वेस्टइंडीज के प्लेयर ने हैट्रिक लेकर जिताई 3-0 से सीरीज, विरोधी टीम का कर डाला सूपड़ा साफ
वेस्टइंडीज की टीम ने धमाकेदार अंदाज में बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप कर दिया। इस मैच में रोमारियो शेफर्ड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

West Indies vs Bangladesh T20 Series: वेस्टइंडीज ने तीसरे टी20 मैच में बांग्लादेश की टीम को 5 विकेट से हरा दिया और सीरीज में विरोधी टीम का क्लीन स्वीप कर दिया। वेस्टइंडीज की टीम ने पहला टी20 16 रन से और दूसरा टी20 मैच 14 रन से अपने नाम किया था। अब तीसरे मैच में विंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने मैच में कमाल की गेंदबाजी की और हैट्रिक लेकर टीम को मैच जिता दिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए। इसके बाद वेस्टइंडीज ने रोस्टन चेज और अकीम के अर्धशतक की बदौलत टारगेट आसानी से हासिल कर लिया।
रोमारियो शेफर्ड ने मैच में हासिल किए तीन विकेट
रोमारियो शेफर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ पारी का 17वां ओवर फेंका। इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें नुरुल हसन का विकेट मिल गया। इसके बाद वह 20वां ओवर करने के लिए आए। इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने तंजीद हसन और दूसरी पारी शोरिफुल इस्लाम का विकेट चटकाया। इस तरह से मैच में उनकी हैट्रिक पूरी हो गई। उन्होंने मैच में चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
बांग्लादेश की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
बांग्लादेश की टीम के लिए तंजीम हसन के लिए दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 62 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और चार छक्के लगाए। लेकिन उनके अलावा बाकी के बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए। बांग्लादेश के लिए सिर्फ तंजीम हसन और सैफ हसन ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। खराब प्रदर्शन की वजह से पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 151 रन बना पाई। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा खैरी पियरे और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। अकील हुसैन और रोस्टन चेज ने एक-एक विकेट चटकाया। इन गेंदबाजों की वजह से ही बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।
रोस्टन चेज ने खेली दमदार पारी
वेस्टइंडीज की टीम के लिए रोस्टन चेज के लिए 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा। एकीम वेन जेरेल ने भी उनका अच्छा निभाया और 25 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स ने टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। पूरी सीरीज में दमदार खेल दिखाने के लिए रोमारियो शेफर्ड को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया। वहीं रोस्टन चेज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
यह भी पढ़ें:
IND-W vs SA-W Final के लिए ICC ने किया बड़ा ऐलान, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी
'एक-दो दिन में भारत पहुंचेगी एशिया कप की ट्रॉफी', वरना BCCI उठाएगा ये बड़ा कदम