1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, कहा - जल्द ढूंढना होगा उन्हें अपना फॉर्म

विराट कोहली को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, कहा - जल्द ढूंढना होगा उन्हें अपना फॉर्म

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में जहां टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा तो वहीं सबसे बड़ी टेंशन विराट कोहली का फॉर्म भी रहा जो दोनों ही मैचों में अपना खाता भी खोलने में कामयाब नहीं हो सके।

विराट कोहली- India TV Hindi
Image Source : GETTY विराट कोहली

भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आगाज का सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसमें लंबे समय के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों की मैदान पर वापसी होने वाली थी। इस सीरीज के अब तक 2 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें रोहित शर्मा के बल्ले से तो एक 73 रनों की अर्धशतकीय पारी देखने को मिली लेकिन दूसरी तरफ विराट कोहली दोनों ही मुकाबलों में अपना खाता भी खोलने में कामयाब नहीं हो सके। टीम इंडिया को जहां दोनों ही वनडे मैचों में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं कोहली का फॉर्म एक बड़ी चिंता का कारण भी बन गया है। वहीं अब कोहली के इस प्रदर्शन को लेकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का भी बड़ा बयान सामने आया है।

कोई भी रिलैक्स नहीं कर सकता है

रवि शास्त्री ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान विराट कोहली को लेकर दिए अपने बयान में कहा कि उन्हें जल्द ही फॉर्म में वापस आना होगा, क्योंकि लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में टीम इंडिया में हर जगह के लिए काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। ऐसे में कोहली हो या रोहित या फिर कोई और भी खिलाड़ी अपनी जगह को लेकर बिल्कुल भी रिलैक्स नहीं रह सकता है। अब ये सारी चीजें आसान नहीं रह गई हैं। कोहली इस मैच में भी बिना खाता खोले आउट हो गए जिसमें उनके फुटवर्क में थोड़ी परेशानी देखने को मिली। वनडे में उनका रिकॉर्ड अब तक शानदार देखने को मिला है और ऐसे में लगातार 2 मैचों में बिना खाता खोले उनका आउट होना काफी निराशाजनक है।

सिडनी के मैदान पर कोहली पर रहेगी सभी की नजरें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेलना है। इस मैच में टीम इंडिया की कोशिश जीत हासिल कर अपने सम्मान को बचाने की रहेगी। वहीं सभी की नजरें विराट कोहली के फॉर्म पर भी रहने वाली हैं। कोहली ने सिडनी के मैदान पर अब तक कुल 7 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें वह 24.33 के औसत से 146 रन बनाने में कामयाब हो सके हैं। वहीं उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। ऐसे में कोहली के लिए सिडनी के मैदान पर खुद को साबित करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

मोहसिन नकवी ने की एक और नीच हरकत, ACC हेडक्वार्टर से गायब की एशिया कप की ट्रॉफी!

पहली वनडे सीरीज में ही कप्तान शुभमन गिल के माथे पर लगेगा कलंक! अभी तक कभी नहीं देखना पड़ा है ऐसा दिन

Latest Cricket News