1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले नंबर पर पहुंचे राशिद खान, IPL में सभी गेंदबाजों को छोड़ा पीछे; हो गया ऐसा

पहले नंबर पर पहुंचे राशिद खान, IPL में सभी गेंदबाजों को छोड़ा पीछे; हो गया ऐसा

Rashid Khan: एलिमिनेटर मैच में राशिद खान ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया और वह मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।

राशिद खान- India TV Hindi
Image Source : AP राशिद खान

राशिद खान अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में वह बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं और अपने नाम के अनुरूप गेंदबाजी नहीं कर पाए। उनके खिलाफ मुंबई के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए। उन्होंने अपने चार ओवर में 31 रन दिए और वह मैच में एक भी विकेट नहीं ले सके।

राशिद खान ने किया खराब प्रदर्शन

मुंबई के बल्लेबाजों ने राशिद खान के खिलाफ मैच में दो छक्के लगा दिए। इसी के साथ वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने वाले गेंदबाज बन गए। वह आईपीएल 2025 में अभी तक कुल 33 छक्के लुटा चुके हैं। इससे पहले मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 2022 में 31 छक्के लुटाए थे। अब राशिद आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं और उन्होंने आईपीएल में सभी बॉलर्स को पीछे कर दिया है। युजवेंद्र चहल के खिलाफ आईपीएल 2024 में कुल 30 छक्के लगे थे।

राशिद ने मौजूदा सीजन में हासिल किए 9 विकेट

गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2025 में राशिद खान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। वह असर डालने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। मौजूदा सीजन के 15 मैचों में उन्होंने केवल 9 विकेट हासिल किए हैं।

मुंबई ने बनाया 200 रनों का स्कोर

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के लिए रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी बल्लेबाजी की। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। रोहित ने 81 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनके अलावा बेयरस्टो ने 47 रनों का योगदान दिया। अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 9 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल रहे। सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई की टीम 228 रन बनाने में सफल रही।

Latest Cricket News