IND A vs BAN A cricket score: भारत को मिली हार, सुपर ओवर में बांग्लादेश ने जीता मैच
IND A vs BAN A Score, Rising Stars Asia Cup: एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में भारत-ए को बांग्लादेश ए ने सुपर ओवर में हरा दिया और फाइनल में एंट्री कर ली।

IND A vs BAN A Score, Rising Stars Asia Cup: बांग्लादेश-ए की टीम ने भारतीय-ए की टीम को एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में सुपर ओवर में हरा दिया। इस मैच में बांग्लादेश-ए ने पहले बैटिंग करते हुए 194 रन बनाए। इसके बाद भारत ने भी निर्धारित 20 ओवर्स में 194 रन बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में गया, जहां बांग्लादेश ने जीत दर्ज कर ली और फाइनल में एंट्री कर ली।
Live updates : IND A vs BAN A LIVE Score, Rising Stars Asia Cup
-
November 21, 2025 7:03 PM (IST) Posted by Govind Singh
सुपर ओवर में बांग्लादेश को मिली जीत
बांग्लादेश-ए की टीम ने सुपर ओवर में भारतीय-ए की टीम को हरा दिया और राइजिंग सुपर स्टार्स के फाइनल में एंट्री कर ली।
-
November 21, 2025 6:50 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारतीय-ए की टीम ने बनाए जीरो रन
भारतीय-ए की तरफ से सुपर ओवर में बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना पाए। भारत के लिए जितेश शर्मा और आशुतोष शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। अब बांग्लादेश-ए को जीतने के लिए सिर्फ एक रन बनाना है।
-
November 21, 2025 6:42 PM (IST) Posted by Govind Singh
मैच हुआ टाई
निर्धारित 20 ओवर्स के बाद दोनों टीमों ने बराबर 194-194 रनों के स्कोर बनाए हैं। अब मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकलेगा।
-
November 21, 2025 6:18 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जितेश शर्मा आउट
भारत के चार विकेट गिर गए हैं। उन्होंने 23 बॉल पर 33 रन बनाने का काम किया। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाने का काम किया। भारत का स्कोर अब 150 के पार चला गया है।
-
November 21, 2025 5:48 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत का तीसरा विकेट गिरा
भारत के अब तीन विकेट गिर गए हैं। एक अच्छी पारी खेलकर प्रियांश आर्य आउट हो गए हैं। उन्होंने 23 बॉल पर 44 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाने का काम किया। भारत का स्कोर अब 100 के करीब पहुंच चुका है।
-
November 21, 2025 5:33 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
नमन धीर सस्ते में आउट
नमन धीर केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने ये रन 12 बॉल पर बनाए। उनके बल्ले से केवल एक चौका आया। अब भारत के दो विकेट हो गए हैं। इस वक्त जितेश शर्मा और प्रियांश आर्य क्रीज पर बने हुए हैं।
-
November 21, 2025 5:31 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
छह ओवर के बाद भारत का स्कोर
छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 62 रन हो गया है। भारत ने वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक विकेट गवां दिया है। इस वक्त प्रियांश आर्य और नमन धीर क्रीज पर टिके हुए हैं।
-
November 21, 2025 5:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वैभव सूर्यवंशी आउट
भारत को पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर आउट हेा गए हैं। उन्होंने 15 बॉल पर ही इतने रन बना दिए। उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगान का काम किया। अब नमन धीर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
-
November 21, 2025 5:16 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की तेज शुरुआत
बांगलदेश की ओर से दिए गए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत के सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत की है। वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने धमाकेदार पारी खेल रहे हैं। भारत ने चौथे ही ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं।
-
November 21, 2025 4:56 PM (IST) Posted by Govind Singh
एसएम मेहरोब ने बनाए कुल 48 रन
एसएम मेहरोब ने भारतीय-ए के खिलाफ आखिरी ओवर्स में दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 18 गेंदों में कुल 48 रन बनाए, जिसमें एक चौका और 6 छक्के शामिल रहे।
-
November 21, 2025 4:53 PM (IST) Posted by Govind Singh
बांग्लादेश-ए की टीम ने बनाए 194 रन
बांग्लादेश-ए की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 194 रन बनाए हैं। टीम के लिए हबीबुर रहमान ने 46 गेंदों में कुल 65 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के लगाए हैं। उनके अलावा जीशान आलम ने 26 रनों का योगदान दिया। एसएम मेहरोब ने 17 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें एक चौका और 6 छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से ही बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।
-
November 21, 2025 4:47 PM (IST) Posted by Govind Singh
नमन धीर ने 19वें ओवर में दिए 28 रन
एसएम मेहरोब ने भारत के खिलाफ 19वें ओवर में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने नमन धीर के ओवर में कुल 28 रन बना डाले। इस ओवर में मेहरोब ने चार छक्के और एक चौका जड़ा।
-
November 21, 2025 4:43 PM (IST) Posted by Govind Singh
नमन धीर को मिला विकेट
महिदुल इस्लाम भारत के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ एक रन ही बना सके। उनका विकेट नमन धीर ने झटका है।
-
November 21, 2025 4:31 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
हबीबुर अर्धशतक लगाकर आउट
बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज हबीबुर रहमान अर्धशतक लगाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 46 बॉल पर शानदार 65 रन बना दिए। इस दौरन उनके बल्ले से 3 चौके और पांच छक्के आए। उन्हें गुरजपनीत सिंह ने आउट किया। अब तक बांग्लादेश के पांच विकेट गिर गए हैं।
-
November 21, 2025 4:23 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सुयश शर्मा ने झटका विकेट
बांग्लादेश के चार विकेट गिर गए हैं। बिना कोई रन बनाए अबु हैदर आउट हो गए हैं। उन्हें सुयश शर्मा ने आउट कर दिया है। इस बीच बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार जरूर चला गया है।
-
November 21, 2025 4:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बांग्लादेश के तीन विकेट गिरे
बांग्लादेश के तीन विकेट अब तक गिर चुके हैं। अकबर अली केवल 9 रन बनाकर चलते बने। उन्हें हर्ष दुबे ने अपना शिकार बनाया। बांग्लादेश का स्कोर अब तक 100 रनों से ज्यादा का हो गया है।
-
November 21, 2025 3:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
रमनदीप ने दिलाई दूसरी सफलता
बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिर गया है। रमनदीप ने आते ही अपने पहले ओवर में भारत को विकेट दिला दिया। जावाद अबरार 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस वक्त पारी का 10वां ओवर चल रहा है।
-
November 21, 2025 3:27 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
गुरजपनीत सिंह ने लिया पहला विकेट
भारतीय टीम को पहली सफलता हाथ लगी है। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज जीशान आलम आउट हो गए हैं। उन्होंने 14 बॉल पर 26 रन बनाने का काम किया। गुरजपनीत सिंह ने उन्हें चलता किया।
-
November 21, 2025 3:23 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
चार ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर
चार ओवर का खेल हो चुका है। बांग्लादेश की टीम ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को इस वक्त की तलाश है। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं।
-
November 21, 2025 3:03 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बांग्लादेश की सलामी जोड़ी मैदान पर
बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम के सलामी बल्लेबाज हबीबुर रहमान सोहन और जिशान आलम क्रीज पर आ गए हैं। हबीबुर रहमान सोहन स्ट्राइक पर हैं। विजयकुमार व्यशाक अटैक की शुरुआत करेंगे।
-
November 21, 2025 2:46 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बांग्लादेश ए प्लेइंग इलेवन
जिशान आलम, हबीबुर रहमान, यासिर चौधरी, अकबर अली (कप्तान, विकेटकीपर), रकीबुल हसन, महिदुल इस्लाम, मेहरब हुसैन, अबू हैदर, ज़वाद अबरार, रिपन मोंडोल, अब्दुल गफ्फार
-
November 21, 2025 2:44 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इंडिया ए प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, नेहाल वढेरा, जितेश शर्मा (विकेट कीपर/कप्तान), हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, विजयकुमार व्यशाक, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा।
-
November 21, 2025 2:35 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारतीय टीम करेगी पहले फील्डिंग
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में भारतीय ए टीम के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यानी अब बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और जो भी लक्ष्य दिया जाएगा, उसका पीछा टीम इंडिया करेगी।
-
November 21, 2025 2:25 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
दूसरे सेमीफानइल में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
जहां एक ओर अब से कुछ देर बाद भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में शाम को आठ बजे से पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आने सामने होंगी। जो भी टीमें ये मैच जीतेंगी, उनके बीच फाइनल खेला जाएगा।
-
November 21, 2025 2:18 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
ढाई बजे होगा मैच के लिए टॉस
भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच मुकाबला ठीक तीन बजे शुरू हो जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी ढाई बजे टॉस होगा।
-
November 21, 2025 1:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बल्लेबाजी के लिए मुफीद हो सकती है पिच
दोहा के वेस्ट एंड पार्क में खेले जाने वाले भारत और बांग्लादेश ए टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो वह बल्लेबाजी के लिए मुफीद रहने की उम्मीद है। हालांकि दिन के समय होने वाले इस मुकाबले में स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम रहने वाली है, वहीं दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी और भी बेहतर होने की उम्मीद है।
-
November 21, 2025 1:28 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर
इस मुकाबले में सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। जिन्होंने पहले ही मुकाबले में धमाकेदार शतक लगाया था। हालांकि इसके बाद के दो मैचों में वे बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए, लेकिन उनके खेलने का अंदाज वैसा ही है।
-
November 21, 2025 1:25 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच मुकाबला
भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच मुकाबला अब से कुछ देर बाद होगा। भारत की ए टीम अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही थी, वहीं बांग्लादेश ने अपने ग्रुप में टॉप किया था। इसलिए दोनों के बीच सेमीफाइनल तय हुआ है।