RCB vs DC: दिल्ली ने आरसीबी को दी 6 विकेट से मात, राहुल और स्टब्स ने बल्ले से दिखाया कमाल
RCB vs DC: आईपीएल 2025 का 24वां लीग मुकाबला अब तक इस सीजन शानदार खेल दिखाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया जिसे दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया।

RCB vs DC: आईपीएल 2025 का 24वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनकी तरफ टिम डेविड ने जहां नाबाद 37 रनों की पारी खेली तो वहीं इसके अलावा फिल साल्ट ने 37, रजत पाटीदार ने 25 तो वहीं कोहली ने 22 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से गेंदबाजी में विप्राज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस टारगेट का पीछा 17.5 ओवर्स में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर कर लिया। दिल्ली की तरफ से केएल राहुल ने नाबाद 93 तो वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली।
यहां पर देखिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का स्कोर
Live updates : IPL 2025 RCB vs DC 24th Match Live Cricket Score Online
-
April 10, 2025 11:00 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया। दिल्ली के तरफ से सबसे अधिक केएल राहुल 93 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 38 रन बनाए हैं। वहीं आरसीबी की टीम के तरफ से भुवनेश्वर कुमार को 2 विकेट और यश दयाल, सुयश शर्मा को 1-1 विकेट मिले हैं।
-
April 10, 2025 10:54 PM (IST) Posted by Intern Khabar
भुवनेश्वर कुमार के ओवर में आए 12 रन
17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने 4 विकेट खोकर रन बना लिए हैं। दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों में 18 रन बनाने हैं।
-
April 10, 2025 10:47 PM (IST) Posted by Intern Khabar
16वें ओवर में आए 13 रन
16 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए हैं। क्रीज पर केएल राहुल 74 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 27 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंदों में 30 रन चाहिए।
-
April 10, 2025 10:37 PM (IST) Posted by Intern Khabar
14 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने 4 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली को जीत के लिए 36 गेंदों में 65 रन और बनाने हैं।
-
April 10, 2025 10:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल ने 37 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 10, 2025 10:28 PM (IST) Posted by Intern Khabar
12वें ओवर में आए 13 रन
12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 80 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल 36 और ट्रिस्टन स्टब्स 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली की टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 84 रन चाहिए।
-
April 10, 2025 10:20 PM (IST) Posted by Intern Khabar
क्रुणाल पांड्या के ओवर में आए 6 रन
10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने 4 विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स मौजूद हैं। दिल्ली की टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 98 रन और बनाने हैं।
-
April 10, 2025 10:13 PM (IST) Posted by Intern Khabar
अक्षर पटेल हुए आउट
कप्तान अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली की टीम को लगा चौथा झटका। उन्हें 15 रन के स्कोर पर सुयश शर्मा ने पवेलियन भेजा है।
-
April 10, 2025 10:08 PM (IST) Posted by Intern Khabar
8वें ओवर्स में आए 10 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए हैं। क्रीज पर केएल राहुल और अक्षर पटेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 10, 2025 10:03 PM (IST) Posted by Intern Khabar
7वें ओवर में आए 3 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने तीन विकेट गंवाकर 42 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान अक्षर पटेल 7 रन और केएल राहुल 17 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 10, 2025 9:58 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद दिल्ली की टीम का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने अपने 3 विकेट खोकर 39 रन बनाए हैं। क्रीज पर कप्तान अक्षर पटेल 7 रन और केएल राहुल 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 10, 2025 9:51 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली की टीम को लगा तीसरा झटका
अभिषेक पोरेल के रूप में दिल्ली की टीम को लगा तीसरा झटका। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा है। क्रीज पर बल्लेबाजी करने कप्तान अक्षर पटेल आए हैं।
-
April 10, 2025 9:47 PM (IST) Posted by Intern Khabar
चौथे ओवर में आए 9 रन
