1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB Playing XI: पहले मैच में कैसी हो सकती है RCB की प्लेइंग XI? हेजलवुड की जगह किसे मिलेगा मौका

RCB Playing XI: पहले मैच में कैसी हो सकती है RCB की प्लेइंग XI? हेजलवुड की जगह किसे मिलेगा मौका

RCB Predicted Playing XI: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में RCB की संभावित प्लेइंग XI क्या हो सकती है यहां उसकी जानकारी दी गई है।

रॉयल चैलेंजर्स...- India TV Hindi
Image Source : PTI रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

RCB Playing XI: IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेल जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले सभी के मन में एक ही सवाल है कि पहले मैच में RCB की टीम किस प्लेइंग XI के साथ मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी। जोश हेजलवुड जो शुरुआती कुछ मैचों के लिए बाहर हो गए हैं, उनकी जगह टीम में कौन लेगा। ऐसे कई सारे सवाल इस वक्त फैंस के मन में हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि SRH के खिलाफ मैच के लिए RCB की प्लेइंग XI क्या हो सकती है।

RCB की बैटिंग लाइन अप है काफी मजबूत

RCB के लिए पारी का आगाज फिल साल्ट और विराट कोहली करेंगे। दोनों ने पिछले सीजन टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं नंबर तीन पर देवदत्त पडिकक्ल को मौका मिल सकता है। पडिकक्ल ने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं नंबर चार पर कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। नंबर पांच और छह पर टिम डेविड और जितेश शर्मा का इस्तेमाल किया जा सकता है। जरूरत के हिसाब से दोनों के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव देखने को मिल सकता है।

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में है RCB को टेंशन

बेंगलुरु की बल्लेबाजी इस सीजन के लिए काफी मजबूत नजर आ रही है। लेकिन गेंदबाजी उनके लिए सबसे बड़ी समस्या है। प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती कुछ मैचों के लिए बाहर हो गए हैं, उनकी जगह कौन लेगा ये एक बड़ा सवाल है। वहीं तेज गेंदबाज यश दयाल भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। RCB के स्क्वॉड में हेजलवुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर जैकब डफी को देखा जा रहा है। न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने टी20 क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें हेजलवुड की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं यश दयाल की जगह मंगेश यादव, रासिख डर सलाम में से किसी एक को मौका मिल सकता है। ये सभी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। वहीं स्पिनर के तौर पर टीम के पास सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या है।

कौन निभाएगा फिनिशर की भूमिका?

RCB के लिए एक बड़ी दिक्कत ये होगी कि टीम के लिए फिनिशर की भूमिका कौन निभाएगा। टीम के पास रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल और टिम डेविड जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। लेकिन फिनिशर की भूमिका प्रमुखता के साथ कौन निभाएगा ये देखने वाली बात होगी। जैकब बेथेल ने हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं रोमारियो शेफर्ड किसी भी वक्त बल्ले और गेंद से मैच पलट सकते हैं।

RCB की संभवित प्लेइंग SRH के खिलाफ मैच के लिए: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड/जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख डर/मंगेश यादव

यह भी पढ़ें 

एमएस धोनी ने IPL 2026 से पहले शुरू की विकेटकीपिंग क्लास, युवा खिलाड़ियों के साथ बिताया लंबा वक्त

CSK के लिए IPL 2026 में कौन करेगा ओपनिंग, टीम के पास 3 ऑप्शन, कप्तान गायकवाड़ ने उठाया राज से पर्दा

Latest Cricket News