RCB vs KKR: आरसीबी ने केकेआर को दी 6 विकेट से मात, विराट कोहली ने खेली शानदार शतकीय पारी
RCB vs KKR: आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ अंकतालिका में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है। इस मैच में आरसीबी को 193 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 19.1 ओवर्स में हासिल कर लिया।

RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 57वां लीग मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में खेला गया जिसे आरसीबी की टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। आरसीबी को इस मैच में 193 रनों का टारगेट मिला था जिसे उन्होंने विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के दम पर 19.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। इस मुकाबले में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। केकेआर की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर बनाया है।
केकेआर की तरफ इस मैच में अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 23 के स्कोर पर अपना पहला विकेट फिन एलन के रूप में गंवा दिया था, इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे अंगकृष रघुवंशी ने एक छोर को संभाले रखते हुए आखिर ओवर तक बल्लेबाजी की जिसमें उन्होंने कैमरून ग्रीन के साथ जहां तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की तो वहीं फिर रिंकू सिंह के साथ मिलकर 76 रनों की साझेदारी की। अंगकृष रघुवंशी के बल्ले से इस मैच में 46 गेंदों में 71 रनों की पारी देखने को मिली, इसके अलावा रिंकू सिंह ने नाबाद 49 तो वहीं कैमरून ग्रीन ने 32 रनों की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम डार और जोश हेजलवुड 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
आरसीबी की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली के बल्ले का कमाल देखने को मिला जो 105 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को शानदार जीत दिलाकर वापस लौटे। इसके अलावा आरसीबी की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने 39 रनों की पारी खेली। वहीं केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने तीन जबकि सुनील नरेन ने एक विकेट हासिल किया।
यहां पर देखिए आईपीएल 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, रसिक सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, फिल साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, स्वप्निल सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।
Live updates : RCB vs KKR Live Score Updates
-
May 14, 2026 12:28 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी ने 6 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम
आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ मैच को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस मैच में मिले 193 रनों के टारगेट को उन्होंने 19.1 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर हासिल किया, जिसमें विराट कोहली के नाबाद 105 रनों से अहम भूमिका अदा की।
-
May 14, 2026 12:11 AM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB को लगा चौथा झटका
टिम डेविड सस्ते में आउट हो गए हैं। कार्तिक त्यागी ने टिम डेविड को पवेलियन का रास्ता दिखाया। डेविड सिर्फ 2 रन बना सके।
-
May 14, 2026 12:04 AM (IST) Posted by Vanson Soral
पाटीदार आउट
रजत पाटीदार लौटे पवेलियन। सुनील नरेन ने कप्तान को बनाया अपना शिकार। 11 रन बनाकर आउट हुए RCB के कप्तान। अब बल्लेबाजी करने आए हैं टिम डेविड।
-
May 13, 2026 11:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
देवदत्त पडिक्कल को कार्तिक त्यागी ने भेजा पवेलियन
केकेआर के खिलाफ मैच में 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर अपना दूसरा विकेट देवदत्त पडिक्कल के रूप में 129 के स्कोर पर गंवा दिया है जो 39 रनों की पारी खेलने के बाद कार्तिक त्यागी की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
May 13, 2026 11:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी ने 13 ओवर्स में बनाए 129 रन
आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 129 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 39 और विराट कोहली 64 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
May 13, 2026 11:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
विराट कोहली ने पूरी की फिफ्ट
केकेआर के खिलाफ मैच में आरसीबी की तरफ से 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली के बल्ले 32 गेंदों में शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। आरसीबी ने इस मैच में 10 ओवर्स खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं, जिसमें कोहली 51 और पडिक्कल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
May 13, 2026 11:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी ने 8 ओवर्स में बनाए 81 रन
आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ मैच में 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं, जिसमें विराट कोहली 37 और देवदत्त पडिक्कल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को अभी जीत हासिल करने के लिए 72 गेंदों में 112 रन और बनाने हैं।
-
May 13, 2026 10:58 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी ने 5 ओवर्स में बनाए 56 रन
केकेआर के खिलाफ रायपुर के मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी ने 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 21 और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
May 13, 2026 10:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
जैकब बेथेल को कार्तिक त्यागी ने भेजा पवेलियन
केकेआर के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर अपना पहला विकेट 37 के स्कोर पर जैकब बेथेल के रूप में गंवा दिया है, जो कार्तिक त्यागी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 15 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
-
May 13, 2026 10:43 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी ने 2 ओवर्स में बनाए 20 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में केकेआर के खिलाफ मुकाबले में 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं, जिसमें विराट कोहली 17 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं जैकब बेथेल ने अभी खाता नहीं खोला है।
-
May 13, 2026 10:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
विराट कोहली और जैकब बेथेल ओपनिंग में उतरे
केकेआर के खिलाफ रायपुर के मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी की टीम को 193 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में विराट कोहली और जैकब बेथेल की जोड़ी मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी है।
-
May 13, 2026 10:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर ने 20 ओवर्स में बनाए 192 रन
आरसीबी के खिलाफ रायपुर के स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से अंगकृष रघुवंशी ने 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिक सलाम डार ने 1-1 विकेट हासिल किया।
-
May 13, 2026 10:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
17 ओवर्स में केकेआर ने बनाए 165 रन
केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ रायपुर के मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 30 और अंगकृष रघुवंशी 65 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
May 13, 2026 10:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर ने 15 ओवर्स में बनाए 141 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 57 और रिंकू सिंह 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
