WPL 2026 Final RCB vs DC Live Score: आरसीबी ने दर्ज की 6 विकेट से जीत, दूसरी बार खिताब किया अपने नाम
WPL 2026 Final RCB vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले को आरसीबी की टीम ने 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ खिताब जीतने में सफल रही।

WPL 2026 Final RCB vs DC Live Score: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की ट्रॉफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने नाम करने में कामयाब रही। आरसीबी ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए दूसरी बार खिताब जीता है, जिसमें उनके अलावा मुंबई इंडियंस ही 2 बार इस ट्रॉफी को जीतने में सफल हो सकी है। आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ये फाइनल मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम कोटाम्बी में हो रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस फाइनल मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खिताबी मैच में काफी शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 203 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें ये अभी तक विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में फाइनल मैच का सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 तो वहीं लौरा वोल्वाडर्ट ने 44 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरी शिनेल हेनरी ने सिर्फ 15 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रनों की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में सयाली सतघरे, अरुंधती रेड्डी और नादिन डी क्लर्क ने एक-एक विकेट हासिल किया।
आरसीबी टीम के लिए टारगेट का पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं रही, जिसमें उन्होंने 9 के स्कोर पर अपना पहला विकेट ग्रेस हैरिस के रूप में गंवा दिया था। इसके बाद स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने मिलकर ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि तेजी के साथ रन भी बनाए जिसमें दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 165 रनों की साझेदारी देखने को मिली। जॉर्जिया वॉल इस मैच में 79 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटी तो वहीं स्मृति मंधाना के बल्ले से 87 रनों की पारी देखने को मिली। आरसीबी ने इस टारगेट को 19.4 ओवर्स में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ आरसीबी दूसरी बार खिताब जीतने में सफल रही, जिसमें उन्होंने WPL के इतिहास में फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ा रनचेज किया।
WPL 2026 फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स - लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मरिजाने केप्प, शिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, अलाना किंग, तान्या भाटिया, लुसी हैमिल्टन, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, दयालन हेमलता, प्रथ्योशा कुमार, गौतमी नाइक, प्रेमा रावत।
Live updates : WPL 2026 Final RCB vs DC Live Score
-
February 05, 2026 11:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
राधा यादव ने चौका लगाकर दिलाई जीत
आरसीबी महिला टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच में 204 रनों के टारगेट का पीछा 19.4 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल करते हुए ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की। आरसीबी के लिए इस जीत में स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल की अर्धशतकीय पारियों ने अहम भूमिका अदा की। इसके अलावा राधा यादव ने आखिरी ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार 2 चौके लगाने के साथ टीम को एक रोमांचक जीत भी दिलाई।
-
February 05, 2026 11:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए 10 रन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच में आरसीबी महिला टीम ने 204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 19 ओवर्स का खेल खत्म होने पर चार विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं, जिसमें अब आखिरी ओवर में उन्हें जीत के लिए 10 रन और बनाने हैं।
-
February 05, 2026 10:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी को लगा दूसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में आरसीबी महिला टीम ने अपना दूसरा विकेट 174 के स्कोर पर जॉर्जिया वॉल के रूप में गंवा दिया है, जो 79 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुई। स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 165 रनों की साझेदारी देखने को मिली।
-
February 05, 2026 10:43 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी ने 15 ओवर्स में बनाए 162 रन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच में आरसीबी महिला टीम ने 204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 75 और जॉर्जिया वॉल 74 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
February 05, 2026 10:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
स्मृति मंधाना ने पूरा की अपनी फिफ्टी
आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच में 204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 22 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी करने में कामयाब रही। आरसीबी ने 12 ओवर्स खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 51 और जॉर्जिया वॉल 60 रन बनाकर खेल रही हैं। अब आरसीबी को बची 48 गेंदों में 80 रन और बनाने हैं।
-
February 05, 2026 10:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी ने 11 ओवर्स में बनाए 109 रन
विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के फाइनल मैच में आरसीबी की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 11 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। जॉर्जिया वॉल 50 और स्मृति मंधाना 46 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
February 05, 2026 10:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी ने 9 ओवर्स में बनाए 91 रन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच में आरसीबी महिला टीम ने 204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। जॉर्जिया वॉल 46 और स्मृति मंधाना 32 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
February 05, 2026 10:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी ने 7 ओवर्स में बनाए 71 रन
आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में 204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 7 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 23 और जॉर्जिया वॉल 36 रन बनाकर खेल रही हैं। आरसीबी को अब जीत हासिल करने के लिए 78 गेंदों में 133 रन और बनाने हैं।
-
February 05, 2026 9:58 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी ने 5 ओवर्स में बनाए 43 रन
आरसीबी ने विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के फाइनल मुकाबले में 204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 6 और जॉर्जिया वॉल 25 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
February 05, 2026 9:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी ने तीन ओवर्स में बनाए 25 रन
आरसीबी महिला टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। जॉर्जिया वॉल 9 और स्मृति मंधाना 4 रन बनाकर खेल रही हैं। आरसीबी को अभी जीत के लिए 17 ओवर्स में 179 रन और बनाने हैं।
-
February 05, 2026 9:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ग्रेस हैरिस को शिनेल हेनरी ने भेजा पवेलियन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच में 204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी महिला टीम को पहला झटका दूसरे ओवर की पहली गेंद पर 9 के स्कोर पर ग्रेस हैरिस के रूप में लगा है, जो शिनेल हेनरी का शिकार बनी। ग्रेस हैरिस 7 गेंदों का सामना करने के बाद 9 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठी।
-
February 05, 2026 9:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी की पारी हुई शुरू
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में आरसीबी महिला टीम को जीत हासिल करने के लिए 204 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस की जोड़ी मैदान पर उतरी है।
-
February 05, 2026 9:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर्स में बनाए 203 रन
आरसीबी महिला टीम के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 203 रनों का स्कोर बनाया है। दिल्ली की तरफ से उनकी कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रनों की पारी खेली तो वहीं लौरा वोल्वाडर्ट के बल्ले से 44 रनों की पारी देखने को मिली। इसके अलावा अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरी शिनेल हेनरी ने सिर्फ 15 गेंदों में 35 रनों की नाबाद पारी खेल दी।
-
February 05, 2026 9:06 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दिल्ली कैपिटल्स ने 18 ओवर्स में बनाए 164 रन
आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। शिनेल हेनरी 4 और लौरा वोल्वाडर्ट 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।
-
February 05, 2026 8:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
जेमिमा 57 रन बनाकर लौटी पवेलियन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा विकेट जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में गंवा दिया है, जो 57 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गई। दिल्ली ने अपना तीसरा विकेट 148 के स्कोर पर गंवाया।
-
February 05, 2026 8:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
जेमिमा रोड्रिग्स ने पूरी की फिफ्टी
आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के बल्ले से 32 गेंदों में अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। जेमिमा 50 तो वोल्वाडर्ट 26 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
February 05, 2026 8:43 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर्स में बनाए 120 रन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी महिला टीम के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स 39 और लौरा वोल्वाडर्ट 17 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
February 05, 2026 8:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर्स में बनाए 94 रन
आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स 18 और लौरा वोल्वाडर्ट 12 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
February 05, 2026 8:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लिजेल ली 37 रन बनाकर हुई आउट
आरसीबी महिला टीम के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपना दूसरा विकेट 72 के स्कोर पर लिजेल ली के रूप में गंवा दिया है, जो 37 रन बनाकर नादिन डी क्लर्क की गेंद पर आउट हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने 8 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए थे। लौरा वोल्वाडर्ट 9 और जेमिमा रोड्रिग्स एक रन बनाकर खेल रही थी।
-
February 05, 2026 8:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शैफाली वर्मा 20 रन बनाकर हुई आउट
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आरसीबी के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर 49 के स्कोर पर पहला झटका शैफाली वर्मा के रूप में लगा है, जो 20 रन बनाकर अरुंधती रेड्डी का शिकार बनी। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर्स खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए थे। लिजेल ली 22 और लौरा वोल्वाडर्ट 4 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
