A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs SRH IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने जीत से किया आगाज, हैदराबाद को दी 6 विकेट से मात

RCB vs SRH IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने जीत से किया आगाज, हैदराबाद को दी 6 विकेट से मात

RCB vs SRH IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने आईपीएल 2026 सीजन का आगाज एकतरफा 6 विकेट से जीत के साथ किया है, जिसमें उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 202 रनों के टारगेट को सिर्फ 15.4 ओवर्स में हासिल कर लिया।

RCB vs SRH IPL 2026- India TV Hindi
Image Source : AP रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, आईपीएल 2026

RCB vs SRH IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पूरी तरह से आरसीबी टीम का दबदबा देखने को मिला, जिसमें उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 202 रनों के टारगेट को सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर 15.4 ओवर्स में हासिल करने कर लिया। इस मैच में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहे। हैदराबाद की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं नहीं रही थी, जिसमें उन्होंने 29 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान ईशान किशन ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ 80 रनों की शानदार पारी खेली, तो वहीं इसके अलावा अनिकेत वर्मा के बल्ले से 43 और हेनरिक क्लासेन ने 31 रनों की शानदार पारी खेली। आरसीबी की तरफ से इस मैच में गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने अहम भूमिका निभाई जिसमें दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा 1-1 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे।

आरसीबी की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें फिल साल्ट सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 45 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी करने के साथ इस मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। देवदत्त पडिक्कल इस मैच में 26 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। विराट कोहली ने पडिक्कल के आउट होने के बाद रनों की गति को धीमे नहीं पड़ने दिया और लगातार हैदराबाद के गेंदबाजों पर दबाव बनाकर रखा। आरसीबी ने जहां इस मैच को सिर्फ 15.4 ओवर्स में अपने नाम किया तो वहीं विराट कोहली अंत तक नाबाद रहते हुए 38 गेंदों में 69 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे।

 

Latest Cricket News

Live updates : RCB vs SRH Live Score Updates IPL 2026

  • 11:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी ने 6 विकेट से किया मुकाबले को अपने नाम

    डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने आईपीएल 2026 सीजन का आगाज काफी धमाकेदार तरीके से किया है, जिसमें उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 202 रनों के टारगेट को सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर 15.4 ओवर्स में हासिल कर लिया। आरसीबी की जीत में देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली के बल्ले का कमाल देखने को मिला, जिसमें पडिक्कल ने 61 रनों की तो वहीं कोहली ने 69 रनों की नाबाद पारी खेली।

  • 10:59 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    विराट कोहली ने 33 गेंदों में पूरी की फिफ्टी

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी की तरफ से विराट कोहली के बल्ले का कमाल देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कोहली ने अपनी इस फिफ्टी में 2 चौके और चार छक्के लगाए हैं।

  • 10:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    जितेश शर्मा डक पर हुए आउट

    आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपना चौथा विकेट 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर 163 के स्कोर पर जितेश शर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो बिना खाता खोले अपनी पारी की पहली गेंद पर डेविड पायने का शिकार बने।

  • 10:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    रजत पाटीदार 31 रन बनाकर लौटे पवेलियन

    आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना तीसरा विकेट रजत पाटीदार के रूप में 163 के स्कोर पर गंवा दिया है। पाटीदार 12 गेंदों में 31 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

  • 10:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी ने 12 ओवर्स में बनाए 162 रन

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने 12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 46 और रजत पाटीदार 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 10:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    10 ओवर्स में आरसीबी ने 126 रन

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 38 और रजत पाटीदार 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब आरसीबी को जीत के लिए बची 60 गेंदों में 76 रन और बनाने हैं।

  • 10:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    देवदत्त पडिक्कल लौटे पवेलियन

    आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 110 के स्कोर पर दूसरा झटका 9वें ओवर की चौथी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा है। पडिक्कल इस मैच में 26 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलने के बाद हर्ष दुबे का शिकार बने।

  • 10:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी ने 7 ओवर्स में बनाए 89 रन

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी ने 7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 46 और विराट कोहली 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 10:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी ने 5 ओवर्स में बनाए 67 रन

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने 5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 18 और देवदत्त पडिक्कल 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब आरसीबी को 90 गेंदों में जीत के लिए 135 रन और बनाने हैं।

  • 9:55 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी ने तीन ओवर्स में बनाए 33 रन

    आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 6 और देवदत्त पडिक्कल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 9:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    फिल साल्ट 8 रन बनाकर हुए आउट

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में आरसीबी की शुरुआत खराब हुई है, जिसमें उन्होंने 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अपना पहला विकेट 9 के स्कोर पर फिल साल्ट के रूप में गंवा दिया है, जो 8 के निजी स्कोर पर जयदेव उनादकट का शिकार बने।

  • 9:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 201 रन

    आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का स्कोर बनाया है। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी में ईशान किशन ने 80 और अनिकेत वर्मा ने 43 रनों की पारी खेली। वहीं आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट हासिल किए।

  • 9:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    अनिकेत वर्मा 43 रन बनाकर हुए आउट

    आरसीबी के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 192 के स्कोर पर अपना 9वां विकेट अनिकेत वर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो 18 गेंदों में 43 के निजी स्कोर पर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने।

  • 9:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सनराइजर्स हैदराबाद ने 167 के स्कोर पर गंवाया 7वां विकेट

