RCB vs CSK Score: चेन्नई को मिली सीजन की तीसरी हार, RCB ने 43 रनों से जीता मैच
RCB Vs CSK Score: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने थी। RCB ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 251 रन का टारगेट रखा था जिसे CSK हासिल नहीं कर पाई।

RCB vs CSK Score: IPL 2026 का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। RCB ने इस मैच में चेन्नई को 43 रनों से हराया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाने में कामयाब रही। RCB के लिए देवदत्त पडिकक्ल और टिम डेविड ने अर्धशतक लगाया। पडिकक्ल ने 29 बॉल पर 50 रन बनाए। वहीं टिम डेविड ने 25 बॉल में 3 चौके और 8 छक्के की मदद से 70 रन की तूफानी पारी खेली। चेन्नई के गेंदबाज इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। 251 रन के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चेन्नई के लिए इस मैच में सरफराज खान ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। वहीं प्रशांत वीर ने 29 बॉल में 43 रन की पारी खेली।
Live updates : RCB vs CSK Live Score
-
April 05, 2026 11:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
RCB ने 43 रन से जीता मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हरा दिया है। यह इस सीजन RCB की लगातार दूसरी जीत है। वहीं चेन्नई को लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
-
April 05, 2026 11:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई को लगा आठवां झटका
जेमी ओवरटन के रूप में इस मैच में चेन्नई को आठवां झटका लगा है। वह 16 बॉल में चार चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। RCB के लिए यहां से जीत सिर्फ औपचारिकता रह गई है।
-
April 05, 2026 10:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
प्रशांत वीर हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को सातवां झटका प्रशांत वीर के रूप में लगा है। वह 23 बॉल में 29 रन बनाकर आउट हुए। यहां से चेन्नई के लिए अब मैच जीतना काफी मुश्किल हो गया है।
-
April 05, 2026 10:50 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
15 ओवर का खेल खत्म होने तक चेन्नई सुपर किंग्स ने छह विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। प्रशांत वीर और जेमी ओवरटन को जीत के लिए अभी काफी मेहनत करनी होगी। चेन्नई को यहां से जीत के लिए 30 बॉल में 86 रन की जरूरत है।
-
April 05, 2026 10:28 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शिवम दुबे लौटे पवेलियन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ 251 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना छठा विकेट 108 के स्कोर पर शिवम दुबे के रूप में गंवा दिया है, जो 18 के निजी स्कोर पर अभिनंदन सिंह का शिकार बने।
-
April 05, 2026 10:22 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सीएसके ने 9 ओवर्स में बनाए 105 रन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में 251 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 17 और प्रशांत वीर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 05, 2026 10:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कार्तिक शर्मा लौटे पवेलियन
आरसीबी के खिलाफ मैच में 251 रनों के टारगेट का पीछा कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना पांचवां विकेट 84 के स्कोर पर कार्तिक शर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ 6 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार बने।
-
April 05, 2026 10:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
RCB को मिली चौथी सफलता
सरफराज खान इस मैच में 25 बॉल में 50 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई को चौथा झटका लगा है। उनके आउट होने के बाद शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए हैं। चेन्नई का स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 77 रन है।
-
April 05, 2026 9:50 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
संजू सैमसन 9 रन बनाकर आउट
संजू सैमसन का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला। इस मुकाबले में वह 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी जैकब डफी ने पवेलियन भेजा है। चेन्नई का स्कोर तीन ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 30 रन है।
-
April 05, 2026 9:41 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई को लगा डबल झटका
चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में पहला झटका ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। वह इस मुकाबले में 3 बॉल में 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरे ही ओवर में आयुष म्हात्रे भी चलते बने। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया।
-
April 05, 2026 9:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बेंगलुरु ने चेन्नई के सामने रखा पहाड़ जैसा टारगेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 20 ओवर का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाने में कामयाब रही है। चेन्नई को अब ये मैच जीतने के लिए 251 रन बनाने होंगे।
-
April 05, 2026 9:01 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
17 ओवर के बाद RCB का स्कोर
17 ओवर का खेल खत्म होने तक बेंगलुरु की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार और टिम डेविड इस वक्त चिन्नास्वामी में छक्कों की बारिश कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज इस वक्त 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।
-
April 05, 2026 8:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई को मिली तीसरी सफलता
देवदत्त पडिक्कल चेन्नई के खिलाफ मैच में 29 बॉल में 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए। उन्हें जेमी ओवरटन ने बोल्ड किया। RCB का स्कोर इस वक्त 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन है।
-
April 05, 2026 8:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाटीदार और पडिक्कल के बीच हुई 50 रन की साझेदारी
रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल के बीच 15 गेंदों में 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर इस वक्त दो विकेट के नुकसान पर 151 रन है। पडिक्कल और पाटीदार दोनों इस वक्त CSK बॉलर्स की धुनाई कर रहे हैं।
-
April 05, 2026 8:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
फिल साल्ट लौटे पवेलियन
फिल साल्ट चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 30 बॉल में 46 रन बनाकर आउट हुए। RCB का स्कोर इस वक्त दो विकेट के नुकसान पर 93 रन है। साल्ट के आउट होने के बाद रजत पाटीदार बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
-
April 05, 2026 8:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पडिक्कल और साल्ट कर रहे हैं RCB के लिए अच्छी बैटिंग
8 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। साल्ट 41 और पडिक्कल 5 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। चेन्नई को यहां से वापसी के लिए विकेट लेने की जरूरत है।
-
April 05, 2026 7:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
विराट कोहली 28 रन बनाकर हुए आउट
विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 28 रन बनाकर आउट हुए। 18 गेंदों की अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद देवदत्त पडिकक्ल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। RCB का स्कोर इस वक्त एक विकेट के नुकसान पर 38 रन है।
-
April 05, 2026 7:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
विराट और साल्ट कर रहे हैं अच्छी बैटिंग
विराट कोहली और फिल साल्ट ने टीम को इस मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों ने मिलकर चार ओवर में 33 रन बना लिए हैं। कोहली 24 और साल्ट 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई को यहां विकेट की तलाश है।
-
April 05, 2026 7:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
दो ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर
दो ओवर का खेल खत्म होने तक RCB ने बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। CSK के गेंदबाजों ने पहले दो ओवर में RCB के बल्लेबाजों को खुलकर शॉट लगाने का मौका नहीं दिया है।
-
April 05, 2026 7:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
विराट कोहली और साल्ट कर रहे हैं ओपनिंग
विराट कोहली और फिल साल्ट चेन्नई के खिलाफ मैच में पारी का आगाज करने के लिए आए हैं। वहीं चेन्नई की तरफ से पहला ओवर खलील अहमद डाल रहे हैं।
-
April 05, 2026 7:07 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद
-
April 05, 2026 7:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी
-
April 05, 2026 7:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
RCB vs CSK: टॉस अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। RCB की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
-
April 05, 2026 6:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
CSK vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आरसीबी और सीएसके का अब तक कुल 36 मुकाबलों में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान चेन्नई का पलड़ा भारी रहा। सीएसके ने 22 मैचों में जीत का स्वाद चखा। वहीं, आरसीबी को केवल 13 मैचों में जीत नसीब हुई। एक मैच बेनतीजा रहा।
-
April 05, 2026 6:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसीख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देशवाल।
-
April 05, 2026 6:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल् पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जैकरी फॉल्क्स