1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्वी जायसवाल के नहीं चुने जाने पर भड़के आर अश्विन, गुस्से में दे दिया ऐसा बयान

यशस्वी जायसवाल के नहीं चुने जाने पर भड़के आर अश्विन, गुस्से में दे दिया ऐसा बयान

यशस्वी जायसवाल को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। उनको नजरअंदाज किए जाने पर आर अश्विन ने अब सवाल उठाए हैं।

Yashasvi Jaiswal & R Ashwin- India TV Hindi
Image Source : GETTY यशस्वी जायसवाल & आर अश्विन

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। शुभमन गिल की टी-20 टीम में वापसी हुई है, साथ ही में उन्हें एशिया कप के लिए उपकप्तान भी बनाया गया है। वहीं यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली। एशिया कप स्क्वॉड में इन दोनों खिलाड़ियों का नाम नहीं देखने के बाद भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन का गुस्सा फुट पड़ा है। वह अय्यर और जायसवाल के नहीं चुने जाने पर दुखी हैं।

यशस्वी जायसवाल को लेकर आर अश्विन ने क्या कहा?

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ में कहा कि सेलेक्शन एक ऐसा काम है जिसमें कोई तो बाहर रहेगा ही। जब आप उनसे बात करते हैं तो उनके चेहरों की निराशा और दुख को महसूस कर सकते हैं। उम्मीद है कि किसी ने श्रेयस और जायसवाल से बात की होगी।

अश्विन ने आगे कहा जब आपके पास तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में जायसवाल है तब आप वर्ल्ड कप विजेता टीम में से एक को हटाकर आप शुभमन गिल को लेकर आए। मैं शुभमन के लिए खुश हूं लेकिन श्रेयस और जायसवाल के लिए दुखी हूं। दोनों के साथ अच्छा नहीं हुआ।

श्रेयस अय्यर को लेकर भी आर अश्विन ने कह दी बड़ी बात

पूर्व स्पिनर ने आगे कहा कि अय्यर का रिकॉर्ड देखिए। वह टीम से बाहर हुआ लेकिन फिर चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी की। उसने आपको टूर्नामेंट जीताकर दिया। अगर जवाब यह है कि शुभमन गिल भी शानदार फॉर्म में है तो श्रेयस अय्यर भी तो है। जायसवाल ने ओवल पर आखिरी मैच में कठिन पिच पर शानदार पारी खेली। इसका क्या जवाब होगा।

अश्विन ने बाद में कहा कि श्रेयस की क्या गलती है। उसने केकेआर को आईपीएल जिताया। उसे ऑक्शन में भेज दिया गया। उसके बाद वह 2014 के बाद पहली बार पंजाब को फाइनल तक ले गए। उन्होंने अपने शॉर्ट बॉल की कमजोरी को दूर किया। कगिसो रबाडा और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों पर आईपीएल में आसानी से रन बनाए। मैं उसके और जायसवाल के लिए बहुत दुखी हूं।

आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में नजर आए थे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर की बात करें तो वह आईपीएल 2025 में शानदार लय में नजर आए थे। वहां उन्होंने 17 मैचों में 50.33 के औसत से 604 रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी। इससे पहले अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की में जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 243 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, कप्तान ने एशिया कप से पहले इस सीरीज से नाम लिया वापस

वनडे डेब्यू पर सिर्फ 2 गेंदों में खत्म हुई ब्रेविस की पारी, फिर भी बन गए इस खास लिस्ट का हिस्सा

Latest Cricket News