SA vs AFG: डबल सुपर ओवर का रोमांच, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दी मात
South Africa vs Afghanistan: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। इस मैच का नतीजा दूसरे सुपर ओवर में जाकर निकला।

AFG vs SA T20 World Cup 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में 11 फरवरी को ग्रुप-डी का अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मैच में अफगानिस्तान की टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में 2 सुपर ओवर देखने को मिले, तब जाकर नतीजा निकला। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ने सबसे ज्यादा 3 शिकार किए। वहीं, कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 187 रन के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में 17 रन बनाए। इसके बाद साउथ अफ्रीका भी 17 रन बना सकी। इसके बाद मैच दूसरे ओवर में चला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 23 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम केशव महाराज के ओवर में 19 रन ही बना सकी।
साउथ अफ्रीका के स्कोर के जवाब में अफगानिस्तान की पारी का आगाज शानदार हुआ। गुरबाज और जादरान ने 4 ओवर में 50 रन स्कोरबोर्ड पर ठोक दिए। हालांकि, अगले ही ओवर में लुंगी एनगिडी ने इब्राहिम जादरान को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। जादरान ने सिर्फ 12 रन बनाए। इसी ओवर में गुलबदीन नायब बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। सेदिक अटल भी छठे ओवर में डक पर आउट हो गए। अफगानिस्तान की पारी अचानक लड़खड़ा गई है। पावरप्ले में अफगानिस्तान ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन 6 ओवर खत्म होने तक 3 बड़े विकेट भी गंवा दिए। 11 ओवर में अफगानिस्तान ने 100 रन का आंकड़ा छू लिया। हालांकि, अंत में आते-आते अफगानिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, लेकिन आखिरी ओवर में रबाडा ने 12 रन लुटा दिए। इस तरह मैच सुपर ओवर में चला गया। पहले सुपर ओवर में भी मैच का नतीजा नहीं आ सका। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में जाकर अफगानिस्तान की टीम ने हार मानी।
Live updates : South Africa vs Afghanistan 13th Match, Group D Live
-
February 11, 2026 3:18 PM (IST) Posted by Vanson Soral
साउथ अफ्रीका ने रोमांचक जीत दर्ज की
अफगानिस्तान आखिरकार दूसरे सुपर ओवर में जाकर हार गई है। साउथ अफ्रीका की टीम बड़े उलटफेर से बाल-बाल बची। केशव महाराज ने दूसरे सुपर ओवर में 24 रनों का बचाव किया।
-
February 11, 2026 3:16 PM (IST) Posted by Vanson Soral
छक्के की हैट्रिक
लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के। एक बार फिर मैच रोमांचक हो गया है। अब आखिरी गेंद पर चाहिए सिक्स
-
February 11, 2026 3:15 PM (IST) Posted by Vanson Soral
बैक टू बैक छक्का
बैक टू बैक सिक्स! अब जीत के लिए 2 गेंद पर चाहिए 12 रन।
-
February 11, 2026 3:14 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सिक्स!
गुरबाज के रुप में नए बल्लेबाज क्रीज पर आए हैं। अब 4 गेंद पर चाहिए 24 रन। तीसरी गेंद पर गुरबाज ने जड़ दिया है छक्का।
-
February 11, 2026 3:12 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पहला विकेट गिरा
अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी और अजमत बल्लेबाजी करने आए हैं। गेंदबाजी का जिम्मा केशव महाराज संभाल रहे हैं। पहली 2 गेंदों पर आया एक विकेट।
-
February 11, 2026 3:05 PM (IST) Posted by Vanson Soral
छक्का!
डेविड मिलर के बल्ले से आया लगातार दूसरा छक्का। स्कोर 21 रन पहुंचा। अब 2 गेंदें बाकी।
-
February 11, 2026 3:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सिक्स!
डेविड मिलर ने चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया है। इसके साथ ही स्कोर 15 रन हो गया है।
-
February 11, 2026 3:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral
3 गेंद में बने 9 रन
तीसरी गेंद पर आए 2 रन। 3 गेंद में हुए 9 रन।
-
February 11, 2026 3:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral
2 गेंद में आए 7 रन
दूसरी गेंद पर आया सिंगल। वाइड बॉल को छेड़ दिया। 2 गेंदों में अब तक 7 रन आ चुके हैं।
-
February 11, 2026 3:02 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सिक्स!
अजमत दूसरा सुपर ओवर करने आए हैं और पहली ही गेंद पर छक्का खा लिया है। स्टब्स ने जड़ दिया है लंबा छक्का।
-
February 11, 2026 3:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral
साउथ अफ्रीका करेगी पहले बैटिंग
डबल सुपर ओवर का रोमांच। अब साउथ अफ्राका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
-
February 11, 2026 2:58 PM (IST) Posted by Vanson Soral
एक बार फिर सुपर ओवर में गया मैच
आखिरी गेंद पर छक्का। एक बार फिर मैच सुपर ओवर में चला गया है। जबरदस्त ड्रामा हो रहा है।
-
February 11, 2026 2:57 PM (IST) Posted by Vanson Soral
आखिरी गेंद पर चाहिए 7 रन
डॉट बाल। अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए 7 रनों की दरकार। बराबरी के लिए 6 रन चाहिए।
-
February 11, 2026 2:56 PM (IST) Posted by Vanson Soral
चौका!
ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से आया चौका। अब जीत के लिए 2 गेंदों पर 7 रन चाहिए।
-
February 11, 2026 2:55 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पहला विकेट गिरा
डेवाल्ड ब्रेविस आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। अब 3 गेंदों पर 11 रनों की दरकार।
-
February 11, 2026 2:54 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सिक्स!
डेवाल्ड ने दूसरी गेंद पर जड़ दिया है गगनचुंबी छ्क्का।
-
February 11, 2026 2:53 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सिंगल
डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर सुपर ओवर में 18 रनों के टारगेट का पीछा करने आए हैं। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक गेंदबाजी कर रहे हैं। पहली गेंद पर आया सिंगल।
-
February 11, 2026 2:45 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान ने सुपर ओवर में बनाए 17 रन
अजमत के बल्ले से आया एक और चौका। 6 गेंद पर 17 रन टीम ने बनाए। जीत के लिए अब साउथ अफ्रीका को 18 रन बनाने होंगे।
-
February 11, 2026 2:42 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सिंगल & सिंगल
तीसरी गेंद पर आया सिंगल। अगली गेंद पर भी सिंगल। पहली 4 गेंदों पर अफगानिस्तान ने 12 रन बटोर लिए हैं। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों पर दवाब साफ नजर आ रहा है।
-
February 11, 2026 2:41 PM (IST) Posted by Vanson Soral
छक्का!
दूसरी गेंद पर अजमत ने छक्का जड़ दिया है। कमाल की बल्लेबाजी कर रही है अफगानिस्तान। लुंगी एनगिडी को कुछ समझ नहीं आ रहा है।
-
February 11, 2026 2:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral
चौका!
सुपर ओवर का आगाज चौके से हुआ है। लुंगी एनगिडी को पहली ही गेंद पर अजमत ने चौका जड़ दिया है।
-
February 11, 2026 2:32 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सुपर ओवर में गया मैच
अफगानिस्तान ने शानदार खेल दिखाया और अब स्कोर बराबर हो गया है। अब मैच सुपर ओवर में चला गया है। T20 वर्ल्ड कप 2026 का यह पहला सुपर ओवर मैच है।
-
February 11, 2026 2:27 PM (IST) Posted by Vanson Soral
आखिरी ओवर में जमकर हो रहा ड्रामा
अफगानिस्तान के 9 विकेट गिर गए हैं। अब आखिरी ओवर में 13 रनों की दरकार है। रबाडा आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए हैं। अपनी पहली 2 गेंद में अतिरिक्त रन लुटा दिए हैं। पहली नो बॉल और फिर वाइड।
-
February 11, 2026 2:22 PM (IST) Posted by Vanson Soral
राशिद खान आउट
राशिद खान ने रिस्क लिया और विकेट खो दिया। राशिद बड़ा शॉट खेलने गए और कैच आउट हो गए। अब साउथ अफ्रीका जीत के करीब नजर आ रही है। राशिद ने 12 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान के हाथ में 2 विकेट हैं।
-
February 11, 2026 2:17 PM (IST) Posted by Vanson Soral
साउथ अफ्रीका को मिली बड़ी सफलता
अफगानिस्तान को 7वां झटका लग गया है। अजमतुल्लाह बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हो गए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार कैच लपका। यहां से मैच रोमांचक हो गया है।
-
February 11, 2026 2:12 PM (IST) Posted by Vanson Soral
17 ओवर समाप्त
मोहम्मद नबी 16वें ओवर में पवेलियन लौट गए हैं। 17 ओवर की समाप्ति तक अफगानिस्तान ने 158 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। राशिद और अजमत क्रीज पर डटे हैं।
-
February 11, 2026 2:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral
जीत से 49 रन दूर अफगानिस्तान
अफगानिस्तान ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 139 रन बना लिए हैं। अब 5 ओवर में जीत के लिए 49 रनों की दरकार है।
-
February 11, 2026 1:49 PM (IST) Posted by Vanson Soral
5वां विकेट गिरा
अफगानिस्तान को गुरबाज के आउट होने के बाद एक और बड़ा झटका लग गया है। दरविश रसूली रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। 121 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। यहां से अफगानिस्तान के लिए आगे की रहा मुश्किल होती नजर आ रही है।
-
February 11, 2026 1:47 PM (IST) Posted by Vanson Soral
केशव महाराज ने किया गुरबाज का शिकार
केशव महाराज ने आखिरकार गुरबाज को अपने जाल में फंसा लिया है। अफगानिस्तान को चौथा बड़ा झटका लग गया है। गुरबाज 42 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
-
February 11, 2026 1:39 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान के 100 रन पूरे
अफगानिस्तान ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 100 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। गुरबाज और दरविश के बीच 48 से रनों की साझेदारी हो चुकी है। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को अब बेसब्री से चौथे विकेट की तलाश है।
-
February 11, 2026 1:27 PM (IST) Posted by Vanson Soral
गुरबाज ने जड़ा अर्धशतक
गुरबाज ने 8वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 26 गेंदों पर छक्का जड़ते हुए पचासा लगाया। अफगानिस्तान को जीत के लिए अब भी 12 ओवर में 109 रनों की दरकार है।
-
February 11, 2026 1:22 PM (IST) Posted by Vanson Soral
चौथे विकेट की तलाश में SA
2 ओवर के भीतर 3 विकेट गिरने के बावजूद गुरबाज एक छोर संभाले हुए हैं। अब उनका साथ देने के दरविश रसूली मैदान पर आए हैं। साउथ अफ्रीका की नजरें अब चौथा विकेट चटकाने पर लगी है।
-
February 11, 2026 1:17 PM (IST) Posted by Vanson Soral
रबाडा का खुला खाता
अफगानिस्तान की पारी अचानक लड़खड़ाई गई है।2 ओवर में 3 विकेट गिर गए हैं। अब छठे ओवर में सेदिक अटल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। कगिसो रबाडा ने अफगानिस्तान को तीसरा विकेट दिलाया।
-
February 11, 2026 1:13 PM (IST) Posted by Vanson Soral
एक ओवर में 2 बड़े विकेट गिरे
लुंगी एनगिडी ने अपने एक ही ओवर में अफगानिस्तान को 2 बड़े झटके दे दिए हैं। जादरान के बाद गुलबदीन नायब को डक पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। लुंगी के हाथ बहुत बड़ा विकेट लग गया है।
-
February 11, 2026 1:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral
साउथ अफ्रीका को मिली पहली सफलता
अफगानिस्तान को 5वें ओवर में पहला झटका लग गया है। इब्राहिम जादरान आउट हो गए हैं। वह सिर्फ 12 रन बना सके। लुंगी एनगिडी ने जादरान को बोल्ड किया।
-
February 11, 2026 1:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान का धमाकेदार आगाज
गुरबाज और इब्राहिम ने अफगानिस्तान को तेजतर्रार स्टार्ट दिया है। दोनों ने मिलकर 4 ओवरों में ही 50 रन ठोक दिए हैं। गुरबाज ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं। गुरबाज ने 15 गेंदों में 32 रन ठोक दिए हैं। जादरान 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 11, 2026 12:52 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान की बैटिंग स्टार्ट
अफगानिस्तान की सलामी जोड़ी मैदान में उतर चुकी है। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान पारी का आगाज कर रहे हैं। लुंगी एनगिडी ने अपने पहले ही ओवर में 3 चौके लुटा दिए हैं।
-
February 11, 2026 12:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान को जीत के लिए मिला 188 रनों का लक्ष्य
साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर बनाए 187 रन। एक समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 200 के पार नजर आ रहा था, लेकिन आखिरी के ओवर्स में अफगान गेंदबाज साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों पर काफी हद तक अंकुश लगाने में कामयाब रहे। नतीजा ये हुआ कि अफ्रीकी टीम 200 रन के आंकड़ें से दूर रह गई। अजमतुल्लाह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट झटके।
-
February 11, 2026 12:20 PM (IST) Posted by Vanson Soral
एक ओवर में लगे 2 बड़े झटके
अफगानिस्तान के हाथ चौथी सफलता लग गई है। डेवाल्ड ब्रेविस पवेलियन लौट गए हैं। 18वें ओवर में अजमत ने ब्रेविस को आउट कर दिया है। वह सिर्फ 23 रन बना सके। अब ट्रिस्टन स्टब्स नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आए हैं, लेकिन सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने हैं। अजमत ने राशिद की तरह एक ओवर में 2 विकेट चटकाने का कमाल कर दिया है।
-
February 11, 2026 12:16 PM (IST) Posted by Vanson Soral
17 ओवर में 150 के पार स्कोर
साउथ अफ्रीका का स्कोर 17 ओवर में 150 के पार पहुंच गया है। डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस तेजी से रन बनाने में जुटे हैं। आखिरी 3 ओवर में दोनों की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर लगाने की होगीष।
-
February 11, 2026 12:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral
राशिद ने दिखाया दम
क्विंटन डी कॉक के बाद रयान रिकल्टन भी अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं। राशिद खान ने अपने ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन को पवेलियन का रास्ता दिखाया और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन को चलता किया। रयान ने 28 गेंदों पर 61 रन बनाए। राशिद ने अपने एक ही ओवर में अफगानिस्तान की वापसी करा दी है।
-
February 11, 2026 11:53 AM (IST) Posted by Vanson Soral
SA को लगा दूसरा बड़ा झटका
अफगानिस्तान को आखिरकार दूसरा बड़ी सफलता मिल गई है। क्विंटन डी कॉक 59 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अफगान कप्तान राशिद खान ने क्विंटन डी कॉक को अपना शिकार बनाया।
-
February 11, 2026 11:47 AM (IST) Posted by Vanson Soral
रयान और क्विंटन ने जड़े अर्धशतक
रयान रिकल्टन ने धमाकेदार अंदाज में अर्धशतक जड़ दिया है। रयान ने महज 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। क्विंटन डी कॉक ने भी 34 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया है। रयान और क्विंटन के बीच 100 रनों की साझेदारी भी पूरी हो गई है।
-
February 11, 2026 11:42 AM (IST) Posted by Vanson Soral
10 ओवर में जड़े 98 रन
साउथ अफ्रीका ने अपने रनों की रफ्तार को बढ़ा दिया है। 6 ओवर में जहां टीम का स्कोर 43 रन था, तो वहीं 10 ओवर में स्कोरबोर्ड पर 98 रन लग गए हैं। रयान और क्विंटन दोनों अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
-
February 11, 2026 11:34 AM (IST) Posted by Vanson Soral
50 रन के पार साउथ अफ्रीका
रयान रिकल्टन और क्विंटन डि कॉक ने मिलकर साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया है। रयान और क्विंटन के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी भी हो गई है। अफगानिस्तान को अब दूसरे विकेट का इंतजार है।
-
February 11, 2026 11:29 AM (IST) Posted by Vanson Soral
पावरप्ले समाप्त
6 ओवर की समाप्ति के बाद साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट खोकर 43 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। क्विंटन डि कॉक 25 और रयान 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 11, 2026 11:21 AM (IST) Posted by Vanson Soral
5 ओवर समाप्त
अफगानिस्तान को अब दूसरे विकेट का बेसब्री से इंतजार है। साउथ अफ्रीकी टीम का आगाज वैसा नहीं हुआ है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। साउथ अफ्रीका ने 5 ओवर में सिर्फ 34 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए हैं। रयान और क्विंटन क्रीज पर डटे हुए हैं।
-
February 11, 2026 11:13 AM (IST) Posted by Vanson Soral
कप्तान लौटे पवेलियन
साउथ अफ्रीका को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया है। कप्तान एडन मारक्रम को फजलहक ने अपना शिकार बना लिया है। मारक्रम सिर्फ 5 रन बना सके।
-
February 11, 2026 11:07 AM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगान गेंदबाजों को पहले विकेट की तलाश
पहले ओवर से साउथ अफ्रीका ने बटोरे 4 रन। अब मुजीब दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए हैं। आज का मैच अफगानिस्तान के लिए काफी अहम है। ऐसे में टीम अपनी पूरी ताकत झोंकना चाहेगी।
-
February 11, 2026 11:03 AM (IST) Posted by Vanson Soral
SA की सलामी जोड़ी मैदान में उतरी
साउथ अफ्रीका की पारी का आगाज हो चुका है। एडेन मारक्रम और क्विंटन डि कॉक मैदान पर उतर चुके हैं। अफगानिस्तान को पहले विकेट की तलाश है। फजलहक पहला ओवर फेंक रहे हैं।
-
February 11, 2026 10:55 AM (IST) Posted by Vanson Soral
5 मिनट में मैच का हो जाएगा आगाज
दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिए मैदान पर आ चुकी हैं। 5 मिनट बाद मैच का आगाज हो जाएगा। साउथ अफ्रीका की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
-
February 11, 2026 10:39 AM (IST) Posted by Vanson Soral
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI)
एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येनसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
-
February 11, 2026 10:38 AM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान (प्लेइंग XI)
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।
-
February 11, 2026 10:34 AM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाने उतरेगी।
-
February 11, 2026 10:32 AM (IST) Posted by Vanson Soral
साउथ अफ्रीका
एडेन मारक्रम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), डेविड मिलर, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, केवना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया, कगिसो रबाडा।
-
February 11, 2026 10:27 AM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान
राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, शाहिदुल्लाह, अब्दुल्ला अहमदजई, फकालहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान।
-
February 11, 2026 10:22 AM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान को पहली जीत की तलाश
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अब तक 3 बार T20I क्रिकेट में आमना-सामना हुआ है। इन तीनों ही मैचों में साउथ अफ्रीकी ने जीत हासिल की है। साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार अफगानिस्तान को T20 वर्ल्ड कप 2024 में शिकस्त दी थी।
-
February 11, 2026 10:16 AM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका आमने-सामने
T20 वर्ल्ड कप 2026 में 11 फरवरी को तीन मुकाबले खेले जानें हैं। दिन का पहला मैच अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, जो सुपर-8 स्टेज के लिहाज से काफी अहम होगा।