A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत की कप्तानी क्या जाने वाली है, LSG के ओनर संजीव गोयन्का ने बताई ये बात

ऋषभ पंत की कप्तानी क्या जाने वाली है, LSG के ओनर संजीव गोयन्का ने बताई ये बात

ऋषभ पंत आईपीएल 2026 के लिए तैयार हैं। इस बीच संजीव गोयन्का ने भी उन्हें नए सीजन के लिए शुभकानाएं दी हैं और कप्तानी को लेकर फैली अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है।

rishabh pant- India TV Hindi
Image Source : AP ऋषभ पंत

ऋषभ पंत को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आईपीएल 2026 के शुरू होने से तीन दिन पहले यानी बुधवार को सभी कप्तान एक साथ नजर आए और फोटो सेशन हुआ। इस दौरान कप्तान आपस में मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान ऋषभ पंत भी थे। उनके चेहरे से ऐसा नहीं लग रहा था कि कुछ नया होने वाला है। हालांकि खबरें आ रही थी कि पंत को एलएसजी की कप्तानी से हटाया जा सकता है। अब टीम के ओनर संजीव गोयन्का ने पूरी तस्वीर खुद ही साफ कर दी है। 

अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है एलएसजी की टीम

लखनऊ सुपर जायंट्स की गिनती उन टीमों में होती है, जिन्होंने अभी तक एक भी बार आईपीएल नहीं जीता है। टीम ने साल 2022 में ही इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू किया था। उस वक्त केएल राहुल प​हले कप्तान बने थे। इस 2025 के आईपीएल से पहले राहुल और एलएसजी की राहें अलग अलग हो गईं। इसके बाद पंत को कप्तानी दी गई। हालंकि पहला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा है, टीम पहल ही राउंड से बाहर हो गई। इसके बाद अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि कहीं आईपीएल 2026 से पहले ऋषभ पंत को कप्तानी से हटा तो नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर खूब सुर्खियां बनी। अब आईपीएल के नए सीजन से दो दिन पहले टीम के ओनर संजीव गोयन्का ने खुद पूरी बात बता दी है। 

संजीव गोयन्का ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

संजीव गोयन्का ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले उन्होंने ऋषभ पंत की कप्तानी को लेकर चल रही अटकलें पढ़ीं और मुस्कुरा दिया। इसके आगे गोयन्का ने लिखा है कि हमने एक-दूसरे के साथ इतना समय बिताया है कि हम उसके स्वभाव और लगन को अच्छी तरह जानते हैं। इसके बाद संजीव ने कप्तान ऋषभ पंत को नए सीजन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि  यह सीजन तुम्हारे लिए शानदार रहे, कैप्टन।

कैसा रहा है एलएसजी के लिए पिछला सीजन

इसका मतलब साफ है कि पंत को कप्तानी से हटाया नहीं जा रहा है, जो भी इस तरह की खबरें उड़ा रहा था, वे पूरी तरह से फर्जी हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम ने पिछले साल कुल मिलाकर 14 मुकाबले खेले, इसमें से छह में तो टीम जीती और आठ में हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए सीजन अच्छा नही गया था। अब एलएसजी के कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत का ये दूसरा सीजन है। इसलिए उन पर नजर रहेगी। देखना होगा कि टीम कैसा खेल दिखाती है। 

यह भी पढ़ें 

ODI World Cup 2027: अप्रैल में शुरू होगी जंग, मेजबान के भाग्य का होगा फैसला

एमएस धोनी ने IPL 2026 से पहले शुरू की विकेटकीपिंग क्लास, युवा खिलाड़ियों के साथ बिताया लंबा वक्त

Latest Cricket News