1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कितने बजे शुरू होगा SA vs NZ के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल? जानें कब और कहां देख पाएंगे Live

कितने बजे शुरू होगा SA vs NZ के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल? जानें कब और कहां देख पाएंगे Live

South Africa vs New Zealand Semi Final Live Streaming: टी20 वर्ल्ड अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है और 20 में सिर्फ चार टीमें ही खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं।

SA vs NZ- India TV Hindi
Image Source : AFP साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (4 मार्च) से नॉकआउट मैचों की शुरुआत होने वाली है। पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा। क्रिकेट फैंस अब सेमीफाइनल मुकाबले का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर इस समय शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबले के दौरान रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।

कितने बजे शुरू होगा साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड का पहला मैच?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहले सेमीफाइनल की शुरुआत भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे होगी। वहीं मुकाबला शुरू होने से आधा घंटा पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। शाम 6:30 बजे इस मैच का टॉस होगा और ठीक 7 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी। दोनों ही टीमों ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक जबरदस्त खेल दिखाया है। खासकर बात करें साउथ अफ्रीका की तो उनकी टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है।

SA vs NZ: कहां देख पाएंगे पहला सेमीफाइनल मैच?

अब फैंस के मन एक सवाल इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर है। वो ये जानना चाहते हैं कि साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर किस चैनल पर किया जाएगा और वह इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और फैंस सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी।

SA vs NZ: हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी?

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका का पलड़ा हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 19 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से साउथ अफ्रीका ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि सात मैच न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम किए हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की टीम अबतक अजेय बनी हुई है, उनकी टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं, न्यूजीलैंड को सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

पहले सेमीफाइनल मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

साउथ अफ्रीका- एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को यान्सन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, ट्रिस्टन स्टब्स और रायन रिकल्टन

न्यूजीलैंड- मिचेल सेंटनर, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फॉर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी निशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सईफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जेमिसन, कॉल मैककॉन्ची

यह भी पढ़ें

पहले सेमीफाइनल के लिए क्या होगी साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI? टीम में हो सकते हैं तीन-तीन बदलाव

वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम का एक और बड़ा कारनामा, इस नामचीन अवॉर्ड के लिए पहली बार हुई नॉमिनेट

Latest Cricket News