1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs NZ: कोलकाता में सेमीफाइनल मैच का मजा बारिश की वजह से क्या होगा किरकिरा? ऐसा रहेगा मौसम का पूरा हाल

SA vs NZ: कोलकाता में सेमीफाइनल मैच का मजा बारिश की वजह से क्या होगा किरकिरा? ऐसा रहेगा मौसम का पूरा हाल

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में इस मैच के मौसम को लेकर भी सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं।

Eden Gardens Stadium, Kolkata- India TV Hindi
Image Source : AFP ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमों का पलड़ा लगभग बराबर है, जिसमें टॉस से लेकर मौसम सभी पर नजरें रहने वाली हैं। कोलकाता में अभी तक इस टी20 वर्ल्ड कप के कई अहम मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें बारिश का खलल देखने को नहीं मिला है, जिसके बाद अब सभी की नजरें सेमीफाइनल मैच के मौसम को लेकर भी टिकी हुई हैं। साउथ अफ्रीका की टीम ने अभी तक इस वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया है, जिसमें उनका सेमीफाइनल तक के सफर में अजेय अभियान जारी देखने को मिला है।

मुकाबले के दौरान ऐसा मौसम रहने की है उम्मीद

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच के मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बारिश होने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। वहीं तापमान जो दिन के समय 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, वह शाम के समय 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। वहीं ह्मयूडिटी का लेवल 69 प्रतिशत के करीब रह सकता है, जिसके चलते ओस भी शाम के अहम भूमिका अदा कर सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम इस चीज का ध्यान रखेगी।

ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका ने दी थी एकतरफा मात

न्यूजीलैंड की टीम का सफर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, जिसमें ग्रुप स्टेज में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एकतरफा 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इसके बाद कीवी टीम को सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ भी हुए मैच में हार मिली थी, लेकिन पाकिस्तान से बेहतर नेट रनरेट होने की वजह से वह 3 अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब रही। ऐसे में इस मैच में कीवी टीम की कोशिश बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पिछली हार का बदला लेने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करने पर रहने वाली है।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा ऐलान , कहा - मुझे यकीन है कि हम शोर को खामोश कर देंगे

SA vs NZ: कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा रहेगा मिजाज, टॉस की भूमिका रहेगी काफी अहम

Latest Cricket News