1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs NZ Semi-Final: लाहौर में आखिर कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें वेदर रिपोर्ट की पूरी जानकारी

SA vs NZ Semi-Final: लाहौर में आखिर कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें वेदर रिपोर्ट की पूरी जानकारी

SA vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जहां भारतीय टीम ने अपनी जगह को पक्का कर लिया है तो वहीं उनकी भिड़ंत 9 मार्च को किस टीम से होगी इसका फैसला लाहौर में 5 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के परिणाम से तय होगा। इस मैच को लेकर सभी की नजरें लाहौर के मौसम पर भी होगी।

Gaddafi Stadium, Lahore- India TV Hindi
Image Source : AP साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल मैच लाहौर वेदर रिपोर्ट

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 5 मार्च को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का अभी तक टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार देखने को मिला है, जिसमें अफ्रीकी टीम ने ग्रुप स्टेज में तीन में से 2 मुकाबलों को जीता जबकि एक बारिश के वजह से रद्द हो गया था। वहीं न्यूजीलैंड टीम ने ग्रुप स्टेज में तीन में 2 मैच को अपने नाम किया जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की कोशिश जीत हासिल कर फाइनल के लिए अपनी टिकट को पक्का करने पर होगी। सेमीफाइनल मैच को लेकर सभी की नजरें लाहौर के मौसम पर भी टिकी हुईं हैं, क्योंकि इस टूर्नामेंट में अब तक तीन मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं, जिसमें से एक मैच लाहौर में भी था।

सेमीफाइनल मैच में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद

लाहौर में खेले जाने वाले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के मौसम को लेकर बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार आसमान पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान दिन में अधिकतम तापमान जहां 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है तो वहीं शाम के समय तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब आ जाएगा। वहीं हवा की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश से यदि खेल में खलल पड़ता भी है तो आईसीसी की तरफ रिजर्व-डे भी रखा गया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 पर शुरू होगा तो वहीं टॉस दोपहर 2 बजे होगा।

साउथ अफ्रीका टीम का हेड टू हेड में रिकॉर्ड बेहतर

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक वनडे फॉर्मेट में कुल 73 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से साउथ अफ्रीका की टीम 42 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 26 मैच जीतने में कामयाब हुई है। इसके अलावा 5 मैच रद्द रहे हैं। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 2 बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें एक में अफ्रीका जबकि एक मुकाबले को कीवी टीम ने अपने नाम किया है।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा ने रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनियाभर के कप्तानों ने जो नहीं किया, वो करिश्मा कर दिखाया

SA vs NZ सेमीफाइनल मैच से पहले आई बड़ी खबर, धाकड़ खिलाड़ी हुआ फिट

Latest Cricket News