1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: केपटाउन पहुंचने पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत, देखें VIDEO

IND vs SA: केपटाउन पहुंचने पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत, देखें VIDEO

भारतीय टीम के सदस्य 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच के लिए चार्टर्ड फ्लाइट से केपटाउन पहुंचे और होटल में इन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।

<p>IND vs SA: केपटाउन पहुंचने...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IND vs SA: केपटाउन पहुंचने पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को हुआ जोरदार स्वागत, देखें VIDEO 

भारतीय टीम के सदस्य 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच के लिए चार्टर्ड फ्लाइट से केपटाउन पहुंचे और होटल में इन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है और सीरीज का निर्णय तीसरे टेस्ट और अंतिम 
टेस्ट के जरिए होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ियों को जोहान्सबर्ग से केपटाउन के जाने के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट में यात्रा करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक म्यूजिक बैंड के द्वारा भारतीय का खिलाड़ियों का भव्य स्वागत भी नजर आ रहा है। 

भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली के तीसरे टेस्ट में वापसी की उम्मीद है क्योंकि पीठ में ऐंठन के कारण उन्हें दूसरे मैच में आराम करना पड़ा था। 

Latest Cricket News