इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है, जिसमें हर मैच के बाद टॉप-4 में जगह बनाने वाली टीमों की तस्वीर थोड़ा-थोड़ा साफ होती दिख रही है। वहीं कुछ ऐसी भी टीमें हैं जो इस रेस से बाहर होती जा रही हैं, जिसमें अब तक आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की रेस से बाहर हो गई हैं। ऐसे में अभी से अगले सीजन को लेकर कई फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारी को शुरू कर दिया है, जिसमें तीन ऐसी टीमें हैं जिनके कप्तानों के बदलने की रिपोर्ट सामने आई है और इसमें सबसे बड़ा नाम लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत का है।
ऋषभ पंत से थी एलएसजी को काफी ज्यादा उम्मीदें
आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्क्वाड कागजों पर काफी मजबूत नजर आ रहा था, जिसमें एक से एक मैच विनर्स खिलाड़ियों की भरमार थी। हालांकि ऐसा कुछ मैदान पर होते हुए देखने को नहीं मिला जिसमें सबसे ज्यादा खुद उनके कप्तान ऋषभ पंत ने निराश किया जो बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। पंत को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने साल 2024 के सीजन में 27 करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बनाया था, जिसमें वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। पंत की रणनीति इस सीजन काफी सवालों के घेरे में रही जिसमें न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ सुपर जाएंट्स अगले सीजन कप्तानी में बदलाव का विचार कर रही है।
अक्षर पटेल और रहाणे की कप्तानी जाना भी लगभग तय
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स भले ही अभी तक आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में पहुंचने की रेस से बाहर नहीं हुई हैं, लेकिन उनका पहुंचना लगभग नामुमकिन है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को दिए बयान में कहा कि अक्षर पटेल अपनी कप्तानी की क्षमता को साबित नहीं कर सके हैं। वह कोई भी निर्णय लेने के लिए हेमंग बदानी और वेणुगोपाल राव पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में उनके लिए अगले सीजन कप्तानी बरकरार रखना बहुत ही मुश्किल होगा, इसके अलावा कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया जाएगा।
केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे को लेकर बात की जाए तो वह कप्तानी के मामले में कोई खास कमाल नहीं दिखा सके हैं, जिसमें केकेआर का भी मैदान पर काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। रहाणे इस सीजन ओपनिंग में सिर्फ 133 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए दिखे हैं जो मौजूदा टी20 क्रिकेट के दौर में बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले काफी कम है। ऐसे में अगले सीजन केकेआर की कप्तानी की जिम्मेदारी कोई दूसरा खिलाड़ी संभालते हुए दिख सकता है।
ये भी पढ़ें
मुंबई इंडियंस की कप्तानी में हुआ फिर बड़ा बदलाव, IPL इतिहास में सिर्फ 5वीं बार देखने को मिला ये नजारा
CSK के स्क्वाड में हुई PSL 2026 में खेलने वाले 25 साल के खिलाड़ी की एंट्री, ओवरटन के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
Latest Cricket News