A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, दिल्ली से अहमदाबाद के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, दिल्ली से अहमदाबाद के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

T20 WC Final: अहमदाबाद में रविवार को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने नई दिल्ली से साबरमती के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

Team India & Indian Railway- India TV Hindi
Image Source : AP टीम इंडिया & इंडियन रेलवे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच के लिए पूरे देश में उत्साह चरम पर है। इसी बीच इस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के लिए रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह फैसला बढ़ते हुए हवाई जहाज के टिकटों और उनकी अनुपलब्धता को देखते हुए लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन से मैच देखने जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

क्या है इस स्पेशल ट्रेन की टाइम टेबल?

इस स्पेशल ट्रेन की टाइम टेबल को लेकर बात करें तो ये ट्रेन नई दिल्ली से 07 मार्च की रात 11:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर होते हुए साबरमती जाएगी। ट्रेन कल (8 मार्च) दोपहर 2:30 बजे साबरमती (अहमदाबाद) स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन का नंबर 04062 है। इस ट्रेन में कुल 19 कोच शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें थर्ड एसी और सेकंड एसी के कोच उपलब्ध कराए गए हैं। यह स्पेशल ट्रेन सेवा उन हजारों फैंस के लिए है जो मैच देखने अहमदाबाद जाना चाहते हैं।

दिल्ली और जयपुर के फैंस को मिलेगी बड़ी राहत

इस ट्रेन से दिल्ली और जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों को काफी फायदा मिलने वाला है। दरअसल जयपुर से अहमदाबाद के लिए बस और फ्लाइट के ऑप्शन काफी लिमिटेड हैं और उनका किराया काफी महंगा है। ऐसे में दिल्ली से चलकर जयपुर होकर जाने वाली यह ट्रेन हजारों फैंस को कम किराए में स्टेडियम तक पहुंचाने का जरिया बनेगी। फैंस इस ट्रेन का टिकट ऑनलाइन IRCTC की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन टिकट लेने के लिए उन्हें रेलवे रिजर्वेशन काउंटर जाना होगा।

यह भी पढ़ें

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड फाइनल मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें क्या कहते हैं ICC के नियम

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप में अब तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है भारत, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Latest Cricket News