4 ओवर का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने 2 विकेट खोकर 30 रन बनाए हैं। क्रीज पर केएल राहुल 12 रन और अभिषेक पोरेल 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 10, 2025 9:42 PM (IST) Posted by Intern Khabar
भुवनेश्वर कुमार के ओवर में आए 12 रन
3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल और अभिषेक पोरेल अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 10, 2025 9:38 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली को लगा दूसरा झटका
जेक फ्रेजर-मैकगर्क के रूप में दिल्ली की टीम को लगा दूसरा झटका। वह 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने केएल राहुल आए हैं।
-
April 10, 2025 9:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली की टीम को लगा पहला झटका
फाफ डु प्लेसिस के रूप में दिल्ली की टीम को लगा पहला झटका। उन्हें यश दयाल ने रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा है। क्रीज पर बल्लेबाजी करने अभिषेक पोरेल आए हैं।
-
April 10, 2025 9:29 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 1 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने 1 रन बनाए हैं। क्रीज पर फाफ डु प्लेसिस और जेक फ्रेजर-मैकगर्क मौजूद हैं।
-
April 10, 2025 9:27 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली की पारी हुई शुरू
लक्ष्य की पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम के तरफ से ओपन करने फाफ डु प्लेसिस और जेक फ्रेजर-मैकगर्क आए हैं।
-
April 10, 2025 9:10 PM (IST) Posted by Intern Khabar
आरसीबी ने दिल्ली दो दिया 164 रनों का टारगेट
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए हैं और दिल्ली कैपिटल्स को 164 रनों का टारगेट दिया है। आरसीबी के तरफ से सबसे अधिक टीम डेविड और फिल साल्ट 37-37 रन बनाए हैं। वहीं दिल्ली के तरफ से विप्राज निगम और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले हैं।
-
April 10, 2025 9:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
19 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
19 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 144 रन बना लिए हैं। क्रीज पर भुवनेश्वर कुमार और टीम डेविड मौजूद हैं।
-
April 10, 2025 8:55 PM (IST) Posted by Intern Khabar
आरसीबी की टीम को लगा 7वां झटका
क्रुणाल पांड्या के रूप में आरसीबी की टीम को लगा 7वां झटका। उन्हें विप्राज निगम ने पवेलियन भेजा हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए हैं।
-
April 10, 2025 8:53 PM (IST) Posted by Intern Khabar
17वें ओवर में आए 4 रन
17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए हैं। क्रीज पर टीम डेविड 3 रन और क्रुणाल पांड्या 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 10, 2025 8:49 PM (IST) Posted by Intern Khabar
16वें ओवर में आए 4 रन
16 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 6 विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं। क्रीज पर टीम डेविड और क्रुणाल पांड्या मौजूद हैं।
-
April 10, 2025 8:45 PM (IST) Posted by Intern Khabar
कप्तान रजत पाटीदार हुए आउट
कप्तान रजत पाटीदार के रूप में आरसीबी की टीम ने गंवाया अपना छठा विकेट। उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने टीम डेविड आए हैं।
-
April 10, 2025 8:41 PM (IST) Posted by Intern Khabar
14वें ओवर में आए 7 रन
14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। क्रीज पर क्रुणाल पांड्या 8 रन और कप्तान रजत पाटीदार 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 10, 2025 8:36 PM (IST) Posted by Intern Khabar
13 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 5 विकेट खोकर 105 रन बनाए हैं। क्रीज पर क्रुणाल पांड्या और कप्तान रजत पाटीदार अभी मौजूद हैं।
-
April 10, 2025 8:32 PM (IST) Posted by Intern Khabar
कुलदीप को मिली सफलता
जीतेश शर्मा के रूप में आरसीबी की टीम को लगा 5वां झटका। उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने क्रुणाल पांड्या आए हैं।
-
April 10, 2025 8:28 PM (IST) Posted by Intern Khabar
12वें ओवर में आए 8 रन
12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने अपने 4 विकेट गंवाकर 102 रन बनाए हैं। क्रीज पर जीतेश शर्मा 3 रन और रजत पाटीदार 23 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 10, 2025 8:19 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मोहित शर्मा के ओवर में आए 2 रन
10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जीतेश शर्मा और रजत पाटीदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 10, 2025 8:17 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मोहित शर्मा को मिली सफलता
लियम लिविंगस्टन के रूप में आरसीबी की टीम को लगा चौथा झटका। उन्हें 4 रन के स्कोर पर मोहित शर्मा ने पवेलियन भेजा हैं।
