Mumbai vs Uttarakhand: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई की टीम का सामना उत्तराखंड से जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच को मुंबई की टीम 51 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। मुकाबले में उत्तराखंड के कप्तान कुनाल चंदेला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मैच में रोहित शर्मा पिछले मैच जैसा करिश्मा नहीं दोहरा सके और गोल्डन डक पर आउट हो गए। मुंबई की टीम के लिए हार्दिक तमोरे ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए। उनके अलावा शम्स मुलानी ने 48 रनों का योगदान दिया। मुशीर खान और सरफराज खान ने 55-55 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम 331 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई। वहीं उत्तराखंड की टीम 50 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 280 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी। मुंबई के लिए गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर, ओंकार तरमाले और मुशीर खान ने 2-2 विकेट हासिल किए।
Latest Cricket News