RCB Vs PBKS Final: RCB ने खत्म किया 18 साल का सूखा, पहली बार बनी IPL चैंपियन, पंजाब का सपना चकनाचूर
RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 Final, Ahmedabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर IPL का खिताब जीत लिया।

RCB vs PBKS, IPL 2025 Final, Ahmedabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। RCB ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार IPL का खिताब जीत लिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु VS पंजाब किंग्स SCORECARD
Live updates : RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 Final, Ahmedabad Weather Updates
-
June 03, 2025 11:25 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB बनी चैंपियन
आरसीबी ने पहली बार IPL खिताब जीत लिया है। आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से मात दी। इसके साथ ही RCB का 18 साल का सूखा खत्म हो गया है।
-
June 03, 2025 11:13 PM (IST) Posted by Vanson Soral
हार के करीब पंजाब
ओमारजई 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही पंजाब किंग्स को लगा 7वां झटका।
-
June 03, 2025 11:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral
छठा झटका
पंजाब किंग्स को लगा छठा झटका, मार्कस स्टोयनिस आउट। भुवनेश्वर ने एक ही ओवर में कर लिया दूसरा शिकार।
-
June 03, 2025 11:07 PM (IST) Posted by Vanson Soral
5वां झटका लगा
नेहाल वढेरा लौटे पवेलियन। सिर्फ 15 रन बनाकर लौटे पवेलियन। भुवनेश्वर कुमार ने बनाया अपना शिकार। यहां से पंजाब के लिए जीत मुश्किल नजर आ रही है।
-
June 03, 2025 10:42 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पंजाब को लगा चौथा झटका
पंजाब किंग्स को लगा चौथा झटका। क्रुणाल पांड्या ने किया जॉश इंग्लिस का शिकार। पांड्या ने दूसरा विकेट अपने नाम किया। इंग्लिस 23 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए।
-
June 03, 2025 10:30 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अय्यर सस्ते में आउट
कप्तान श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट। रोमारियो शेफर्ड ने अय्यर को दिखाया पवेलियन का रास्ता। अय्यर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए।
-
June 03, 2025 10:24 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दूसरा विकेट डाउन
पंजाब किंग्स को लगा दूसरा झटका, प्रभसिमरन आउट। क्रुणाल पांड्या ने किया शिकार। प्रभसिमरन 26 रन बनाकर आउट हुए।
-
June 03, 2025 10:12 PM (IST) Posted by Vanson Soral
6 ओवर समाप्त
पंजाब किंग्स ने 6 ओवर में 51 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। प्रभसिमरन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। जॉश इंग्लिस 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
June 03, 2025 10:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका
जोश हेजलवुड ने पंजाब किंग्स को दिया पहला झटका। प्रियांश आर्य 24 रन बनाकर लौटे पवेलियन। फिल साल्ट ने बाउंड्री पर पकड़ा शानदार कैच।
-
June 03, 2025 9:53 PM (IST) Posted by Vanson Soral
3 ओवर समाप्त
प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतर चुकी है। पंजाब ने 3 ओवर में बिना कोई विकट खोए 28 रन बना लिए हैं।
-
June 03, 2025 9:25 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB ने बनाया 190/9 रनों का स्कोर
RCB ने पंजाब किंग्स को दिया 191 रनों का लक्ष्य। विराट कोहली ने बनाए सबसे ज्यादा 43 रन। काइल जैमीसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट झटके।
-
June 03, 2025 9:20 PM (IST) Posted by Vanson Soral
7वां झटका लगा
रोमारियो शेफर्ड 17 रन बनाकर आउट। आरसीबी को लगा 7वां झटका। यहां से 200 रन मुश्किल लग रहे हैं। आखिरी ओवर जारी है।
-
June 03, 2025 9:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
छठा झटका लगा
RCB को लगा छठा झटका, वैशक ने जितेश को भेजा पवेलियन। जितेश शर्मा ने 10 गेंद पर 24 रनों की पारी खेली।
-
June 03, 2025 9:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral
लियाम लिविंगस्टोन आउट
काइल जैमीसन ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट करते हुए पंजाब किंग्स को दिलाई 5वीं सफलता। जैमीसन ने 3 विकेट अपने खाते में किए। अब 3 ओवर बाकी हैं।
-
June 03, 2025 8:48 PM (IST) Posted by Vanson Soral
चौथा झटका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु को 15वें ओवर में चौथा झटका लग गया है। विराट कोहली 43 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अमतउल्लाह ओमरजाई ने किया विराट कोहली का शिकार।
-
June 03, 2025 8:42 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB 100 रन के पार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। विराट कोहली एक छोर संभाले हुए हैं। लियाम लिविंगस्टोन नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आए हैं।
-
June 03, 2025 8:25 PM (IST) Posted by Vanson Soral
तीसरा विकेट डाउन
रजत पाटीदार बने काइल जैमीसन का शिकार। RCB को लगा तीसरा झटका। रजत पाटीदार ने बनाए 16 गेंदों पर 26 रन।
-
June 03, 2025 8:14 PM (IST) Posted by Vanson Soral
9 ओवर समाप्त
9 ओवर में RCB ने 2 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। मयंक अंग्रवाल के आउट होने के बाद मैदान पर आए कप्तान रजत पाटीदार तेज खेल रहे हैं। पाटीदार 17 और विराट 21 रन बना चुके हैं।
-
June 03, 2025 8:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral
मयंक अग्रवाल आउट
