1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच छिड़ी नई जंग, वेस्‍टइंडीज सीरीज में कौन निकलेगा आगे

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच छिड़ी नई जंग, वेस्‍टइंडीज सीरीज में कौन निकलेगा आगे

रोहित शर्मा और विराट कोहली जब वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 20 जुलाई को दूसरे टेस्‍ट में खेलने के लिए उतरेंगे तो एक दूसरे को पीछे करने के लिए जोरआजमाइश करेंगे।

Rohit Sharma Virat Kohli - India TV Hindi
Image Source : PTI रोहित शर्मा विराट कोहली

Rohit Sharma vs Virat Kohli : रोहित शर्मा और विराट कोहली,  टीम इंडिया के दो दिग्‍गज खिलाड़ी, जिनकी फैन फॉलोइंग न केवल भारत में है, बल्कि दुनियाभर में उनके चाहने वाले हैं। रोहित शर्मा अभी भारतीय टीम के कप्‍तान हैं और विराट कोहली कप्‍तान रह चुके हैं। लेकिन दोनों के मैदान पर आंकड़े ऐसे हैं, जो अक्‍सर आमने सामने आ जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जब वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट मुकाबले में उतरेंगे तो उनके सामने एक रिकॉर्ड होगा, जिसमें अभी तो रोहित शर्मा आगे चल रहे हैं, लेकिन विराट कोहली भी ज्‍यादा पीछे नहीं हैं, बस एक बड़ी  पारी उन्‍हें आगे कर सकती है। जब ये मैच खत्‍म होगा, तभी पता चलेगा कि बाजी किसके हाथ आई है। 

विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा और विराट कोहली आमने सामने 
दरअसल भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच जो दूसरा मैच होगा, वो विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के तहत होगा। भारतीय टीम पहला मैच जीतकर डब्‍ल्‍यूटीसी प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर है। क्‍योंकि टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत पूरा सौ  है। अब तक विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया ने जितने भी मैच खेले हैं, उसमें रोहित शर्मा ने भारत के लिए सबसे ज्‍यादा रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के आंकड़ों की बात की जाए तो उन्‍होंने 24 मैचों की 39 पारियों में 1955 रन अपने नाम किए हैं। वहीं इसके बाद नंबर आता है विराट कोहली का। विराट कोहली ने अभी तक डब्‍ल्‍यूटीसी में 33 मैचों की 55 पारियों में 1942 रन बनाए हैं। यानी बहुत कम अंतर इन दोनों के बीच के रनों का है। वैसे तो पहले विराट कोहली आगे चल रहे थे, लेकिन रोहित शर्मा ने पिछले मैच में शतक लगाकर अब बढ़त बना ली है। लेकिन अगले मैच में कौन आगे निकलेगा, ये देखना दिलचस्‍प होगा । 

डब्‍ल्‍यूटीसी में अब तक जो रूट ने बनाए हैं सबसे ज्‍यादा रन, मार्नस  लाबुशेन नंबर 2 पर 
विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के तीनों सीजन की बात की जाए तो उसमें इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान जो रूट नंबर एक पर हैं। उन्‍होंने 45 मैचों की 83 पारियों में अब तक 3807 रन बना लिए हैं। उसके आसपास भी दुनिया का कोई बल्‍लेबाज नहीं है। दूसरे नंबर पर ऑस्‍ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन हैं और उनके नाम 36 मैचों की 64 पारियों में 3395 रन बनाए हैं। यानी पहले और दूसरे नंबर के बीच के बल्‍लेबाजों में ही काफी अंतर साफ देखा जा सकता है। बड़ी बात ये भी है कि टीम इंडिया लगातार दो सीजन तक डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल तक पहुंची, लेकिन इसके बाद भी टीम इंडिया का कोई भी बल्‍लेबाज इस लिस्‍ट की टॉप 9  में नहीं है। अब शतक लगातार पहली बार रोहित शर्मा की एंट्री टॉप 10 में हो पाई और विराट कोहली नंबर 11 पर हैं। लेकिन इस बीच अगला मुकाबला काफी दिलचस्‍प होगा, रिजल्‍ट के लिहाज से और ये भी देखना होगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली में कौन आगे निकलता है। 

Latest Cricket News