1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK-RR ट्रेड के बीच रवींद्र जडेजा सोशल मीडिया से हुए लापता, इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ गायब

CSK-RR ट्रेड के बीच रवींद्र जडेजा सोशल मीडिया से हुए लापता, इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ गायब

आईपीएल 2026 के रिटेंशन से पहले रवींद्र जडेजा काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसके की टीम रवींद्र जडेजा को राजस्थान के संजू सैमसन से ट्रेड करने को तैयार है।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
Image Source : PTI रवींद्र जडेजा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन के लिए रिटेंशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर को है। ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों को अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर तक सौंप देनी है। रिटेंशन से पहले CSK टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2026 से पहले जडेजा के साथ-साथ सैम करन को राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन के बदले ट्रेड कर सकती है। रवींद्र जडेजा की पहली आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स रही है।

इंस्टाग्राम से गायब हुआ रवींद्र जडेजा का अकाउंट

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस ट्रेड को लेकर चर्चा जारी है। इसी बीच सोमवार को इंस्टाग्राम से रवींद्र जडेजा का अकाउंट अचानक से गायब हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। जडेजा का ऑफिशियल यूजरनेम 'royalnavghan' अब इंस्टाग्राम पर दिखाई नहीं दे रहा है। रवींद्र जडेजा के इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल लिंक भी ब्रोकन दिख रहा है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि जडेजा ने खुद अपना अकाउंट डिएक्टिवेट किया है या किसी और कारण से उनका अकाउंट गायब हुआ है।

2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 2008 में मात्र 19 साल की उम्र में जडेजा राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। राजस्थान ने पहले सीजन में अपना पहला खिताब भी जीता था। उसके बाद यह टीम चैम्पियन नहीं बन पाई है। जडेजा को साल 2010 में अनुबंध से संबंधित नियमों के उल्लंघन के चलते एक साल के लिए बैन किया गया था। जडेजा फिर 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े और इस टीम का अहम हिस्सा बन गए।

2022 में जडेजा को मिली थी CSK की कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स ने जो 5 आईपीएल खिताब जीते हैं, उसमें से 3 में रवींद्र जडेजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साल 2022 में उन्हें CSK का कप्तान भी बनाया गया था, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उन्होंने बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़ दी। जडेजा को सीएसके ने 18 करोड़ रुपये में आईपीएल 2025 के लिए रिटेन किया था। लेकिन अब CSK की टीम आईपीएल 2026 से पहले उन्हें रिलीज करने वाली है।

यह भी पढ़ें

शुभमन गिल अपने दोस्त को फिर देंगे मौका, कट जाएगा इस खिलाड़ी का पत्ता?

संजू सैमसन गए तो कौन बनेगा राजस्थान रॉयल्स का कप्तान? इन खिलाड़ियों की है मजबूत दावेदारी

Latest Cricket News