइटंस की ओर से आज दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा डेब्यू कर रहे हैं। GT में फिलिप्स के अलावा विदेशी खिलाड़ियों में कगिसो रबाडा, जोस बटलर और राशिद खान खेल रहे हैं।
-
March 31, 2026 7:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पंजाब ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब की टीम में 4 विदेशी खिलाड़ी हैं। कूपर कॉनली, मार्कस स्टोइनिस, बार्टलेट और मार्को येनसन प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं।
-
March 31, 2026 6:57 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पिच पर बरसेंगे रन
मुल्लांपुर की पिच आज बल्लेबाजों का फायदा दे सकती है। गेंद अच्छी उछाल के साथ बल्ले पर आ सकती है, ऐसे में यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है।
-
March 31, 2026 6:51 PM (IST) Posted by Vanson Soral
खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त टक्कर
इस मुकाबले में वैसे तो दोनों टीमों की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन शुभमन गिल बनाम युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज बनाम श्रेयस अय्यर की भिड़ंत देखने लायक होगी।
-
March 31, 2026 6:49 PM (IST) Posted by Vanson Soral
हेड टू हेड
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों के बीच बराबर की टक्कर देखनो को मिली है। दोनों टीमों ने तीन-तीन अपने नाम किए हैं।
-
March 31, 2026 6:28 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अय्यर बनाम गिल
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल दोनों ही भारतीय T20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में दोनों बल्लेबाज खुद को साबित करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
-
March 31, 2026 6:21 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पंजाब बनाम गुजरात
IPL 2026 के चौथे मैच में गुजरात और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह भिड़ंत होगी।