1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगले सीजन में इन प्लेयर्स का खेलना बहुत मुश्किल! बिल्कुल खत्म होने की कगार पर पहुंचा IPL करियर

अगले सीजन में इन प्लेयर्स का खेलना बहुत मुश्किल! बिल्कुल खत्म होने की कगार पर पहुंचा IPL करियर

रविचंद्रन अश्विन और फॉफ डु प्लेसिस आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मौजूदा सीजन में डु प्लेसिस रन बनाने के लिए जूझते रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम- India TV Hindi
Image Source : PTI चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

IPL 2025 अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है, जहां आरसीबी की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। मौजूदा टूर्नामेंट का फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा। इस सीजन में प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, अश्विनी कुमार, आयुष महात्रे जैसे प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं रविचंद्रन अश्विन और फॉफ डु प्लेसिस मौजूदा सीजन में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया और कई मैचों में हार की वजह से भी बने।

1. रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपए की मोटी रकम में खरीदा था, लेकिन वह अपने प्रदर्शन से टीम के भरोसे पर खरे नहीं उतरे और बुरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने मौजूदा सीजन में 9 मैच खेलते हुए सिर्फ 7 विकेट हासिल किए। स्पिन को मदद करने वाली पिचों पर वह असर डालने में कामयाब नहीं सके। इसी वजह से उन्हें टूर्नामेंट के सारे मैच खेलने को नहीं मिले। उनके खिलाफ विरोधी बल्लेबाजों ने कुल 283 रन बनाए। वह 38 साल 257 दिनों के हो चुके हैं और ऐसे में उन्हें अगले सीजन के लिए शायद ही CSK की टीम रिटेन करे।

2. फॉफ डु प्लेसिस

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने की टीम ने फॉफ डु प्लेसिस को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें उप-कप्तान भी बनाया गया था। लेकिन इंजरी की वजह से वह कई मैचों से बाहर भी बैठे और जिन मुकाबलों में खेले, उनमें अच्छा प्रदर्शन कर नहीं पाए। उन्होंने मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 9 मैच खेलते हुए सिर्फ 202 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक ही निकले। वह 40 साल 323 दिन के हो चुके हैं।

खराब फॉर्म से जूझ रहे दोनों प्लेयर्स

रविचंद्रन अश्विन और फॉफ डु प्लेसिस दोनों ही खिलाड़ी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और दोनों की उम्र भी ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में इनका अगले सीजन के लिए रिटेन होना बहुत ही मुश्किल है। क्योंकि ज्यादातर टीमें युवा प्लेयर्स पर दांव लगा रही हैं। इन दोनों ही प्लेयर्स के पास लंबा अनुभव रहा है और पहले कई अहम जीतों में हिस्सा रहे हैं, लेकिन अब इनका आईपीएल करियर लगभग अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। ऐसे में इन दोनों का अगले सीजन खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

Latest Cricket News