RCB vs CSK: रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने चेन्नई को 2 रन से हराया, बेकार गई जडेजा और म्हात्रे की अर्धशतकीय पारी
IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में मौजूद है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
IPL 2025 RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 03 मई को आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए हैं। RCB की तरफ से विराट कोहली, जैकब बैथल और रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतक लगाया। चेन्नई की तरफ से मथीसा पथिराना ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। सीएसके की तरफ से आयुष म्हात्रे ने 94 रनों की पारी खेली। वहीं जडेजा 45 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद लौटे। RCB के लिए लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने इस मुकाबले में 3 विकेट झटके।
यहां देखें RCB vs CSK मैच का लाइव स्कोर
Live updates : IPL 2025 RCB vs CSK Live Score
- May 03, 2025 11:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
RCB ने चेन्नई को दी मात
RCB और CSK के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में बेंगलुरु ने चेन्नई को 2 रनों से हराया।
- May 03, 2025 11:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एमएस धोनी हुए आउट
RCB के खिलाफ मैच में एमएस धोनी 8 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने यश दयाल ने LBW आउट किया। सीएसके को जीत के लिए 3 गेंदों में 13 रन की जरूरत।
- May 03, 2025 11:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
लुंगी एनगिडी ने फेंका शानदार ओवर
17वें ओवर में लुंगी एनगिडी ने 8 रन देकर दो अहम विकेट लिए। चेन्नई का यहां से जीत के लिए 18 गेंदों में 35 रन की जरूरत है।
- May 03, 2025 10:47 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शतक की तरफ बढ़ रहे हैं आयुष म्हात्रे
15 ओवर का खेल खत्म होने तक चेन्नई ने दो विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे 91 रन बना चुके हैं और तेजी से शतक की तरफ बढ़ रहे हैं।
- May 03, 2025 10:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
13 ओवर का खेल खत्म होने तक चेन्नई ने 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। म्हात्रे 81 और जडेजा 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
- May 03, 2025 10:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
11 ओवर का खेल खत्म होने तक चेन्नई ने 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं।
- May 03, 2025 10:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
आयुष म्हात्रे का अर्धशतक हुआ पूरा
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मुकाबले में आयुष म्हात्रे शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मात्र 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
- May 03, 2025 10:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
8 ओवर का खेल खत्म होने तक चेन्नई ने 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। जडेजा 12 और महात्रे 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
- May 03, 2025 9:50 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शेख रशीद हुए आउट
शेख रशीद के रूप में चेन्नई को पहला झटका लगा है। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। पांच ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन है।
- May 03, 2025 9:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
3 ओवर का खेल खत्म होने तक चेन्नई ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। म्हात्रे 10 और शेख रशीद 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- May 03, 2025 9:15 PM (IST) Posted by Govind Singh
आरसीबी की टीम ने बनाए 213 रन
आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 213 रन बनाए हैं। टीम के लिए जैकब बेथेल और विराट कोहली ने दमदार अर्धशतक लगाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। इन दोनों के अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों में 53 रन बनाए।
- May 03, 2025 9:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
खलील अहमद ने लुटाए 33 रन
खलील अहमद ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में 33 रन लुटा दिए। रोमारियो शेफर्ड ने इस ओवर में 4 छक्के और दो चौके लगाए।
- May 03, 2025 8:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जितेश शर्मा लौटे पवेलियन
जितेश शर्मा 8 गेंदों में 7 रन बनाकर नूर अहमद की गेंद पर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस ने उनका कैच पकड़ा। 17 ओवर के बाद RCB का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन है।
- May 03, 2025 8:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
देवदत्त पडिक्कल हुए आउट
RCB के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इस मैच में 15 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पथिराना ने पवेलियन भेजा।
- May 03, 2025 8:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
13 ओवर के बाद RCB का स्कोर
13 ओवर का खेल खत्म होने के बाद RCB ने दो विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। देवदत्त 4 और पाटीदार 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
- May 03, 2025 8:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
विराट कोहली हुए आउट
विराट कोहली 33 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैम करन ने खलील अहमद के हाथों कैच आउट करवाया। बेंगलुरु का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन है।
- May 03, 2025 8:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जैकब बैथल हुए आउट
मथीसा पथिराना ने चेन्नई को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने खतरनाक दिख रहे बैथल को 55 के निजी स्कोर पर आउट किया। RCB का स्कोर फिलहाल एक विकेट के नुकसान पर 103 रन है।
- May 03, 2025 8:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बैथल का अर्धशतक हुआ पूरा
जैकब बैथल ने CSK के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। वहीं विराट कोहली 39 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। 9 ओवर के बाद RCB का स्कोर बिना किसी नुकसान के 94 रन है।
- May 03, 2025 7:59 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
विराट और बैथल कर रहे हैं तूफानी बल्लेबाजी
RCB के लिए इस मैच में विराट कोहली और जैकब बैथल शानदार बल्लेबाजी कर रहे है। छह ओवर का खेल खत्म होने तक बेंगलुरु ने बिना किसी नुकसान के 71 रन बना लिए हैं। विराट 29 और जैकब 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
- May 03, 2025 7:44 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
खलील अहमद का महंगा ओवर
खलील अहमद ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में कुल 19 रन खर्च किए। इस ओवर में विराट ने दो और जैकब ने एक छक्का लगाया। 3 ओवर के बाद RCB का स्कोर बिना किसी नुकसान के 35 रन है।
- May 03, 2025 7:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
1 ओवर के बाद RCB का स्कोर
1 ओवर का खेल खत्म होने तक RCB ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। RCB के तरफ से जैकब बैथल ने तीन लगातार गेंदों पर चौके लगाए।
- May 03, 2025 7:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
RCB vs CSK: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भांडागे, स्वप्निल सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन
- May 03, 2025 7:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI
जैकब बैथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल
- May 03, 2025 7:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI
शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुड्डा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना
- May 03, 2025 7:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
RCB vs CSK: टॉस अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- May 03, 2025 6:47 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
RCB vs CSK: दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से चेन्नई ने 21 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 12 में जीत मिली है। यहां साफ तौर पर चेन्नई का पलड़ा भारी है।
- May 03, 2025 6:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
CSK का स्क्वॉड
एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, आर अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्धार्थ, वंश बेदी।
- May 03, 2025 6:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
RCB का स्क्वॉड
रजत पाटीदार (कप्तान) फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मनोज भांडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।
