A
Hindi News खेल क्रिकेट रोहित-यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में किया बड़ा धमाका, दोहरा दिया गावस्कर-सहवाग वाला करिश्मा

रोहित-यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में किया बड़ा धमाका, दोहरा दिया गावस्कर-सहवाग वाला करिश्मा

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पहले विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की और एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

Rohit Sharma- India TV Hindi Image Source : TWITER Rohit Sharma Yashasvi Jaiswal And Virender Sehwag

Rohit Sharma Yashasvi Jaiswal: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। टीम इंडिया ने पहले दिन 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। रोहित-यशस्वी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और उन्होंने सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

रोहित-यशस्वी ने किया कमाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी की और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में भी इन दोनों खिलाड़ियों ने 229 रनों की साझेदारी की थी। रोहित-यशस्वी का नाम उन भारतीय जोड़ियों में शुमार हो गया है, जिन्होंने विदेशों में लगाातर दो बार ओपनिंग करते हुए शतकीय साझेदारी की है। 

विदेशी धरती पर लगातार 2 शतकीय साझेदारी करने वाली ओपनिंग जोड़ी: 

1. सुनील गावस्कर-चेतन चौहान- 2 बार (इंग्लैंड 1979)
2. आकाश चोपड़ा- वीरेंद्र सहवाग- 2 बार (ऑस्ट्रेलिया 2003-2004)
3. वसीम जाफर और वीरेंद्र सहवाग- 2 बार (वेस्टइंडीज 2006)
4. यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा- 2 बार (वेस्टइंडीज 2003)

लगातार सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी वाली भारत की ओपनिंग जोड़ियां: 

वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय (2008-09)- 3 बार 
सुनील गावस्कर और फारुख इंजीनियर (1973-74)- 2 बार 
सुनील गावस्कर और अंशुमन गायकवाड़ (1976)- 2 बार 
सुनील गावस्कर और अरुण लाल (1982)- 2 बार
सदगोप्पन रमेश और देवांग गांधी (1999)- 2 बार 
यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा (2023)- 2 बार

भारत ने मजबूत की स्थिति 

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की वजह से ही टीम इंडिया टेस्ट मैच में ड्राइविंग सीट पर है। रोहित 80 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जायसवाल ने 57 रन बनाए, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। गिल ने 10 रन और रहाणे ने 8 रन बनाए। फिर रन बनाने की जिम्मेदारी विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने संभाल ली। कोहली 87 रन और जडेजा 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। मैच के दूसरे दिन भारतीय फैंस को कोहली से शतक की उम्मीद होगी।  

Latest Cricket News