1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs NZ 1st Semi-Final: न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंचा, फिन एलन ने जड़ी धमाकेदार सेंचुरी

SA vs NZ 1st Semi-Final: न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंचा, फिन एलन ने जड़ी धमाकेदार सेंचुरी

SA vs NZ T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस तरह न्यूजीलैंड ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली।

SA vs NZ- India TV Hindi
Image Source : AFP साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड

South Africa Vs New Zealand T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Cricket Score Updates: T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल मैच में फिन एलन के तूफानी शतक के दम पर साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने मार्को येनसन के तूफानी अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। मार्को येनसन 30 गेंदों पर 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 5 बेहतरीन छक्के जड़े। एक वक्त साउथ अफ्रीका के 77 रन के स्कोर तक 5 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को येनसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से कोल मकौंकी, मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने 2-2 विकेट झटके। लॉकी और नीशम को 1-1 विकेट मिला।

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिम्मी नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मकौंकी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

 

Latest Cricket News

Live updates : South Africa vs New Zealand Live Score

  • 9:58 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचा

    न्यूजीलैंड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड की इस धमाकेदार जीत में फिन एलन का अहम रोल रहा। एलन ने महज 33 गेंदों पर शतक जड़ने का कारनामा किया।

  • 9:55 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    फिन एलन की तूफानी पारी

    फिन एलन ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा दिया है। अब टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई है।

  • 9:39 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    टिम सीफर्ट आउट

    टिम सीफर्ट और फिन एलन ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ते हुए 8 ओवर में ही अपनी टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। हालांकि, 10वें ओवर में टीम को पहला झटका लग गया। टीम सीफर्ट 33 गेंदों पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

  • 9:18 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    टिम की तूफानी बैटिंग जारी

    टिम सीफर्ट लगातार अफ्रीकी गेंदबाजों पर हमला बोल रहे हैं। रबाडा को 5वें ओवर में छक्का जड़ दिया है। अगली गेंद को भी भेजा सीमा रेखा के पार। सीफर्ट 41 रन अपने खाते में कर चुके हैं।

  • 9:15 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    50 रन के पार न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड ने 5वें ओवर की पहली ही गेंद पर 50 रन का स्कोर पार कर लिया है। कीवी सलामी जोड़ी के आगे अब तक अफ्रीकी तेज गेंदबाज बेबस नजर आए हैं। गेंदबाज न रन रोक पा रहे हैं और न ही विकेट ले पा रहे हैं।

  • 9:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    3 ओवर में जड़े 37 रन

    न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ताबड़तोड़ अंदाज में रन बना रहे हैं। 3 ओवर में स्कोर 37 रन पहुंचा दिया है। साउथ अफ्रीका को बेसब्री से पहले विकेट की तलाश है।

  • 9:01 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    कीवी टीम की पारी का आगाज

    न्यूजीलैंड की पारी का आगाज हो चुका है। टिम सीफर्ट और फिन एलन पारी का आगाज कर रहे हैं। 2 ओवर में टीम ने 19 रन बटोर लिए हैं।

  • 8:44 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    न्यूजीलैंड को मिला 170 रनों का टारगेट

    साउथ अफ्रीका ने मार्को येनसन के तूफानी अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर बनाए 169 रन। मार्को येनसन 30 गेंदों पर 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 5 बेहतरीन छक्के जड़े।

  • 8:39 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    7वां विकेट गिरा

    मार्को येनसन ने शानदार शतक जड़ दिया। हालांकि, टीम को 7वां झटका भी लग गया है। कॉर्बिन बॉश महज 2 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बन गए हैं।

  • 8:32 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    कीवी टीम को मिला छठा विकेट

    न्यूजीलैंड को आखिरकार छठा विकेट मिल गया है। ट्रिस्टन स्टब्स पवेलियन लौट गए हैं। स्टब्स ने 24 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली। लॉकी ने कीवी टीम को दिलाई ये बड़ी सफलता।

  • 8:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    150 रन पूरे

    जिम्मी नीशम ने 18वें ओवर में 22 रन लुटा दिए, जिससे अफ्रीकी टीम ने 150 रन पूरे कर लिए। इस ओवर से 2 चौके और 2 छक्के आए। मार्को येनसन ने 1 छक्का और चौका जड़ा। बाकी की बाउंड्री स्टब्स ने लगाई।

