1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs MI: आरसीबी ने दर्ज की रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस को दी 2 विकेट से मात

RCB vs MI: आरसीबी ने दर्ज की रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस को दी 2 विकेट से मात

RCB vs MI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की है, जिसमें उन्हें 167 रनों का टारगेट मिला था और वह मुकाबले की आखिरी गेंद पर मैच को अपने नाम करने में कामयाब रहे।

रॉयल चैलेंजर्स...- India TV Hindi
Image Source : AFP रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 54वां लीग मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला गया जिसे आरसीबी 2 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

मुंबई इंडियंस ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रनों का स्कोर बनाया है। इस मुकाबले में मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही जिसमें उन्होंने 28 के स्कोर तक अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने चौथे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को इस मुश्किल स्थिति से निकालने का प्रयास किया। नमन धीर इस मुकाबले में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो वहीं तिलक वर्मा 57 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। आरसीबी के लिए इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए तो वहीं जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट लिया।

आरसीबी जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 39 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद क्रुणाल पांड्या और जैकब बेथेल ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी करने के साथ मुकाबले में वापस लेकर आने का काम किया। बेथेल इस मैच में 27 रनों की पारी खेलकर आउट हुए तो वहीं क्रुणाल पांड्या के बल्ले से बेहतरीन 73 रनों की पारी देखने को मिली। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में कॉर्बिन बॉश ने चार जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट हासिल किए, इसके अलावा गजनफर और बावा 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार।

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।

इस मैच में दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

आरसीबी - देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर।

मुंबई इंडियंस - ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर।

Latest Cricket News