A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट मैच की तीसरी पारी में 3 शतक, बल्लेबाजों के नाम इतिहास में दर्ज; टीम ने पहली बार देखा ऐसा दिन

टेस्ट मैच की तीसरी पारी में 3 शतक, बल्लेबाजों के नाम इतिहास में दर्ज; टीम ने पहली बार देखा ऐसा दिन

टेस्ट मैच की तीसरी पारी में रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल ने शतक लगाए हैं। इन खिलाड़ियों ने क्रीज पर हौसला दिखाया और टेस्ट को ड्रॉ करवाकर ही दम लिया।

ravindra jadeja- India TV Hindi
Image Source : GETTY शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। मैच में भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर सबसे बड़े हीरो साबित हुए। इन दोनों प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम टेस्ट ड्रॉ करवा पाने में सफल हो पाई। मैच में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड के प्लेयर्स ने दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन किया और 669 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 311 रनों की बढ़त हासिल की थी। 

भारत की शुरुआत रही खराब

चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। जब साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए और टीम इंडिया एक भी रन नहीं बना पाई थी। ऐसे में भारत के लिए संकट के बादल मंडराते हुए दिखाई दे रहे थे। फिर कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने 188 रनों की साझेदारी की। राहुल 90 रन और गिल 103 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर टिक गए।

रवींद्र जडेजा ने की शानदार बल्लेबाजी

रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजों के सामने किसी दीवार की तरह खड़े रहे और अंत तक आउट नहीं हुए। जडेजा ने 101 रन और सुंदर 107 रन बनाए। इन दोनों के शतक के बाद ही दोनों टीमों के प्लेयर्स ने हाथ मिला लिया और टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया।

तीन बल्लेबाजों ने लगाए शतक

भारतीय टीम के लिए ऐसा पहली बार हुआ है, जब तीन भारतीय बल्लेबाजों ने तीसरी पारी में 3 शतक लगाए हैं। इनमें शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा के नाम शामिल हैं। वहीं अभी तक चौथी पारी में भी तीन भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाए हैं।

भारत के पास सीरीज में बराबरी करने का मौका

भले ही चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया हो, लेकिन भारतीय टीम अभी भी सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। अब दोनों टीमों के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई से खेला जाएगा। इसमें अगर टीम इंडिया जीत दर्ज कर लेती है, तो वह सीरीज में बराबरी हासिल कर लेगी।

यह भी पढ़ें:

जडेजा-सुंदर की शतकीय पारियों से टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ, जीत के लिए हाथ मलती रह गई अंग्रेजों की टीम

रवींद्र जडेजा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में ये कमाल करने वाले बने पहले भारतीय

Latest Cricket News