A
Hindi News खेल क्रिकेट चैंपियन बनते ही रोहित-विराट ने एक साथ हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम, ऐसा करने वाली पहली भारतीय जोड़ी

चैंपियन बनते ही रोहित-विराट ने एक साथ हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम, ऐसा करने वाली पहली भारतीय जोड़ी

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार दूसरे साल ICC ट्रॉफी पर कब्जा करने में सफल रही। रोहित ने बतौर खिलाड़ी चौथी ICC ट्रॉफी जीती और विराट कोहली के साथ मिलकर नया कीर्तिमान बना दिया।

Virat Kohli and Rohit Sharma- India TV Hindi Image Source : AP विराट कोहली और रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का नाम क्रिकेट जगत में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुका है। टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताते ही रोहित शर्मा ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। रोहित ने बतौर कप्तान बैक टू बैक साल में 2 ICC ट्रॉफी जीतने का बड़ा कारनामा किया और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय कप्तान बन गए। महेंद्र सिंह धोनी भी ये करिश्मा नहीं कर पाए थे। रोहित एंड कंंपनी ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम की। इस तरह कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के रूप में अपनी चौथी ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ी सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। रोहित और विराट दोनों के नाम अब 4-4 ICC ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

रोहित-विराट ने छुआ बड़ा मुकाम

रोहित शर्मा ने 2 बार T20 वर्ल्ड कप (2007 और 2024) और 2 बार चैंपियंस ट्रॉफी (2013 और 2025) का खिताब अपने नाम किया। वहीं, विराट कोहली ने 2011 में वर्ल्ड कप, 2024 में T20 वर्ल्ड कप और 2 बार चैंपियंस ट्रॉफी (2013, 2025) अपने नाम की। रोहित और विराट की जोड़ी भारत की पहली ऐसी जोड़ी बन गई है, जिसके नाम 4 ICC ट्रॉफी हैं। दुनिया में इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ही 4 या उससे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने में सफल रहे थे। 

सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट 

5 ICC ट्रॉफी (1 खिलाड़ी)

  • रिकी पोंटिंग (वर्ल्ड कप - 1999, 2003, 2007, चैंपियंस ट्रॉफी - 2006, 2009)

4 ICC ट्रॉफी (10 खिलाड़ी - 8 ऑस्ट्रेलियाई, 2 भारतीय)

  • ग्लेन मैक्ग्रा (वर्ल्ड कप - 1999, 2003, 2007, चैंपियंस ट्रॉफी 2006)
  • एडम गिलक्रिस्ट (वर्ल्ड कप - 1999, 2003, 2007, चैंपियंस ट्रॉफी 2006)
  • शेन वॉटसन (वर्ल्ड कप - 2007, 2015, चैंपियंस ट्रॉफी - 2006, 2009)
  • मिचेल जॉनसन (वर्ल्ड कप - 2007, 2015, चैंपियंस ट्रॉफी - 2006, 2009)
  • पैट कमिंस (वर्ल्ड कप - 2015, 2023, T20 वर्ल्ड कप 2021, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023)
  • मिचेल स्टार्क (वर्ल्ड कप - 2015, 2023, T20 वर्ल्ड कप 2021, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023)
  • जोश हेजलवुड (वर्ल्ड कप - 2015, 2023, T20 वर्ल्ड कप 2021, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023)
  • स्टीव स्मिथ (वर्ल्ड कप - 2015, 2023, T20 वर्ल्ड कप 2021, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023)
  • रोहित शर्मा (T20 वर्ल्ड कप - 2007, T20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2013, 2025)
  • विराट कोहली (वर्ल्ड कप - 2011, T20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2013, 2025) 

Latest Cricket News