February 05, 2026 8:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दिल्ली कैपिटल्स ने 4 ओवर्स में बनाए 29 रन
आरसीबी महिला टीम के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। लिजेल ली 18 गेंदों का सामना करने के बाद 17 रन बनाकर खेल रही हैं, तो वहीं शैफाली वर्मा ने 6 गेंदों में छह रन बना लिए हैं।
-
February 05, 2026 7:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दिल्ली कैपिटल्स ने तीन ओवर्स में बनाए 9 रन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी महिला टीम के खिलाफ WPL 2026 के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। शैफाली वर्मा 5 और लिजेल ली चार रन बनाकर खेल रही हैं।
-
February 05, 2026 7:43 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ओवर में बनाए 5 रन
आरसीबी महिला टीम के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक ओवर खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। शैफाली वर्मा 4 और लिजेल ली एक रन बनाकर खेल रही हैं।
-
February 05, 2026 7:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लिजेल ली और शैफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी
विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में वडोदरा के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उनकी तरफ से लिजेल ली और शैफाली वर्मा की जोड़ी पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरी है।
-
February 05, 2026 7:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
फाइनल मैच थोड़ी देर से होगा शुरू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला क्लोसिंग सेरेमनी के चलते थोड़ी देर से शुरू होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर शुरू होना था, जिसमें अब पहली गेंद 7:35 पर फेंकी जाएगी।
-
February 05, 2026 7:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पहली पारी का औसत स्कोर 157 रनों का रहा है
वडोदरा के बीसीए स्टेडियम कोटाम्बी में विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में फाइनल मुकाबले से पहले कुल 10 मैच खेले गए थे, जिसमें पहली पारी का औसत 156 रनों का देखने को मिला। वहीं पहली पारी में जीत के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 174 रनों का रहा है।
-
February 05, 2026 7:06 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टॉस जीतने वाली टीम का पलड़ा रहा है भारी
विमेंस प्रीमियर लीग के वडोदरा के स्टेडियम में खेले गए 16 मुकाबलों में से 12 में टॉस जीतने वाली टीम ने जीत हासिल की है। इस सीजन आरसीबी ने यहां पर 4 मैच खेले जिसमें उन्होंने 2 में जीत हासिल की जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने यहां पर 5 मैचों में चार में जीत हासिल की है।
-
February 05, 2026 6:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दिल्ली कैपिटल्स टीम की प्लेइंग 11
आरसीबी महिला टीम के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 - लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने केप्प, शिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू माणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
-
February 05, 2026 6:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी महिला टीम की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ फाइनल मैच के लिए आरसीबी की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। आरसीबी की प्लेइंग 11 - ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।
-
February 05, 2026 6:45 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी महिला टीम ने जीता टॉस
विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में खेला जा रहा है। आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
-
February 05, 2026 6:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर किया था खत्म
आरसीबी महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग में लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया था, अब उनकी नजरें दूसरी बार इस खिताब को जीतने पर रहने वाली हैं।
-
February 05, 2026 6:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कैसी है वडोदरा की पिच
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा, जिसमें एलिमिनेटर मैच हुआ था। ऐसे में ओस की भूमिका को ध्यान में रखते हुए टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी के लिए मुफीद इस पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।
-
February 05, 2026 6:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दोनों की टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दिल्ली का पलड़ा साफतौर पर भारी देखने को मिलता है। दोनों टीमों के बीच अब तक चारों सीजन मिलाकर कुल 9 बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 बार जीत हासिल करने में जहां कामयाब रही है तो वहीं आरसीबी की टीम सिर्फ तीन बार ही जीत सकी है।
-
February 05, 2026 6:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम का फाइनल मुकाबले के लिए स्क्वाड
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, दयालन हेमलता, प्रथ्योशा कुमार, गौतमी नाइक, प्रेमा रावत।
-
February 05, 2026 6:06 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दिल्ली कैपिटल्स का फाइनल मैच के लिए स्क्वाड
लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मरिजाने केप्प, शिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, अलाना किंग, तान्या भाटिया, लुसी हैमिल्टन, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना।