RR vs CSK: चेन्नई को मिली एक और हार, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने दी मात
IPL 2025 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 183 का टारगेट रखा।

आईपीएल 2025 के 11वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच रोमांचक मुकाबला हुआ। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों में 81 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में चेन्नई के लिए नूर अहमद, खलील अहमद और मथिसा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। चेन्नई की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वानिन्दु हसरंगा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
यहां देखें राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच का लाइव स्कोर
Live updates : IPL 2025: RR vs CSK Live Score Update
-
March 30, 2025 11:29 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान ने चेन्नई को 6 रनों से हराया
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 6 रनों से हराया। राजस्थान के तरफ से वानिन्दु हसरंगा 4 ,जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
-
March 30, 2025 11:25 PM (IST) Posted by Intern Khabar
एमएस धोनी हुए आउट
चेन्नई को लगा छठा झटका एमएस धोनी 16 रन बनाकर हुए आउट। उन्हें संदीप शर्मा ने आउट किया। चेन्नई को जीत के लिए 5 गेंदों में 19 रनों की जरूरत।
-
March 30, 2025 11:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar
18 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
18 ओवर्स का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर चेन्नई ने बनाया 144 रन। चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 39 रनों की जरूरत। क्रीज पर एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 30, 2025 11:06 PM (IST) Posted by Intern Khabar
रुतुराज गायकवाड़ हुए आउट
रुतुराज गायकवाड़ के रूप में चेन्नई को लगा पांचवा झटका। गायकवाड़ 44 गेंदों में 63 रन बनाकर हुए वनिन्दु हसरंगा का शिकार। क्रीज पर एमएस धोनी का आए। चेन्नई को जीत के लिए 54 रनों की जरूरत।
-
March 30, 2025 10:59 PM (IST) Posted by Intern Khabar
15 ओवर्स के खेल खत्म होने के बाद चेन्नई का स्कोर
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 15 ओवर्स में बनाए 122 रन। जीत के लिए 30 गेंदों में 61 रन और बनाने हैं। क्रीज पर रुतुराज गायकवाड़ 57 और रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 30, 2025 10:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar
रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक।
-
March 30, 2025 10:46 PM (IST) Posted by Intern Khabar
13 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 99 रन
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 13 ओवर्स में बनाए 99 रन। क्रीज पर रवींद्र जडेजा 4 और रुतुराज गायकवाड़ 44 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई को जीत के लिए 42 गेंदों में 84 रनों की जरूरत।
-
March 30, 2025 10:41 PM (IST) Posted by Intern Khabar
वनिन्दु हसरंगा को मिली तीसरा सफलता
विजय शंकर के रूप में चेन्नई को लगा चौथा झटका। शंकर 6 गेंदों में 9 रन बनाकर हुए आउट। वनिन्दु हसरंगा को मिली तीसरा सफलता। बल्लेबाजी करने के लिए रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए।
-
March 30, 2025 10:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
शिवम दुबे हुए आउट
चेन्नई को लगा तीसरा झटका। शिवम दुबे 10 गेंदों में 18 रन बनाकर हुए आउट। वनिन्दु हसरंगा को मिली पहली सफलता। बल्लेबाजी करने के लिए विजय शंकर आए।
-
March 30, 2025 10:24 PM (IST) Posted by Intern Khabar
9 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 62 रन
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर बनाए 62 रन। चेन्नई को जीत के लिए 66 गेंदों में 121 रन और बनाने हैं।
-
March 30, 2025 10:16 PM (IST) Posted by Intern Khabar
चेन्नई को लगा दूसरा झटका
वनिन्दु हसरंगा को मिली सफलता राहुल त्रिपाठी 19 गेंदों में 23 रन बनाकर हुए आउट। चेन्नई को लगा दूसरा झटका। क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए इंपैक्ट प्लेयर्स शिवम दुबे आए।
-
March 30, 2025 10:10 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद चेन्नई का स्कोर
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई के बीच खेले जा रहे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 6 ओवर्स में बनाए एक विकेट के नुकसान पर 42 रन। रुतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी 21-21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 30, 2025 9:58 PM (IST) Posted by Intern Khabar
4 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने अपना पहला विकेट गवां कर 4 ओवर्स में बनाए 16 रन। राहुल त्रिपाठी 9 और रुतुराज गायकवाड़ 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 30, 2025 9:47 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दो ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
दो ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई ने एक विकेट के नुकसान पर 4 रन बनाए। क्रीज पर रुतुराज गायकवाड़ 3 और राहुल त्रिपाठी 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 30, 2025 9:42 PM (IST) Posted by Intern Khabar
शून्य पर गिरा चेन्नई का पहला विकेट
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम का पहला विकेट शून्य पर गिरा। रचिन रवींद्र बिना खाता खोले हुए आउट। जोफ्रा आर्चर को मिली पहली सफलता। बल्लेबाजी करने के लिए रुतुराज गायकवाड़ आए।
-
March 30, 2025 9:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
चेन्नई की पारी हुई शुरू
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी ओपनिंग करने के लिए आए हैं। वहीं राजस्थान के लिए गेंदबाजी की शुरुआत जोफ्रा आर्चर ने की है।
-
March 30, 2025 9:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
राजस्थान ने बनाए 182 रन
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए हैं। चेन्नई को मैच जीतने के लिए 183 रन बनाने होंगे।
-
March 30, 2025 9:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
राजस्थान रॉयल्स को लगा छठा झटका
रियान पराग के रूप में राजस्थान रॉयल्स को छठा झटका लगा है। वह 28 गेंदों में 37 रन बनाकर पथिराना की गेंद पर बोल्ड हुए। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन है।
-
March 30, 2025 8:53 PM (IST) Posted by Intern Khabar
16 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रहे मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं।
-
March 30, 2025 8:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar
वनिन्दु हसरंगा हुए आउट
राजस्थान को लगा पांचवा झटका। वनिन्दु हसरंगा 5 गेंदों में 4 रन बनाकर हुए रवींद्र जडेजा का शिकार। जडेजा को मिली पहला सफलता। बल्लेबाजी करने शिम्रोन हेटमायर आए।
-
March 30, 2025 8:39 PM (IST) Posted by Intern Khabar
14 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर
14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान ने 4 विकेट के नुकसान पर बनाए 140 रन। रियान पराग 18 गेंदों में 23 और वनिन्दु हसरंगा 4 गेंदों में 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 30, 2025 8:36 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान को लगा चौथा झटका
नुर अहमद को मिली दूसरा सफलता। ध्रुव जुरेल 7 गेंदों में 3 रन बनाकर हुए आउट। राजस्थान ने गवांया अपना चौथा विकेट। बल्लेबाजी करने के लिए वनिन्दु हसरंगा आए।
-
March 30, 2025 8:29 PM (IST) Posted by Intern Khabar
नितीश राणा हुए आउट
नितीश राणा के रूप में राजस्थान को लगा तीसरा झटका। राणा 36 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेलकर हुए आउट। आर. अश्विन को मिली पहला सफलता। क्रीज पर ल्लेबाजी करने ध्रुव जुरेल आए।
-
March 30, 2025 8:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar
9 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान ने 92 रन बना लिए है। नितीश राणा 65 और रियान पराग 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 30, 2025 8:10 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान को लगा दूसरा झटका
कप्तान संजू सैमसन 16 गेंदों में 20 रन बनाकर हुए नुर अहमद का शिकार। राजस्थान को लगा दूसरा झटका। क्रीज पर बल्लेबाजी करने रियान पराग आए।
-
March 30, 2025 8:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद राजस्थान का स्कोर
राजस्थान को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है। 6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान ने 79 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए है। संजू सैमसन 16 और नितीश राणा 58 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 30, 2025 7:59 PM (IST) Posted by Intern Khabar
नितीश राणा ने जड़ा अर्धशतक
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे मुकाबले में राजस्थान के तरफ से नितीश राणा ने 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।
-
March 30, 2025 7:47 PM (IST) Posted by Intern Khabar
3 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए है। क्रीज पर संजू सैमसन और नितीश राणा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 30, 2025 7:36 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान को लगा पहला झटका
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान ने अपना पहला विकेट 4 रन के स्कोर पर गवां दिया है। यशस्वी जयसवाल 4 रन बनाकर हुए खलील अहमद का शिकार।
-
March 30, 2025 7:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान रॉयल्स की पारी हुई शुरू
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तरफ से ओपन करने आए कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी जयसवाल। चेन्नई के तरफ से गेंदबाजी करने आए खलील अहमद।
-
March 30, 2025 7:16 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स:
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: कुणाल सिंह राठौड़, शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉनवे, शेख रशीद, सैम कुरेन
-
March 30, 2025 7:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे
-
March 30, 2025 7:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
चेन्नई सुपर किंग्स टीम की प्लेइंग 11
रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना।
-
March 30, 2025 7:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
RR vs CSK: टॉस अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
-
March 30, 2025 6:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वनिन्दु हसरंगा, महेश तीक्षाना, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नीतीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजल फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा।
-
March 30, 2025 6:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।