    सनराइजर्स हैदराबाद को आरसीबी के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 के स्कोर पर 7वां झटका हर्ष दुबे के रूप में लगा है, जो तीन के निजी स्कोर पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने।

  • 9:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    ईशान किशन 80 रन बनाकर लौटे पवेलियन

    आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 155 के स्कोर पर अपना छठा विकेट कप्तान ईशान किशन के रूप में गंवा दिया है, जो 38 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे हैं।

  • 8:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सनराइजर्स हैदराबाद ने गंवाया 5वां विकेट

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना पांचवां विकेट 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर सलिल अरोड़ा के रूप में 137 के स्कोर पर गंवा दिया है। सलिल इस मैच में सिर्फ 9 रन बनाकर सुयश शर्मा का शिकार बने।

  • 8:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    हेनरिक क्लासेन लौटे पवेलियन

    सनराइजर्स हैदराबाद को आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चौथा झटका हेनरिक क्लासेन के रूप में 14वें ओवर की पहली गेंद पर 126 के स्कोर पर लगा है। क्लासेन इस मैच में 22 गेंदों का सामना करने के बाद 31 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने।

  • 8:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 ओवर्स में बनाए 126 रन

    आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। कप्तान ईशान किशन 34 गेंदों में 72 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं हेनरिक क्लासेन 21 गेंदों में 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    11 ओवर्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 92 रन

    सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 47 और हेनरिक क्लासेन 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 ओवर्स में बनाए 79 रन

    आरसीबी के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। कप्तान ईशान किशन 19 गेंदों में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि हेनरिक क्लासेन 12 गेंदों में 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 ओवर्स में बनाए 54 रन

    आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। कप्तान ईशान किशन 12 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं हेनरिक क्लासेन 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    नीतीश रेड्डी एक रन बनाकर हुए आउट

    सनराइजर्स हैदराबाद टीम की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी खराब शुरुआत देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने अपना तीसरा विकेट 29 के स्कोर पर पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर नीतीश रेड्डी के रूप में गंवा दिया है जो सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।

  • 7:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    ट्रैविस हेड को जैकब डफी ने भेजा पवेलियन

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 23 के स्कोर पर दूसरा झटका ट्रैविस हेड के रूप में लगा जो जैकब डफी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 11 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर नीतीश रेड्डी उतरे हैं।

  • 7:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर हुए आउट

    आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला विकेट तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में 18 के स्कोर पर गंवा दिया है। अभिषेक शर्मा 7 रन के निजी स्कोर पर जैकब डफी का शिकार बने। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर ईशान किशन उतरे हैं।

  • 7:45 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    SRH ने 2 ओवर्स में बनाए 17 रन

    सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 7 और ट्रैविस हेड भी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ओपनिंग में उतरे

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी मैदान पर उतरी है।

  • 7:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    ईशान किशन बने खास लिस्ट का हिस्सा

    ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में पैट कमिंस के ना खेलने के चलते उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के साथ जब वह टॉस के समय मैदान पर पहुंचे तो एक खास लिस्ट का हिस्सा बन गए जिसमें ईशान आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के बाद पहली बार कप्तानी संभालने वाले छठे खिलाड़ी बने हैं।

    आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद पहली बार कप्तानी संभालने वाले खिलाड़ी

    • रवींद्र जडेजा - 200 मैच
    • मनीष पांडे - 153 मैच
    • अक्षर पटेल - 148 मैच
    • कायरन पोलार्ड - 137 मैच
    • सूर्यकुमार यादव - 126 मैच
    • ईशान किशन - 119 मैच
  • 7:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इस मैच में दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट

    आरसीबी - देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिक सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।

    सनराइजर्स हैदराबाद - शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन।

  • 7:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

    आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग 11 में इन प्लेयर्स को जगह दी है - अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, एशन मलिंगा।

  • 7:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आरसीबी की प्लेइंग 11

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की प्लेइंग 11 को लेकर बात की जाए तो वह इस तरह से है - विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

  • 7:06 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी ने टॉस जीतकर ली गेंदबाजी

    आईपीएल 2026 सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद बेंगलुरु की बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

  • 6:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    बेंगलुरु की पिच पर बल्लेबाजों का दिखता है जलवा

    आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में ये मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें यहां की पिच को लेकर बात की जाए तो ये बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग मानी जाती है, जहां पर गेंदबाजों के लिए खुद को बचाना काफी मुश्किल होता है। पिछले तीन आईपीएल सीजन में बेंगलुरु में खेले गए टी20 मैचों में पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 190 से 194 रनों के बीच का देखने को मिला है।

  • 6:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    आईपीएल 2026 सीजन में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी

    आईपीएल 2026 सीजन को लेकर बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं कराने का फैसला लिया है। इसके पीछे की बड़ी वजह RCB आईपीएल 2026 का टाइटल जीतने के बाद बेंगलुरु में उनकी विक्ट्री परेड के दौरान हुए हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके चलते ओपनिंग सेरेमनी नहीं कराने का फैसला लिया गया है।

  • 6:22 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड

    आईपीएल में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद की टीम ने जहां 14 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं आरसीबी की टीम 11 मैचों को जीतने में कामयाब रही है। इसके अलावा एक मैच दोनों टीमों के बीच बारिश के चलते रद्द रहा है।

  • 6:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2026 के लिए स्क्वाड

    अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), लियम लिविंगस्टन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्से, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, शिवांग कुमार।

  • 6:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी का स्क्वाड

    विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।