A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी को मिला अश्विन का सपोर्ट, Playing 11 में शामिल करने की उठा दी बड़ी मांग

इस खिलाड़ी को मिला अश्विन का सपोर्ट, Playing 11 में शामिल करने की उठा दी बड़ी मांग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच 2 अक्टूबर को बेलेरिव ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया सीरीज में बराबरी हासिल करना चाहेगी।

arshdeep singh - India TV Hindi
Image Source : AP अर्शदीप सिंह

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दोनों मैचों में मौका नहीं मिला है। कप्तान और टीम मैनेजमेंट ने हर्षित राणा पर भरोसा जताया है, वह बल्लेबाजी से तो योगदान दे रहे हैं, लेकिन गेंदबाजी में खूब रन लुटवा रहे हैं। ऐसे में तीसरे टी20 मैच से पहले ही दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अर्शदीप सिंह को सपोर्ट किया है और उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका देने की बात कही है।

अश्विन ने कही ये बात

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर बुमराह खेल रहे हैं तो अर्शदीप सिंह का नाम आपके तेज गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर होना चाहिए। अगर बुमराह नहीं खेल रहे हैं तो अर्शदीप उस टीम में आपका पहला मुख्य तेज गेंदबाज बन जाएगा। मुझे समझ नहीं आ रहा कि अर्शदीप को इस टीम में लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर क्यों रखा जा रहा है। यह वास्तव में मेरी समझ से परे है। उन्होंने 2024 में टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार बाहर रखा जा रहा है जिससे उनकी लय भी थोड़ा गड़बड़ गई है।

प्लेइंग इलेवन में खिलाने की कर डाली वकालत

अश्विन ने कहा कि हमने एशिया कप में देखा कि अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की। उसने दूसरे स्पैल में बहुत अच्छी वापसी की लेकिन वह लय में नहीं दिख रहा था। अगर आप अपने चैंपियन गेंदबाज को नहीं खिलाते हैं तो वह बेकार लगेगा। इसलिए यह वाकई मुश्किल स्थिति हैं। मुझे उम्मीद है कि उसे टीम में जगह मिलेगी जिसका वह हकदार है।

गेंदबाजी में बुरी तरह फ्लॉप रहे हर्षित राणा

दिलचस्प बात यह है कि हर्षित राणा अनुभवी शिवम दुबे से पहले बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने 33 गेंदों पर 35 रन बनाए। लेकिन बुमराह के बाद दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में उनका योगदान निराशाजनक रहा और उन्होंने दो ओवर में 27 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। जब राहुल द्रविड़ मुख्य कोच और रोहित शर्मा कप्तान थे तब अर्शदीप टी-20 क्रिकेट में भारत के सबसे विश्वसनीय तेज गेंदबाजों में से एक बन गए थे। वह खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं। 

(Input: PTI)

Latest Cricket News