1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत बाहर; इस भारतीय खिलाड़ी के हाथ आया सुनहरा मौका; स्क्वाड में मिलेगी एंट्री

ऋषभ पंत बाहर; इस भारतीय खिलाड़ी के हाथ आया सुनहरा मौका; स्क्वाड में मिलेगी एंट्री

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है।

rishabh pant ishan kishan- India TV Hindi
Image Source : GETTY ऋषभ पंत और ईशान किशन

भारतीय क्रिकेट टीम को चौथे टेस्ट मैच में उस समय तगड़ा झटका लगा। जब स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने के प्रयास में चोटिल हो गए। इसके बाद वह ग्राउंड से बाहर चले गए और अब दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरेंगे, क्योंकि अंगुली में फ्रैक्चर की वजह से वह पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब भारतीय स्क्वाड में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर ईशान किशन को शामिल किया जा सकता है।

ईशान किशन को मिलेगा बुलावा

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि ऋषभ पंत अगले छह सप्ताह तक बाहर रहेंगे। उनके कवर के तौर पर ईशान किशन को बुलाया जाएगा। ईशान ने हाल ही में इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था और दो मैच खेले थे। इससे पहले वह इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ भारतीय-ए टीम का हिस्सा भी थे।

भारतीय टेस्ट टीम के लिए खेल चुके हैं दो टेस्ट

ईशान किशन ने भारतीय टीम के लिए 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सिर्फ दो ही टेस्ट मैच खेले और फिर खराब फॉर्म की वजह से उन्हें टीम से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में कुल 78 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा। अब अगर ईशान को भारतीय स्क्वाड में जोड़ लिया जाता है, लेकिन उनका प्लेइंग इलेवन में शामिल मुश्किल लग रहा है।

प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल

इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टेस्ट स्क्वाड में ध्रुव जुरेल शामिल हैं, जो ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद सब्सिट्यूट के तौर पर विकेटकीपिंग करेंगे, तीसरे टेस्ट में जब पंत को चोट लगी थी। तब उन्होंने ही ये जिम्मेदारी निभाई थी। दूसरी तरफ भारतीय टीम में केएल राहुल मौजूद हैं, जो विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में ईशान का प्लेइंग इलेवन में बनाना मुश्किल है।

पंत की चोट ने बढ़ाई टेंशन

भारतीय टीम पहले से ही चोटिल प्लेयर्स की समस्या से जूझ रही है। नितीश रेड्डी चोटिल होने की वजह से पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अर्शदीप सिंह के हाथ में कट है और वह चौथे टेस्ट से बाहर हैं। दूसरी तरफ आकाश दीप भी फिट नहीं है। अब ऋषभ पंत की चोट ने भी भारतीय क्रिकेट टीम की चिताएं बढ़ा दी हैं। जब पंत के पैर की अंगुली में चोट लगी, तो उनके पैर से खून रिसता हुआ देखा गया था।

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: भारत- इंग्लैंड खेलेंगे वनडे और टी20 सीरीज, अभी अभी जारी हुआ पूरा शेड्यूल

ऋषभ पंत लंबे समय तक हो सकते हैं टीम इंडिया से बाहर, बढ़ने जा रही है और भी टेंशन

Latest Cricket News