A
Hindi News खेल क्रिकेट ऋषभ पंत नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज सीरीज, कौन बना टीम इंडिया का उपकप्तान

ऋषभ पंत नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज सीरीज, कौन बना टीम इंडिया का उपकप्तान

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कर दिया गया है। टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम- India TV Hindi Image Source : GETTY भारतीय क्रिकेट टीम

India vs West Indies Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान वेस्टइंडीज सीरीज के लिए कर दिया गया है। सीरीज में दो मैच खेले जाएंगे, जिसका पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से शुरू होगा। इस बीच बीसीसीआई ने सीरीज के लिए टीम इंडिया का भी ऐलान कर दिया है। इसमें कुछ एक बदलाव हुए हैं। खास बात ये है कि इस बार भी शुभमन गिल ही भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऋषभ पंत अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं, उन्हें चोट लगी थी। इसलिए वे इस सीरीज को मिस करेंगे। अब टीम इंडिया को नया उपकप्तान भी मिला है। 

इंग्लैंड सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत इंग्लैंड सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान पंत चौथे टेस्ट में अपने पैर में चोट लगा बैठे थे। इसके बाद उन्होंने उस मैच में बल्लेबाजी तो की, लेकिन कीपिंग के लिए मैदान में नहीं आए। इसके बाद सीरीज के आखिरी यानी पांचवें टेस्ट में ध्रव जुरेल को मौका दिया गया। उम्मीद की जा रही थी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज तक पंत पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और खेलेंगे, लेकिन अब पता चला है कि उनकी चोट अभी ठीक नहीं हुई है। ऐसे में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह ध्रुव जुरेल की टीम में आने के प्रबल दावेदार थे, उन्हें टीम में शामिल किया गया है। 

अब रवींद्र जडेजा को मिली उपकप्तान की जिम्मेदारी

इस बीच पिछली सीरीज में यानी टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के दौरान ऋषभ पंत टीम के उकप्तान हुआ करते थे, लेकिन अब पंत नहीं हैं तो टीम को नया उपकप्तान भी मिला है। बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने रवींद्र जडेजा को ये जिम्मेदारी दी है। रवींद्र जडेजा टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं और गेंदबाजी के साथ साथ गेंदबाजी में भी टीम का सहयोग करते हैं, इसलिए वे उपकप्तानी के सबसे प्रबल दावेदार भी थे। चूंकि सीरीज भारत में खेली जाएगी, ऐसे में स्पिनर्स को मदद भी मिलेगी, लिहाजा रवींद्र जडेजा पूरे दो मैच भी खेलते हुए नजर आएंगे। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नारायण जगदीशन।

यह भी पढ़ें 

IND vs WI: टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का हुआ ऐलान, करुण नायर हुए बाहर; इस खिलाड़ी की हुई वापसी

PAK vs BAN: पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगी बांग्लादेश की चुनौती, पिछले तीन मैचों में ऐसा रहा है रिजल्ट

Latest Cricket News