A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: क्या वैभव सूर्यवंशी से गुस्सा हैं रियान पराग? 96 रनों की पारी के बाद भी डग आउट में डांट लगाते दिखे

VIDEO: क्या वैभव सूर्यवंशी से गुस्सा हैं रियान पराग? 96 रनों की पारी के बाद भी डग आउट में डांट लगाते दिखे

GT vs RR: गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से शानदार 96 रनों की पारी देखने को मिली, लेकिन वह जब आउट होकर डग आउट में पहुंचे तो उसके बाद कप्तान रियान पराग उनसे काफी नाराज दिखाई दिए।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AP वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी का कमाल आईपीएल 2026 के सीजन में क्वालीफायर-2 मुकाबले में भी देखने को मिला, जिसमें उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में 47 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के लगान के साथ 96 रनों की शानदार पारी खेली। वैभव जब इस मैच में कगिसो रबाडा की गेंद पर शॉर्ट बॉल पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए तो उसके बाद शतक से चूकने की निराशा उनके रिएक्शन से साफतौर पर देखने को मिली। वैभव सूर्यवंशी पवेलियन जाते समय खुद से काफी नाराज नजर आए लेकिन उनकी इस पारी की तारीफ स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस ने की। वहीं आउट होने के बाद जब वह डग आउट में बैठे थे तो कप्तान रियान पराग के साथ वैभव की बातचीत का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का स्कोर बनाया है।

सूर्यवंशी से गुस्से में बात करते दिखे रियान पराग

गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी अपने चिर-परिचित अंदाज से थोड़ा अलग बल्लेबाजी करते दिखाई दिए जिसमें उन्होंने अपने आईपीएल करियर की सबसे धीमी फिफ्टी भी लगाई। इसके बावजूद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर-2 मुकाबले में 200 रनों के स्कोर से पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। वैभव सूर्यवंशी जब डग आउट में अपना विकेट गंवाने के बाद बैठे हुए थे तो उसी समय राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग उनके पास आकर कुछ कहते है जिसमें वह थोड़ा गुस्से में भी नजर आते हैं। वहीं वैभव भी इस दौरान थोड़ा निराश दिखाई दिए।

आईपीएल में नाइंटीज में तीसरी बार आउट हुए सूर्यवंशी

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार नाइंटीज में आउट होने के मामले में वैभव सूर्यवंशी अब संयुक्त रूप से डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और रुतुराज गायकवाड के बराबर आ गए हैं, जिसमें तीसरी बार वह आउट हुए हैं। वहीं एक सीजन में सबसे ज्यादा बार नाइंटीज में आउट होने के मामले में वैभव सूर्यवंशी ने ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली है, जिसमें दोनों ही बल्लेबाज तीन-तीन बार शतक बनाने से काफी करीब से चूके हैं। मैक्सवेल जहां साल 2014 के आईपीएल सीजन में तीन बार नाइंटीज में आउट हुए थे तो वहीं वैभव सूर्यवंशी इस सीजन तीन बार शतक से चूक गए।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में छुआ 1000 का आंकड़ा, एक झटके में तोड़ दिया आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी के हेलमेट में लगी रबाडा की तेज गेंद, सिराज ने तुरंत पूछा उनका हाल; फैंस भी गए घबराए

Latest Cricket News