A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आरसीबी की सबसे खूंखार प्लेइंग इलेवन, टॉप से लेकर बॉटम तक एक से बढ़कर एक धुरंधर

आरसीबी की सबसे खूंखार प्लेइंग इलेवन, टॉप से लेकर बॉटम तक एक से बढ़कर एक धुरंधर

आरसीबी की टीम आईपीएल के नए सीजन में उतरेगी तो उसकी प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इसको लेकर उत्सुकता है। इस बीच हम आपके लिए एक खतरनाक और धुरंधर खिलाड़ियों से भरी टीम लेकर आए हैं, जो किसी पर भी भारी पड़ सकती है।

virat kohli- India TV Hindi
Image Source : PTI विराट कोहली

आरसीबी की टीम ने आईपीएल का पहला खिताब जीतने के लिए पूरे 18 साल का इंतजार किया। तब जाकर वे पहली बार इसकी ट्रॉफी अपने नाम कर पाए। अब जब​कि नए सीजन का आगाज हो रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी। टीम पहला मुकाबला खेलती हुई नजर आएगी, जो 28 मार्च को बेंगलुरु में होगा। इस बीच सवाल ये है कि आरसीबी की प्लेइंग इलेवन क्या होगी। वैसे तो टीम के पास एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं, लेकिन उसमें से 11 खिलाड़ी हमने आपके लिए चुने हैं, जो खूंखार हैं। टॉप से लेकर बॉटम तक जबरदस्त खिलाड़ी हैं। 

रजत पाटीदार ही हैं आरसीबी के कप्तान, विराट कोहली सबसे बड़े खिलाड़ी

आईपीएल के नए सीजन में भी आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब का दावेदार माना जा रहा है। वैसे तो टीम हर बार खिताब की रेस में रहती थी, लेकिन अब तो टीम एक बार विजेता बन चुकी है, इसलिए और भी ज्यादा उम्मीद बंध गई है। इस बीच टीम की कमान एक बार फिर से रजत पाटीदार ही संभालेंगे, जो टीम के लिए आईपीएल जीत चुके हैं। हालांकि टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी विराट कोहली होंगे, जो भारत आ चुके हैं और टीम के साथ जुड़कर अपनी तैयारियों को आखिरी अंजाम दे रहे हैं। 

विराट कोहली और फिल साल्ट करेंगे आरसीबी के लिए ओपनिंग

इस बीच अब बात करते हैं कि पहले मैच में आरसीबी की टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है। इसमें कोई शक नहीं है कि विराट कोहली टीम के लिए पारी का आगाज करेंगे। उनके साथ जोड़ी इंग्लैंड के फिल साल्ट बना सकते हैं। यानी आरसीबी की ओपनिंग जोड़ी करीब करीब तैयार है। इसमें ज्यादा बदलाव की संभावना नजर नहीं आती। इसके बाद अगर मिडल आर्डर की बात की जाए तो उसमें खुद कप्तान रजत पाटीदार, जैकब बैथल, टिम डेविड और वेंकटेश अय्यर नजर आ सकते हैं। कौन सा बल्लेबाज किस नंबर पर जाएगा, इसका फैसला टीम मैनजमेंट मैच की परिस्थिति के हिसाब से कर सकते हैं। 

भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड और यश दयाल संभाल सकते हैं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी

इसके बाद अगर नीचे आएं तो विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर जीतेश शर्मा का खेलना करीब करीब तय है। स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर क्रूणाल पांड्या का नाम आ जाएगा। तेज गेंदबाजी में टीम के लिए समस्या ये है कि सबसे धाकड़ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। यानी उनकी कमी टीम को खल सकती है। लेकिन उनकी गैरहाजिरी में तीन तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड और यश दयाल को रखा जा सकता है। वहीं टीम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सुयश शर्मा को मौका दे सकती है। 

ये हो सकते हैं आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ी

टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन में जो चार विदेशी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ सकते हैं, उसमें ओपनिंग में फिल साल्ट, मीडिल आर्डर में जैकब बैथल, टिम ​डेविड और रोमारियो शेफर्ड का नाम आता है। जब जोश हेजलवुड वापस आएंगे तो जैकब बैथल और रोमारियो शेफर्ड में से किसी एक ​को बाहर किया जा सकता है। देखना होगा कि कप्तान रजत पाटीदार क्या सोचते हैं और किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरते हैं। 

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन
सलामी बल्लेबाज: विराट कोहली, फिल साल्ट
मीडिल आर्डर: रजत पाटीदार (कप्तान), जैकब बेथेल, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर
विकेटकीपर: जितेश शर्मा
ऑलराउंडर: क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, यश दयाल
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा स्क्वाड
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

यह भी पढ़ें 

आईपीएल 2026 से पहले सीएसके का बड़ा प्लान, एक साथ नजर आएंगे नए और पुराने प्लेयर्स

BCCI को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 2 करोड़ रुपये के लिए करना पड़ सकता है बदलाव, जसप्रीत बुमराह हैं कारण

Latest Cricket News