आरसीबी की टीम इस वक्त आईपीएल की चैंपियन है। करीब 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम ने पिछले ही साल ट्रॉफी पर कब्जा किया था। अब टीम आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। पहले दिन आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबला होगा। इस बीच चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी है
आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में खेला जाएगा। पहले बात आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन की करते हैं, क्योंकि मैच उसके होम ग्राउंड पर है। टीम की ओपनिंग जोड़ी तो तय है। विराट कोहली और फिल साल्ट पारी का आगाज करने के लिए मैदान में उतरेंगे, इसमें ज्यादा शक नहीं होना चाहिए। इसके बाद तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल आ सकते हैं। कप्तान रजत पाटीदार नंबर पर बैटिंग के आते सकते हैं। इसके बाद क्रूणाल पांड्या और फिर जितेश शर्मा की बारी आएगी। टिम डेविड और वेंकटेश अय्यर आएंगे, उनकी जिम्मेदारी आखिरी के ओवर्स में रन बनाने की होगी। गेंदबाजी की बात की जाए तो ये जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और जैकब डफी नजर आ सकते हैं। आप जानते ही हैं कि मिडल आर्डर में बल्लेबाजी आगे पीछे हो सकती है, मैच कैसा चल रहा है काफी कुछ उस पर निर्भर करता है।
ये चार हो सकते हैं विदेशी खिलाड़ी
टीम की प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में फिल साल्ट, टिम डेविड, जोश हेजलवुड और जैकब डफी हो सकते हैं। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सुयश शर्मा को जगह दी जा सकती है, वे स्पिन गेंदबाज हैं। अगर टीम को एक अतिरिक्त पेसर को मौका देना होगा कि रसिक दार आ सकते हैं।
ऐसी हो सकती है एसआरएच की प्लेइंग इलेवन
अब बात करते हैं सनराइजर्स हैदराबाद की। इस टीम की भी ओपनिंग जोड़ी तय है। अभिषेक शर्मा के साथ ट्रेविस हेड ओपनिंग के लिए आएंगे। कप्तान ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। इसके बाद हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टेन, नितीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जाएगा। कामेंदु मेंडिस भी पहला मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं। टीम की गेंदबाजी की कमान हर्षल पटेल, शिवम मावी जयदेव उनादकट के अलावा जीशन अंसारी पर होगी।
चार विदेशी और इम्पैक्ट प्लेयर कौन होगा
सनराइसर्ज हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टेन और कामेंदु मेंडिस को जगह दी सकती है। टीम में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में दो विकल्प हैं। अनिकेत शर्मा और हर्ष दुबे में से कोई एक पिच और जरूरत के हिसाब से अंदर आ सकता है।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, क्रूणाल पांड्या, जितेश शर्मा, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा (स्पिनर)
एसआरएच की संभावित प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, शिवम मावी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
इम्पैक्ट प्लेयर: अनिकेत वर्मा / हर्ष दुबे
यह भी पढ़ें
RCB vs SRH IPL 2026: कौन सी टीम जीतेगी पहला मुकाबला, AI ने कर दी भविष्यवाणी
RCB vs SRH Live Streaming: डिफेंडिंग चैंपियंस के सामने हैदराबाद की चुनौती, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव
Latest Cricket News