A
Hindi News खेल क्रिकेट इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, युवा खिलाड़ी चोट के कारण बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, युवा खिलाड़ी चोट के कारण बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ी खबर सामने आई है। टीम में बड़ा बदलाव किया गया है।

Women's Cricket- India TV Hindi Image Source : GETTY भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय मेन्स टीम का इंग्लैंड दौरा जहां 20 जून से शुरू होगा वही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के आगाज 28 जून से होगा। इस दौरे पर भारतीय महिला टीम 5 T20I और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरे से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। शुचि उपाध्याय चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गई हैं। शुचि ने पिछले ही महीने श्रीलंका में ट्राई नेशन सीरीज के दौरान वनडे में डेब्यू किया था। शुचि उपाध्याय की जगह अब राधा यादव को टीम में शामिल किया गया है। 

कुछ दिन पहले लगा चोट का पता

BCCI ने बयान जारी कर कहा कि महिला चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम शुचि उपाध्याय की जगह राधा यादव को शामिल किया है। उन्होंने बताया कि शुचि को बायीं पिंडली में चोट लगने के कारण दौरे से बाहर होना पड़ा। इस चोट का पता बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में दौरे से पहले कैम्प के दौरान चला।

गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम 28 जून को नॉटिंघम में T20I सीरीज का आगाज करेगी। दूसरा मैच एक जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा। तीसरा T20I मैच चार जुलाई को ओवल में, चौथा मैच 9 जुलाई को मैनचेस्टर में और पांचवां मैच 12 जुलाई को बर्मिंघम में होगा। तीन वनडे मैच क्रमशः 16, 19 और 22 जुलाई को साउथैम्प्टन, लॉर्ड्स और चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले जाएंगे। 

T20I और ODI सीरीज का भारतीय स्क्वॉड

भारत की अपडेटिड T20I टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव।

भारत की अपडेटेड वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव। 

Latest Cricket News