A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फील्डिंग के मामले में नहीं है 'सर' जडेजा का कोई तोड़, RR के ट्रेनिंग कैंप का वीडियो हुआ वायरल

फील्डिंग के मामले में नहीं है 'सर' जडेजा का कोई तोड़, RR के ट्रेनिंग कैंप का वीडियो हुआ वायरल

राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप से रवींद्र जडेजा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने रॉकेट थ्रो से मिडिल स्टंप को उखाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
Image Source : X@RR रवींद्र जडेजा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम जमकर पसीना बहा रही है। प्लेयर्स ट्रेनिंग सेशन में जमकर तैयारी कर रहे हैं। प्लेयर्स के ट्रेनिंग सेशन का वीडियो फ्रेंचाइजी अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती है। इस बीच रवींद्र जडेजा का एक वीडियो राजस्थान के ट्रेनिंग कैंप से वायरल हुआ है। इस वीडियो में वो अपने रॉकेट थ्रो से मिडिल स्टंप को दो हिस्सों में तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में है।

राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया रवींद्र जडेजा का वीडियो

राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से सर रवींद्र जडेजा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जडेजा भागते हुए पहले गेंद को पकड़ते हैं और फिर सीधा मिडिल स्टंप को हिट करते हैं, उनका थ्रो लगने के बाद मिडिल स्टंप दो टुकड़ों में टूट जाता है। जडेजा 37 साल के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी वह मैदान पर फील्डिंग के दौरान काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। उनकी गिनती दुनिया के बेस्ट फील्डर्स में की जाती है।

रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने किया था CSK से ट्रेड

रवींद्र जडेजा भारत के मौजूदा समय के नंबर-1 फील्डर भी हैं। हालांकि अब वह टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं। स्टार ऑलराउंडर 2026 के आईपीएल में अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें RR ने चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड करके 14 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। 12 साल तक रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का अहम हिस्सा थे। उन्होंने चेन्नई के लिए इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

राजस्थान रॉयल्स के साथ जडेजा ने की आईपीएल करियर की शुरुआत

खास बात ये है कि रविंद्र जडेजा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ ही की थी। वो साल 2008 में शेन वॉर्न की कैप्टेंसी में चैंपियन बनने वाली RR टीम का अहम हिस्सा थे। अब वह एक बार फिर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिखेंगे। अब देखना ये होगा कि राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को इस चीज से दूर रखना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, बताया क्या रहेगी उनकी भूमिका

KKR को लगा एक और बड़ा झटका, हर्षित राणा के बाद अब ये भारतीय तेज गेंदबाज हुआ बाहर

Latest Cricket News