May 13, 2026 9:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कैमरून ग्रीन को रसिक सलाम डार ने भेजा पवेलियन
केकेआर की टीम को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका कैमरून ग्रीन के रूप में 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर 116 के स्कोर पर लगा है। ग्रीन इस मैच में 32 रन बनाकर रसिक सलाम डार की गेंद पर बोल्ड हो गए।
-
May 13, 2026 9:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
12 ओवर्स में केकेआर का स्कोर 111 रन
केकेआर ने रायपुर के स्टेडियम में खेले जा रहे आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 44 और कैमरून ग्रीन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
May 13, 2026 9:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर ने 9 ओवर्स में बनाए 76 रन
आरसीबी के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं, जिसमें कैमरून ग्रीन 12 और अंगकृष रघुवंशी 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
May 13, 2026 9:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर ने 9 ओवर्स में बनाए 76 रन
आरसीबी के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं, जिसमें कैमरून ग्रीन 12 और अंगकृष रघुवंशी 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
May 13, 2026 9:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर ने 7 ओवर्स में बनाए 64 रन
केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ रायपुर के मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर्स में दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं, जिसमें अंगकृष रघुवंशी 17 और कैमरून ग्रीन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
May 13, 2026 9:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अजिंक्य रहाणे को हेजलवुड ने भेजा पवेलियन
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर 48 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में गंवा दिया है, जो 19 के निजी स्कोर पर जोश हेजलवुड की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
May 13, 2026 8:59 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर ने गंवाया पहला विकेट
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अपना पहला विकेट फिन एलन के रूप में 23 के स्कोर पर गंवा दिया है, जो 18 के निजी स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने।
-
May 13, 2026 8:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर की तरफ से ओपनिंग में रहाणे और फिन एलन उतरे
रायपुर के मैदान पर आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में केकेआर की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी मैदान पर उतरी है।
-
May 13, 2026 8:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह।
केकेआर - सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।
-
May 13, 2026 8:43 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
-
May 13, 2026 8:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11
जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड।
-
May 13, 2026 8:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, जिसके पीछे बड़ी बारिश के चलते पिच पर मौजूद नमी का शुरुआती ओवर्स में फायदा उठाने की है।
-
May 13, 2026 8:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पिछले 5 टी20 मैचों में ऐसा रहा रायपुर में परिणाम
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पिछले 5 टी20 मैचों के परिणाम को लेकर बात की जाए तो उसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो वहीं तीन मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है। ऐसे में इस मैच को लेकर टॉस पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
-
May 13, 2026 8:01 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रायपुर में रात 8:45 पर शुरू होगा मुकाबला
आरसीबी और केकेआर के बीच में खेले जाने वाले आईपीएल 2026 के 57वें लीग मुकाबला जो रायपुर के मैदान पर खेला जाना है वह बारिश के चलते अब भारतीय समयानुसार रात 8:45 पर शुरू होगा जिसमें टॉस भारतीय समयानुसार रात 8:30 पर होगा। इसके अलावा मैच पूरे 20-20 ओवर्स का होगा।
-
May 13, 2026 7:55 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर का आरसीबी के खिलाफ बेहतर है रिकॉर्ड
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें केकेआर का पलड़ा भारी दिखता है, दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से केकेआर की टीम 20 मैचों को जीतने में कामयाब रही है, जबकि आरसीबी की टीम ने 15 मैच जीते हैं।
-
May 13, 2026 7:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर अभी 8वें नंबर पर मौजूद
आईपीएल का 19वां सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है, जिसमें लीग स्टेज में अब तक 10 मुकाबले खेलने के बाद वह सिर्फ चार मैचों को ही जीतने में कामयाब हो सके हैं, जबकि पांच मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं एक मैच रद्द रहा है। अभी केकेआर के कुल 9 अंक हैं और वह अंकतालिका में 8वें नंबर पर मौजूद है।
-
May 13, 2026 7:22 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अंकतालिका में आरसीबी अभी दूसरे नंबर पर
आईपीएल 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अभी तक मैदान पर काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह प्लेऑफ के लिए अपनी जगह को पक्का करने के काफी करीब हैं। आरसीबी ने अब तक इस सीजन में लीग स्टेज में 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें से वह 7 मैचों को जहां जीतने में कामयाब रहे हैं तो वहीं चार मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है और वह 14 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
-
May 13, 2026 7:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
8:15 बजे होगा मैदान का निरीक्षण
आरसीबी और केकेआर के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का 57वां लीग मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, जहां पर बारिश के चलते टॉस तय समय पर नहीं हो सका है। वहीं अंपायर्स बारिश रुकने के बाद अब भारतीय समयानुसार रात 8:15 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे।
-
May 13, 2026 7:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रायपुर में रुकी बारिश
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मुकाबला खेला जाना है, जहां पर बारिश के चलते अब तक टॉस नहीं हो सका है, जिसमें अब बारिश रुकने के बाद टॉस को लेकर जल्द अपडेट जारी किया जाएगा।
-
May 13, 2026 6:59 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बिजली कड़कने के साथ हो रही है बारिश
रायपुर में आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाले मुकाबले में टॉस बारिश के चलते तय समय पर नहीं हो रहा है, जिसमें वहां पर बिजली कड़कने के साथ अभी हल्की बारिश हो रही है। ऐसे में बारिश रुकने के बाद मैदान का अंपायर्स निरिक्षण करेंगे जिसके बाद टॉस होगा।
-
May 13, 2026 6:57 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रायपुर में हो रही तेज बारिश
आरसीबी और केकेआर के बीच में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के 19वें सीजन का 57वां लीग मुकाबला खेला जाना है, लेकिन वहां पर तेज बारिश के चलते मैदान को कवर्स से पूरी तरह से ढक दिया गया है, जिसमें टॉस में देरी है अब।
-
May 13, 2026 6:55 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।
-
May 13, 2026 6:55 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, रसिक सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, फिल साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, स्वप्निल सिंह।