RCB को लगा दूसरा झटका। मयंक अग्रवाल 18 गेंदों पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। युजवेंद्र चहल ने पंजाब को दिलाई दूसरी सफलता।
-
June 03, 2025 8:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB 50 रन के पार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छठे ओवर में 50 रन का स्कोर पार कर लिया है। मयंक अग्रवाल तेजी से रन बटोर रहे हैं। विराट कोहली दूसरे छोर पर संभलकर खेल रहे हैं।
-
June 03, 2025 7:49 PM (IST) Posted by Vanson Soral
चौके से चौथे ओवर का स्वागत
मयंक अग्रवाल ने छक्के से खत्म किया तीसरा ओवर। कोहली ने चौके से किया चौथे ओवर का स्वागत। जैमीसन अपना दूसरा ओवर कर रहे हैं।
-
June 03, 2025 7:41 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पहला विकेट गिरा
काइल जैमीसन ने फिल सॉल्ट को भेजा पवेलियन। पंजाब किंग्स को मिल गई है पहली सफलता। बड़ा विकेट हाथ लगा है पंजाब को। कप्तान अय्यर ने लपका कैच। सॉल्ट 16 रन बनाकर आउट हुए।
-
June 03, 2025 7:35 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पहला ओवर रहा महंगा
फिल सॉल्ट ने उड़ाया छक्का। तीसरी गेंद को भेजा सीमा रेखा के पार। 5वीं गेंद पर जड़ दिया चौका। पहले ओवर से आए 13 रन। अर्शदीप का पहला ओवर महंगा साबित हुआ। विराट कोहली का अभी तक खाता नहीं खुला है।
-
June 03, 2025 7:30 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB की पारी का आगाज
विराट कोहली और फिल सॉल्ट RCB की पारी का आगाज करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। अर्शदीप सिंह पंजाब की ओर से गेंदबाजी का आगाज कर रहे हैं।
-
June 03, 2025 7:13 PM (IST) Posted by Vanson Soral
IPL फाइनल में सफलतापूर्वक चेज किए गए हाईएस्ट स्कोर
200 - केकेआर बनाम पीबीकेएस, 2014
191 - केकेआर बनाम सीएसके, 2012
179 - सीएसके बनाम एसआरएच, 2018
171 - सीएसके बनाम जीटी, 2023
164 - आरआर बनाम सीएसके, 2008 -
June 03, 2025 7:07 PM (IST) Posted by Vanson Soral
इम्पैक्ट सब
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब: रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह, सुयश शर्मा।
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब: प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़।
-
June 03, 2025 7:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RCB की प्लेइंग इलेवन
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।
-
June 03, 2025 7:05 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
-
June 03, 2025 7:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अय्यर ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। RCB की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
-
June 03, 2025 6:53 PM (IST) Posted by Vanson Soral
थोड़ी देर में टॉस
क्लोजिंग सेरेमेनी समाप्त हो चुकी है। अब से थोड़ी देर बाद दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में होंगे। दोनों टीमों के खिलाड़ी फिलहाल मैदान पर वॉर्म-अप कर रहे हैं और मैच के लिए रणनीति बना रहे हैं।
-
June 03, 2025 6:39 PM (IST) Posted by Vanson Soral
शंकर महादेवन गा रहे देशभक्ति के गाने
मशहूर गायक शंकर महादेवन और उनके बेटे देशभक्ति के गानों पर परफॉर्म कर रहे हैं। पूरा स्टेडियम देशभक्ति के माहौल में डूब गया है। टॉस में 20 मिनट का वक्त बचा है।
-
June 03, 2025 6:25 PM (IST) Posted by Vanson Soral
फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी
अहमदाबाद में टॉस जीतना काफी अहम होगा। फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी चल रही है। अभी मौसम साफ दिख रहा है, बारिश का कोई संकेत नहीं है।
-
June 03, 2025 5:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पंजाब किंग्स टीम का आईपीएल 2025 फाइनल मैच के लिए स्क्वाड
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश।
-
June 03, 2025 5:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आईपीएल 2025 फाइनल मैच के लिए आरसीबी का स्क्वाड
फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक डार सलाम, मनोज भंडागे, टिम साइफर्ट, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, ब्लेसिंग मुजरबानी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।
-
June 03, 2025 5:28 PM (IST) Posted by Vanson Soral
फाइनल के लिए RCB की संभावित प्लेइंग XI
विराट कोहली, फिल साल्ट, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड/लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।
-
June 03, 2025 5:20 PM (IST) Posted by Vanson Soral
स्टेडियम के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब
नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर आरसीबी फैंस भारी तादाद में पहुंचे हैं। अहमदाबाद में बूंदाबांदी की भी खबर है। इस बूंदाबांदी के बीच पंजाब किंग्स के फैंस भी नजर आ रहे हैं।
-
June 03, 2025 5:18 PM (IST) Posted by Vanson Soral
फाइनल में कांटे की होगी टक्कर
अहमदाबाद में अब तक IPL के 43 मैच खेले गए हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 मैच जीते हैं, वहीं बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 22 मुकाबलों में जीत मिली है।
-
June 03, 2025 5:15 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अहमदाबाद में आज खत्म होगा 18 साल का इंतजार
IPL 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच थोड़ी देर में मुकाबला खेला जाना हैं। दोनों टीमों की निगाहें पहली बार चैंपियन बनने पर टिकी हैं। अहमदाबाद में फिलहाल मौसम आंखमिचौली कर रहा है।