A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रजत पाटीदार ने टीम इंडिया के ​लिए कितने मैच खेले हैं, अब तक नहीं हुआ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू

रजत पाटीदार ने टीम इंडिया के ​लिए कितने मैच खेले हैं, अब तक नहीं हुआ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू

रजत पाटीदार भले ही पहली बार कप्तानी करते हुए आईपीएल का खिताब जीत चुके हों, लेकिन इसके बाद भी अभी तक उन्हें भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। हां, वे वनडे और टेस्ट खेल चुके हैं।

rajat patidar- India TV Hindi
Image Source : AP रजत पाटीदार

रजत पाटीदार इस वक्त छाए हुए हैं। हो भी क्यों ना, जो काम आरसीबी का कोई कप्तान नहीं कर पाया, वो उन्होंने कर दिखाया है। कप्तान बनने के बाद पहले ही साल उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब जिता दिया। इसके बाद इस साल भी वे अपनी टीम को फाइनल तक ले जाने में तो कामयाब हो ही गए हैं। अब देखना यही है कि क्या वे दोबारा से ट्रॉफी जीत पाते हैं। इस बीच मजे की बात ये है कि जिस खिलाड़ी ने आईपीएल में इस वक्त तहलका मचाया हुआ है, उसने भारत के लिए एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। 

भारत के लिए टेस्ट और वनडे खेल चुके हैं रजत

आईपीएल में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार कोई युवा खिलाड़ी नहीं हैं। वे इस वक्त करीब 32 साल के हो गए हैं। लेकिन टीम इंडिया के लिए उन्होंने कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। हालांकि उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका जरूर मिला, लेकिन वे ज्यादा दिन तक टीम में नहीं रह पाए। 

साल 2023 में किया था रजत ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू

पाटीदार ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच साल 2023 में खेला था। तब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। इस मैच में वे 22 ही रन बना पाए और इसके बाद से लेकर अब तक वे भारत के लिए वनडे मुकाबला नहीं खेल पाए। इसके बाद साल 2024 में रजत को टेस्ट टीम में शामिल किया गया। तब भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। हालांकि इसी सीरीज में उन्होंने अपना आखिरी मैच भी खेल लिया। अब तक तीन टेस्ट खेल चुके रजत ने 63 रन बनाए हैं। जहां उनक औसत करीब 10 का है। 

इस साल के आईपीएल में ऐसा रहा है प्रदर्शन

मजे की बात ये है कि जिस टी20 फॉर्मेट में इस वक्त रजत तहलका मचा रहे हैं, उसमें उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। इस साल रजत ने अब तक 14 मैच आईपीएल में खेलकर 486 रन बना दिए हैं। वे 33.98 के औसत और 165.15 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। उनके नाम इस सीजन 5 अर्धशतक शामिल हैं। देखना होगा कि क्या उन्हें इस प्रदर्शन के आधार पर भारत की टी20 टीम में मौका मिलता है या फिर वे ऐसे ही रह जाते हैं। 

यह भी पढ़ें 

विराट कोहली ने चकनाचूर किया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, अब किंग की टक्कर में कोई नहीं

ऑरेंज कैप की रेस में उलटफेर, अब विराट कोहली ने भी मारी धमाकेदार एंट्री

Latest Cricket News