1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs UAE Live Score: साउथ अफ्रीका ने UAE को 6 विकेट से धोया, लगातार चौथी जीत दर्ज की

SA vs UAE Live Score: साउथ अफ्रीका ने UAE को 6 विकेट से धोया, लगातार चौथी जीत दर्ज की

SA vs UAE Score: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 34वें मैच में साउथ अफ्रीका ने UAE को 6 विकेट से हरा दिया। UAE की टूर्नामेंट में यह तीसरी हार है।

SA vs UAE- India TV Hindi
Image Source : AFP साउथ अफ्रीका बनाम UAE

SA vs UAE, T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 34वें मैच में साउथ अफ्रीका ने UAE को 6 विकेट से हरा दिया। इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ये मुकाबला खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए UAE की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 122 रनों का स्कोर खड़ा किया। अलीशान शराफू ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। पहली पारी समाप्त होने के साथ ही बारिश स्टार्ट हो गई। यही वजह रही कि साउथ अफ्रीकी की पारी का आगाज देर से हुआ। इस देरी का अफ्रीकी बल्लेबाजों पर ज्यादा असर नहीं हुआ और टीम ने महज 14वें ओवर में 4 विकेट खोकर 123 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 36 और रयान रिकेल्टन ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश ने शानदार गेंदबाजी की। कॉर्बिन बॉश ने 4 ओवर में महज 12 रन देकर 3 बल्लेबाजों का शिकार किया। इस शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका।

UAE (प्लेइंग XI): आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

Latest Cricket News