Ranji Final Day 3 Highlights: रणजी फाइनल में सौराष्ट्र की पकड़ मजबूत, बंगाल पर पारी की हार का खतरा
Ranji Final Day 3 Highlights: रणजी फाइनल में सौराष्ट्र की पकड़ मजबूत, बंगाल पर पारी की हार का खतरा
Written By : India TV Sports Desk
Published : Feb 18, 2023 09:44 am IST,
Updated : Feb 18, 2023 05:16 pm IST
Ranji Final Day 3 Live Score: रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन का फाइनल मैच बंगाल और सौराष्ट्र के बीच खेला जा रहा है।
Image Source : INDIA TVRanji Final Day 3 Highlights
Ranji Final Day 3 Highlights: रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन का फाइनल मैच बंगाल और सौराष्ट्र के बीच कोलकता में खेला जा रहा है। आज इस मैच का तीसरा दिन था। इस मैच में सौराष्ट्र की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। बंगाल की टीम अपनी पहली पारी में 174 रन पर ऑलआउट हो गई थी और दूसरी पारी में भी टीम ने 169 पर चार विकेट गंवा दिए हैं। बंगाल को पारी की हार से बचने के लिए 61 रन और बनाने होंगे।