1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजस्थान रॉयल्स की टीम में चहल की एंट्री, आखिरी लीग मैच से पहले टीम में हुआ बदलाव

राजस्थान रॉयल्स की टीम में चहल की एंट्री, आखिरी लीग मैच से पहले टीम में हुआ बदलाव

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना आखिरी लीग मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले राजस्थान ने अपने स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव किया है।

Rajasthan Royals- India TV Hindi
Image Source : PTI राजस्थान रॉयल्स

IPL 2026 का लीग स्टेज अब खत्म होने की कगार पर है। 24 मई को जारी टूर्नामेंट में आखिरी दो लीग मैच खेले जाएंगे, इसमें से एक मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच होगा। आखिरी लीग मैच से पहले राजस्थान की टीम ने अपने प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया है। RR के रवि सिंह चोट की वजह से इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह इमनजोत चहल को टीम में शामिल किया गया है।

हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से बाहर हुए रवि सिंह

रवि सिंह हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से इस सीजन से बाहर हुए हैं। उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करते हुए युवा ऑलराउंडर इमनजोत चहल को टीम में जगह दी है। इमानजोत घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 3 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 3 पारियों में 105 रन आए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 83 रन का है। साथ ही में बाएं हाथ के स्पिनर ने उन तीन मैचों में 11 विकेट भी लिए हैं। वह 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर टीम के साथ जुड़े हैं।

MI को हराकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी RR

राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उनकी टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स 13 मैचों में अब तक 7 मैच जीत चुकी है और वो पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। अगर राजस्थान अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत लेती है तो वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे। RR को यहां से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने आखिरी लीग मैच में सिर्फ जीत दर्ज की जरूरत है।

RCB और GT के बीच खेला जाएगा पहला क्वालीफायर

आईपीएल के जारी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं आखिरी की एक जगह के लिए पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के बीच रेस जारी है। RCB और SRH ने अपना आखिरी लीग मैच खेल लिया है, जिससे ये साफ हो गया कि RCB पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहेगी और पहले क्वालीफायर बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली से बवाल के बाद ट्रैविस हेड ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, फोटो के साथ लिखी ये बात

IPL में 735 दिनों के बाद मिला 26 साल के भारतीय खिलाड़ी को मैच खेलने का मौका, LSG ने अपनी प्लेइंग 11 में किया शामिल

Latest Cricket News