1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया में वापसी के बाद इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत, विजय हजारे में लगाया जीत का चौका

टीम इंडिया में वापसी के बाद इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत, विजय हजारे में लगाया जीत का चौका

रिंकू सिंह का बल्ला विजय हजारे ट्रॉफी में आग उगल रहा है। इस टूर्नामेंट के बाद वह न्यूजीलैंड सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे।

Rinku Singh- India TV Hindi
Image Source : PTI रिंकू सिंह

स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की हाल ही में टीम इंडिया की वापसी हुई थी। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज और 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया। टीम इंडिया में वापसी होने के बाद से रिंकू सिंह इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं और वहां बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तनी में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। रिंकू सिंह ने T20 वर्ल्ड कप टीम में सेलेक्ट होने के बाद से लगातार तीन मैचों में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है।

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं रिंकू सिंह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान 20 दिसंबर को हुआ था। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज 24 दिसंबर से हुआ है, जहां अब तक खेले 4 मैचों की 4 पारियों में रिंकू सिंह ने 136 की औसत से 273 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। रिंकू ने 26 दिसंबर को चंडीगढ़ के खिलाफ उन्होंने नाबाद 106 रनों की पारी खेली थी और उससे पहले 24 दिसंबर को हैदराबाद के खिलाफ 67 रन बनाए थे। वहीं उन्होंने बड़ौदा की टीम के खिलाफ 67 गेंदों पर 63 रन बनाए। वहीं उन्होंने असम के खिलाफ 15 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए।

रिंकू की कप्तानी में यूपी की टीम जीत चुकी है 4 मैच

रिंकू सिंह इस वक्त बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में यूपी की टीम जीत का चौका लगा चुकी है। उन्होंने इस सीजन अब तक सभी 4 मैच जीते हैं। यूपी की टीम ने इस सीजन सबसे पहले हैदराबाद को 84 रन से हराया था। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ को 227 रन, बड़ौदा को 54 रन और असम को 58 रन से हराया। अब उनकी टीम इसी फॉर्म को बाकी के सीजन में भी जारी रखना चाहेगी।+

टी20 में रिंकू सिंह के आंकड़े

अगले साल घर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से रिंकू सिंह का यह फॉर्म टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। टी20 इंटरनेशनल में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है। वह भारत के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेल चुके हैं। रिंकू नंबर-5 या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका निभाते हैं और पहली ही गेंद से बाउंड्री ठोकने में माहिर हैं। भारत के लिए अब तक वह 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं और वहां वह 550 रन भी बना चुके हैं, जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा का है। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 69 रन है।

यह भी पढ़ें 

अर्जुन तेंदुलकर ने पहले गेंदबाजी में लुटाए खूब रन, फिर ओपनिंग करते हुए बना दिए इतने रन

ICC Rankings: इस बल्लेबाज ने आईसीसी रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, जो रूट की कुर्सी पर मंडराया खतरा

 

Latest Cricket News