  • 8:25 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    17 ओवर समाप्त

    ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को येनसन मोर्चा संभाले हुए हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हो गई है। 17 ओवर में टीम ने 5 विकेट खोकर 128 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं।

  • 8:15 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    100 रन के पार पहुंचा स्कोर

    साउथ अफ्रीका ने 14 ओवर में अपना स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया है। ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को येनसन स्कोरबोर्ड को तेजी से चलाने में जुटे हैं। कीवी टीम को छठे विकेट की तलाश है।

  • 7:56 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    5वां विकेट डाउन

    साउथ अफ्रीका की आधी टीम आउट हो गई है। डेवाल्ड ब्रेविस 11वें ओवर में जिम्मी नीशम का शिकार बन गए हैं। कीवी गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी से अफ्रीकी बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया है।

  • 7:52 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    डेविड मिलर ने किया निराश

    डेवाल्ड ब्रेविस ने 10वें ओवर में रचिन रवींद्र के ओवर की पहली गेंद पर जीवनदान मिलने के बाद तीसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया है। ब्रेविस तेजी से रन बटोरने में जुटे हैं। इस बीच डेविड मिलर आखिरी गेंद पर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। मिलर सिर्फ 6 रन बना सके। 10 ओवर बाद टीम का स्कोर- 77/4

  • 7:42 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    तीसरा विकेट गिरा

    न्यूजीलैंड को तीसरा विकेट मिल गया है। कप्तान एडन मारक्रम बड़ा शॉट खेलने गए और कैच दे बैठे। मारक्रम 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डेरिल मिचेल ने बाउंड्री लाइन के करीब शानदार कैच लपका। 

  • 7:33 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    6 ओवर समाप्त

    बैटिंग पावरप्ले समाप्त हो चुका है। 6 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर 48 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। मारक्रम 16 और ब्रेविस 15 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड को अब तीसरे विकेट की तलाश है। 

  • 7:25 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    5 ओवर में 45 रन

    जिम्मी नीशम का पहला ओवर महंगा साबित हुआ। 1 छक्के समेत कुल 17 रन इस ओवर से आए। 5 ओवर में अफ्रीकी टीम का स्कोर 45 रन पहुंच गया है। मारक्रम 15 और ब्रेविस 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

  • 7:19 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    4 ओवर समाप्त

    साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम पारी को संभालने की कोशिश में जुटे हैं। 4 ओवर की समाप्ति के बाद टीम ने 2 विकेट खोकर 28 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। मारक्रम 8 और डेवाल्ड ब्रेविस 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    लगातार 2 गेंदों पर गिरे 2 विकेट

    न्यूजीलैंड के गेंदबाज कोल मकौंकी ने विकेट की झड़ी लगा दी है। लगातार दूसरी गेंद पर झटक लिया है विकेट। अब रयान रिकेल्टन को डक पर पवेलियन भेज दिया है।

  • 7:08 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    SA को लगा पहला झटका

    साउथ अफ्रीका को दूसरे ही ओवर में पहला बड़ा झटका लग गया है। क्विंटन डी कॉक 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। कोल मकौंकी ने न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई।

  • 7:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    साउथ अफ्रीका की पारी का आगाज

    कप्तान एडेन मारक्रम और क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका की पारी का आगाज करने के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। मैट हेनरी पहला ओवर फेंकने आए हैं।

  • 6:56 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    न्यूजीलैंड ने उतारी धाकड़ प्लेइंग 11

  • 6:39 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI)

    टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिम्मी नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मकौंकी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

  • 6:39 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI)

    एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी।

  • 6:36 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    साउथ अफ्रीका की पहले बैटिंग

    न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम में जिम्मी नीशम की वापसी हुई है।

  • 6:26 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    कुछ देर में होगा टॉस

    सेमीफाइल-1 के टॉस का समय नजदीक आ चुका है। अगले 5-7 मिनट में फैसला हो जाएगा कि टॉस किस टीम ने जीता है। टॉस के आधे घंटे बाद मुकाबले का आगाज होगा। 

  • 5:59 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    टूर्नामेंट में अजेय साउथ अफ्रीका

    साउथ अफ्रीका अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा है। ऐसे में न्यूजीलैंड को अफ्रीकी टीम से पार पाने में कड़ी मेहनत करनी होगी।

     

  • 5:51 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पहले सेमीफाइनल का मंच तैयार

    T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। कोलकाता के ईडन गार्डन में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। शाम 7 बजे से दोनों टीमों के बीच टक्कर होगी।