1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत ने फिर से दोहराई वही पुरानी गलती, प्रैक्टिस मैच में सिर्फ 2 रन बनाकर हुए आउट; देखें VIDEO

ऋषभ पंत ने फिर से दोहराई वही पुरानी गलती, प्रैक्टिस मैच में सिर्फ 2 रन बनाकर हुए आउट; देखें VIDEO

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का श्रीलंका के दौरे पर टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले खेले जा रहे वॉर्मअप मुकाबले में बल्ला खामोश देखने को मिला जिसमें वह सिर्फ 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए।

Rishabh Pant- India TV Hindi
Image Source : AP ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट टीम अभी श्रीलंका के दौरे पर है जहां उसे 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज होने से पहले टीम इंडिया कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिनों का वॉर्मअप मुकाबला खेल रही है, जिसके दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एकबार फिर से वही पुरानी गलती दोहराते हुए अपना विकेट गंवा बैठे। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने पहले दिन के अपने स्कोर 363 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था, जिसके बाद सभी की नजरें दूसरे दिन के खेल में भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर थी और उसमें पंत ने सबसे ज्यादा निराश किया जो सिर्फ 2 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।

बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में पवेलियन लौटे ऋषभ पंत

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिनों का वॉर्मअप मुकाबला टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को अपनी तैयारियों को परखने का शानदार मौके के रूप में देखा जा रहा है। दूसरे दिन के खेल में जब ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे तो भारतीय टीम ने उस समय तक तीन विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए थे। इसके बाद पंत ने 4 गेंदों का सामना करते हुए दो रन बना लिए थे, जिसमें उन्होंने अपनी पारी की पांचवीं गेंद जो रमेश मेंडिस ने फेंकी थी उसपर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया जिसमें लॉन्ग ऑफ पर बाउंड्री के पास वह अपना कैच थमा बैठे। पंत का इस तरह से विकेट गंवाना टीम इंडिया के लिए टेंशन बढ़ाना हो सकता है क्योंकि इससे पहले भी ऐसी गलती दोहराते हुए दिखाई दिए हैं।

पडिक्कल और जडेजा ने दिखाया बल्ले से दम

टीम इंडिया की तरफ से श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में बल्ले से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया जो 103 रनों की पारी खेलने के बाद रिटायर्ड हो गए थे, वहीं लंबे समय के बाद स्क्वाड में वापसी करने वाले स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा भी 63 रनों की पारी खेलकर रिटायर्ड हो गए। इसके अलावा केएल राहुल ने 40 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।

ये भी पढ़ें

यशस्वी जायसवाल का नहीं खुला खाता, टेस्ट सीरीज से पहले खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले लगा झटका, साई सुदर्शन हुए बाहर

Latest Cricket News