1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन ने एशिया कप टूर्नामेंट के स्टैंडर्ड पर उठाया सवाल, कहा - भारत को अपनी ए टीम भेजनी चाहिए

अश्विन ने एशिया कप टूर्नामेंट के स्टैंडर्ड पर उठाया सवाल, कहा - भारत को अपनी ए टीम भेजनी चाहिए

Asia Cup 2025: यूएई में 9 सितंबर से शुरू हुए एशिया कप 2025 को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने टूर्नामेंट के स्टैंडर्ड पर सवाल उठाया है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत को अपनी ए टीम भेजनी चाहिए थी।

Suryakumar Yadav And Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : PTI सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल

एशिया कप 2025 का आगाज अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच हुए ग्रुप-बी के मुकाबले के साथ हो गया जिसमें पहले मैच को अफगान टीम ने 94 रनों से अपने नाम किया। वहीं टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज पूल-ए में यूएई की टीम के खिलाफ दुबई के मैदान पर 10 सितंबर को होने वाले मैच के साथ करेगी। वहीं इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने एशिया कप टूर्नामेंट के स्टैंडर्ड पर सवाल उठाया है, जिसमें उनका मानना है कि भारत को अपनी ए टीम भेजनी चाहिए थी।

अफ्रीका जैसी बड़ी टीम को इस टूर्नामेंट में शामिल किया जाना चाहिए

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एशिया कप को लेकर बात करते हुए कहा कि साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट में शामिल कर इसे एफ्रो-एशिया कप जैसा बनाया जा सकता है जिससे टूर्नामेंट काफी रोमांचक होगा। अभी जो देखने को मिल रहा है उसमें भारत को ए टीम को भी शामिल करना चाहिए ताकि मुकाबले को बेहतर देखने को मिले। हमने बांग्लादेश टीम को लेकर बात तक नहीं की क्योंकि उनके बारे में बात करने को कुछ है ही नहीं, ये टीमें भारत का सामना कैसे कर पाएंगी। आमतौर पर टी-20 मैच रोमांचक होते हैं, लेकिन इस एशिया कप में भारत शायद इसे एकतरफा बना देगा। ये 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले तैयारी के लिए टूर्नामेंट कोई बड़ा पैमाना नहीं है। अगर भारत 170 से अधिक का स्कोर बनाता है तो उसका पीछा करना आसान नहीं होगा।

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस बार एशिया कप 2025 में खेलने पहुंची है, जिसमें सभी की नजरें यूएई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर टिकी हुई हैं, जिसमें शुभमन गिल का जहां अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग में आना तय माना जा रहा है तो वहीं संजू सैमसन को जगह मिलेगी या नहीं इसको लेकर भी अभी काफी चर्चा देखने को मिल रही है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं जो लंबे समय के बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Asia Cup में एमएस धोनी के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

IND vs UAE के बीच टी20 में ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिछली बार 9 साल पहले हुई थी भिड़ंत

Latest Cricket News