RCB vs GT: आईपीएल 2026 में अब प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है। सीजन का पहला क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में RCB ने गुजरात को 92 रनों के अंतर से हराया और फाइनल में जगह पक्की की। यह आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में रनों के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 162 रन बना सकी। गुजरात को अब फाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरा क्वालीफायर खेलना होगा।
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी RCB को वेंकटेश अय्यर ने तूफानी शुरुआत दिलाई। वह 7 बॉल पर 19 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त के बीच दूसरे विकेट के लिए 38 बॉल पर 72 रन की साझेदारी हुई। विराट इस मैच में 25 बॉल पर 43 रन बनाकर आउट हुए। टीम के लिए रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेली। वह 33 बॉल पर 95 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के लगाए। क्रुणाल पांड्या ने भी 43 रनों की अहम पारी खेली और उन्होंने कप्तान के साथ मिलकर 96 रनों की पार्टनरशिप की। गुजरात की गेंदबाजी की बात करें तो वहां कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
255 रन के पहाड़ जैसा टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को पहला झटका सिर्फ 17 के स्कोर पर लगा। जब साई सुदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिटविकेट आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शुभमन गिल भी 2 रन बनाकर भुवी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। गिल के आउट होने के साथ ही गुजरात की पारी लड़खड़ा गई। जोस बटलर ने 11 बॉल पर 29 रन बनाकर पारी को जरूर संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। राहुल तेवतिया इस मैच में GT के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, उन्होंने 43 बॉल पर 68 रन बनाए। RCB की तरफ से गेंदबाजी में जेकब डफी ने 3 विकेट निकाले।
RCB vs GT मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
Latest Cricket News