1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जडेजा ने एक तीर से किए दो निशाने, टेस्ट में रिकी पोंटिंग और विराट कोहली को छोड़ा पीछे

जडेजा ने एक तीर से किए दो निशाने, टेस्ट में रिकी पोंटिंग और विराट कोहली को छोड़ा पीछे

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए हैं।

ravindra jadeja- India TV Hindi
Image Source : GETTY रवींद्र जडेजा

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे हो गई। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच में जीतने के लिए 193 रनों का टारगेट दिया है। इसके बाद भारतीय टीम 170 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। जहां एक ओर सीनियर बल्लेबाज के विकेट गिरते रहे। वहीं दूसरी तरफ जडेजा ने क्रीज का एक छोर थामे रखा। मैच में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाते ही उन्होंने रिकी पोंटिंग और विराट कोहली को पीछे कर दिया है।

जडेजा के टेस्ट में हुए पोंटिंग से ज्यादा छक्के

रवींद्र जडेजा ने अभी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 181 गेंदों में 61 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्के निकला है। लेकिन अपनी पारी में एक छक्का लगाते ही वह टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रिकी पोंटिंग से आगे हो गए हैं। जडेजा के टेस्ट में 74 छक्के हो गए हैं। जबकि पोंटिंग ने अपने पूरे टेस्ट करियर में कुल 73 छक्के लगाए थे।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए थे और 89, 69 रनों की पारियां खेली थी। अब तीसरे टेस्ट में भी उन्होंने अपना जलवा कायम रखा है। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 72 रन और दूसरी पारी में वह 61 रन बनाकर नाबाद रहे। भले ही वह तीसरे मुकाबले में टीम को नहीं जिता पाए, लेकिन अपनी बैटिंग से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे।

विराट कोहली भी हो गए पीछे

रवींद्र जडेजा अब इंग्लैंड में विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से ज्यादा टेस्ट में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जडेजा ने इंग्लैंड में टेस्ट में अभी तक कुल 8 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं, जबकि विराट और रहाणे के नाम पर इंग्लैंड में टेस्ट में 7-7 फिफ्टी प्लस स्कोर दर्ज हैं।

भारतीय टीम को मिली हार

तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय टीम ने भी पहली पारी में 387 रन बनाए थे, तब भारत के लिए केएल राहुल ने शतक लगाया था और 100 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज नहीं टिक पाए। सुंदर ने चार विकेट और बुमराह ने दो विकेट हासिल किए। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 192 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। जडेजा ने जरूर 61 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें:

भारतीय टीम की हार में सबसे बड़े विलेन बने 3 प्लेयर्स, तीसरे टेस्ट में करवाया बंटाधार!

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड को मिली रोमांचक जीत, रवींद्र जडेजा की जुझारू पारी गई बेकार

Latest Cricket News