1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला टीम ने जीता वनडे वर्ल्ड कप का खिताब तो वायरल हुआ रोहित शर्मा का रिएक्शन, देखें VIDEO

महिला टीम ने जीता वनडे वर्ल्ड कप का खिताब तो वायरल हुआ रोहित शर्मा का रिएक्शन, देखें VIDEO

IND-W vs SA-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका की टीम को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 52 रनों से मात देने के साथ पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। वहीं इस रोमांचक मुकाबले को देखने पहुंचे रोहित शर्मा का टीम इंडिया की जीत के बाद रिएक्शन भी खूब वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma And Indian Women Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : X/SCREENGRAB/AP रोहित शर्मा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में जहां डिफेंडिंग चैंपियन को मात दी तो वहीं खिताबी मुकाबले में उनका सामना साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ था। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रनों का स्कोर बनाया, जिसका पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 246 रन बनाकर सिमट गई। वहीं इस महामुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में कई बड़ी दिग्गज हस्तियां भी पहुंची थी, जिसमें एक नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का भी शामिल था, जिनका महिला टीम के वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रोहित ने आसमान की तरफ देखते हुए अपनी खुशी जाहिर की

साउथ अफ्रीका महिला टीम की खिलाड़ी नादिने डी क्लेर्क का जब फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक्सट्रा कवर में कैच पकड़ा और टीम इंडिया पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुई तो उसके बाद रोहित शर्मा ने भी इस जीत पर खुशी जाहिर की। रोहित ने आसमान की तरफ देखते हुए ताली बजाते हुए महिला टीम को जीत की बधाई दी। इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए रोहित अपने परिवार के साथ स्टेडियम पहुंचे थे, वहीं उनके अलावा टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर और वीवीएस लक्ष्मण भी इस खिताबी मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे।

विराट कोहली ने भी महिला टीम को जीत की दी बधाई

महिला वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पहली बार जीतने के बाद टीम इंडिया को इस समय सोशल मीडिया पर जमकर बधाई मिल रही है, जिसमें विराट कोहली का नाम भी शामिल है, जिन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये जीत आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देगी। आपने अपने शानदार खेल के दम पर हम सभी को गर्व करने का मौका दिया है। आप सभी इस तारीफ के हकदार हैं और इस पल का पूरा आनंद लीजिए। हरमन और उनकी टीम को ढेर सारी बधाई। जय हिंद

Latest Cricket News