-
April 10, 2025 8:11 PM (IST) Posted by Intern Khabar
कुलदीप यादव के ओवर में आए 5 रन
9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने अपने तीन विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं। क्रीज पर लियम लिविंगस्टन और रजत पाटीदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 10, 2025 8:07 PM (IST) Posted by Intern Khabar
8वें ओवर में आए 10 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 3 विकेट गंवाकर 84 रन बनाए हैं। क्रीज पर रजत पाटीदार 11 रन और लियम लिविंगस्टन 1 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 10, 2025 8:04 PM (IST) Posted by Intern Khabar
विराट कोहली हुए आउट
विराट कोहली के रूप में आरसीबी की टीम को लगा तीसरा झटका। वह 14 गेंदों में 22 रन बनाकर विप्राज निगम का शिकार बने हैं।
-
April 10, 2025 8:00 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद आरसीबी का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने दो विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रजत पाटीदार और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 10, 2025 7:58 PM (IST) Posted by Intern Khabar
देवदत्त पडिक्कल हुए आउट
देवदत्त पडिक्कल के रूप में आरसीबी की टीम को लगा दूसरा झटका। वह 1 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने रजत पाटीदार आए हैं।
-
April 10, 2025 7:53 PM (IST) Posted by Intern Khabar
5वें ओवर में आए 2 रन
5 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 10, 2025 7:49 PM (IST) Posted by Intern Khabar
आरसीबी को लगा पहला झटका
फिल साल्ट के रूप में आरसीबी की टीम को लगा पहला झटका। वह 37 रन बनाकर रन आउट हुए हैं।
-
April 10, 2025 7:45 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मिचेल स्टार्क के ओवर में आए 30 रन
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 53 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट 14 गेंदों में 36 रन और विराट कोहली 5 गेंदों में 10 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 10, 2025 7:39 PM (IST) Posted by Intern Khabar
अक्षर पटेल के ओवर में आए 16 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी ने बनाए रन। क्रीज पर फिल साल्ट 12 रन और विराट कोहली 6 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 10, 2025 7:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 7 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी ने बनाए 7 रन। क्रीज पर फिल साल्ट और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 10, 2025 7:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
आरसीबी की पारी हुई शुरू
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी के तरफ से ओपन करने फिल साल्ट और विराट कोहली आए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से गेंदबाजी करने मिचेल स्टार्क आए हैं।
-
April 10, 2025 7:12 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर्स
RCB : सुयश शर्मा, रसिक डार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह
DC : अभिषेक पोरेल, दर्शन नालकंडे, करुण नायर, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा -
April 10, 2025 7:09 PM (IST) Posted by Intern Khabar
आरसीबी का प्लेइंग XI
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल
-
April 10, 2025 7:08 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली कैपिटल्स का प्लेइंग XI
फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
-
April 10, 2025 7:02 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली ने जीता टॉस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
-
April 10, 2025 6:57 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें आरसीबी की टीम को 19 मैचों में जीत मिली है, जबकि दिल्ली की टीम को 11 मैचों में जीत मिली है। वहीं 2015 में दोनों टीमों के बीच एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
-
April 10, 2025 6:24 PM (IST) Posted by Intern Khabar
RCB vs DC : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां की पिच सामान्य तौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। यहां पर बड़े-बड़े स्कोर बनते हुए देखने को मिलते हैं।
-
April 10, 2025 6:04 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली की टीम का स्क्वॉड
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवान फरेरा, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, दुष्मंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।
-
April 10, 2025 5:56 PM (IST) Posted by Intern Khabar
आरसीबी की टीम का स्क्वॉड
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।